ज्योतिष से सवाल- मेरी सरकारी नौकरी कब-तक लगेगी?

1- नाम- रनजीता
जन्म तिथि-
12 दिसम्बर सन् 1988
जन्म समय-
रात्रि 8:10 मिनट।
जन्म स्थान-
छपरा, बिहार

सवाल- पण्डित जी, मेरी सरकारी नौकरी कब-तक लगेगी ?

जवाब- रनजीता जी, आपका जन्म कर्क लग्न में हुआ है। लग्नेश चन्द्रमा सातवें भाव में बैठा है, इसलिए आप अति संवेदनशील होंगी और दूसरी की कहीं गई बात पर घण्टों सोचती रहती होगी। दूसरे एंव तीसरे भाव के स्वामियों का आपस में अच्छा संयोग है। आपको बैंकिंग या टीचिंग के क्षेत्र में सन् 2016 में सरकारी नौकरी मिलने के संकेत नजर आ रहें है।

उपाय- आप साढ़े आठ रत्ती का पोखराज सोने की अॅगूठी में बनवाकर दिन गुरूवार को र्तजनी अंगुली में शुद्ध करके धारण करें।

2-नाम- सीमा
जन्म तिथि- 21 मार्च सन् 1985
जन्म समय- सुबह 6:25 मिनट
जन्म स्थान- उदयपुर, राजस्थान
सवाल- मेरी जॉब किस फील्ड में मिलेगी। कृपया बतायें ?

जवाब- सीमा जी, आप मानवीय गुणों से भरपूर उदार ह्रदय व करूणा से ओत-प्रोत लोगों की परम हितैसी व प्रगतिशील प्रकृति की होंगी। आपको निम्न क्षेत्रो जैसे- इन्जीनियरिंग, मेडिकल, कानून व कम्पयूटर आदि में नौकरी प्राप्त कर सकती है। यदि आप कानून के क्षेत्र में जायेंगी तो आगे चलकर जज का पद भी प्राप्त कर सकती है।

उपाय- आप मंगलवार के दिन गरीबों को मीठा भोजन करायें एंव हनुमान जी के वन्दन की सामग्री में अपना योगदान दें। ध्यान रखें हनुमान जी का वन्दन स्वयं न करके बल्कि सामग्री खरीदकर मन्दिर के पुजारी को दें।

3- नाम- शैली शर्मा
जन्म तिथि- 29 अक्टूबर सन् 1987
जन्म समय- रात्रि में 1 बजे से 4 बजे के मध्य
जन्म स्थान- बुलन्दशहर

सवाल- क्या मेरा विवाह 2014 में हो जायेगा ?

जवाब- शैली जी, आपका जन्म समय कन्फर्म नहीं है, इसलिए अंक ज्योतिष के आधार पर दिसम्बर 2014 से मई 2015 के मध्य आपका विवाह हो सकता है।

उपाय-गणेश स्त्रोत का पाठ करें। केले की जड़ को अभिमंत्रित करके दाहिने भुजा बांधें।

4- नाम- महेश्वरी
जन्म तिथि- 21 अक्टूबर सन् 1984
जन्म समय- रात्रि 12:45
जन्म स्थान- रायपुर, छत्तीसगढ़।
सवाल- मेरा विवाह कब होगा?

जवाब-महेश्वरी जी, आपका जन्म मकर लग्न में हुआ है। मकर का स्वामी शनि उच्च का होकर दशवें भाव में बैठा है। आप अत्यधिक महत्वाॅकांक्षी होगे। लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए अपने आस-पास के व्यक्तियों का इस्तेमाल करनें में नहीं चूकेंगे। यह प्रवृत्ति आपको स्वार्थी बना देंगी। आपकी कुण्डली में विवाह का कारक चन्द्र अष्ठम भाव में पड़ा है, इसलिए विवाह देर से होगा। वैसे 2017 में विवाह होने के आसार दिख रहें।

उपाय- हल्दी व केसर मिश्रित तिलक लगायें एंव अपने पास एक पीले रंग का रूमाल रखें। साढ़े 14 रत्ती का ओपेल चांदी की अॅगूठी में बनवाकर शुक्रवार के दिन शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+