ज्योतिष से सवाल- क्या मुझे कोर्ट केस में सफलता मिलेगी?

1- नाम- प्रद्धुमन शर्मा
जन्म तिथि- 17 अगस्त सन् 1950
जन्म समय- अपरान्ह 1:05 मिनट
जन्म स्थान- बेवर, राजस्थान।

सवाल- मेरे उपर कुछ कोर्ट केस चल रहें है। क्या मैं उन केसों में सफलता पाउॅगा ?

जवाब-शर्मा जी, आपकी कुण्डली वृश्चिक लग्न की है। आपका लग्नेश मंगल 12 वें भाव बैठा है। तृतीयेश और चुतर्थेश शनि की तृतीय दृष्टि मंगल पर पड़ रही है। ये दोनों ग्रह आपस में विरोधी भाव रखते है। जिस कारण आप मुकद्मों से घिरे रहते है। आप पर कोर्ट केस चलते तो है किन्तु अन्तिम सफलता आपको ही मिलती है। ऐसे आसार है कि आप अगस्त 2015 से सभी लम्बित मुकद्मों में सफलता पायेंगे।

उपाय- आप साढ़े 12 रत्ती का इटैलियन मॅूगा ताॅबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन मंगलवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें। बजरंग बाण का पाठ किया करें।

Questions related to Court Case, marriage and Job get answers

2-नाम- विवेक कुमार शुक्ल
जन्म तिथि- 15 जून सन् 1987
जन्म समय- सबुह 6:05 मिनट
जन्म स्थान- कानपुर, यूपी।

सवाल- मेरा सवाल है कि मुझे सरकारी नौकरी कब-तक मिलेगी।

जवाब- विवेक जी, आपकी कुण्डली मिथुन लग्न की है। आपका षष्ठेश और लाभेश मंगल मजबूत स्थिति में है किन्तु सूर्य तृतीयेश होकर द्वादशेश भाव में बैठा है। सूर्य की स्थिति कमजोर कही जायेगी। अतः आपको सरकारी नौकरी बहुत परिश्रम व कठिनाईयों के बाद ही मिलने की सम्भावना नजर आ रही है। सन् 2016 में आपको नौकरी मिल सकती है।

उपाय- आप साढ़े 14 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर में अनामिका अॅगुली में दिन रविवार को शुद्ध करके धारण करे। सूर्य को प्रातः काल जल दिया करें।

3- नाम- आशीष आहूजा
जन्म तिथि- 22 जनवरी सन् 1994
जन्म समय- रात्रि 2:45 मिनट
जन्म स्थान- ग्वालियर, मध्यप्रदेश

सवाल- मेरा भाग्योदय कब होगा ?

जवाब- आशीष जी, आपकी पत्री वृश्चिक लग्न की है। आप जितना ज्यादा व्यस्त रहेंगे उतना ही आप प्रगति करेंगे। अकेले रहने पर आप तनाव ग्रस्त हो सकते है। वैसे तो अगस्त 2014 से आपका समय अच्छा चल रहा है लेकिन 2022 में आपका भाग्योदय होगा।

उपाय- साढ़े 10 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर अनामिका अॅगुली में दिन रविवार को शुद्ध करके धारण करें।

4- नाम- अकृति पटनाकर (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 27 सितम्बर सन् 1986
जन्म समय- सुबह 5:50 मिनट
जन्म स्थान- इन्दौर, मध्यप्रदेश।

सवाल-मैं जानना चाहती हॅू कि मेरी नौकरी में प्रमोशन का योग है।

जवाब- आकृति जी, आपका जन्म कन्या लग्न में हुआ है। लग्नेश बुध अपनी राशि में बैठा है। मंगल अष्टमेश एंव तृतीयेश होकर पंचम भाव में उच्च का होकर स्थिति है। अतः आपकी नौकरी में धीरे-धीरे प्रगति होने की सम्भावना है। मार्च 2015 से जून 2015 के मध्य आपका नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

उपाय-साढ़े 07 रत्ती का पन्ना चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन बुधवार को शुद्ध करके कनिष्ठका अॅगुली में धारण करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+