ज्योतिष से सवाल- मेरी नौकरी कब-तक लगेगी ?

Questions related to Love marriage and Job get answers
1- नाम- अनुराग माथुर
जन्म तिथि- 24 नवम्बर 1962
जन्म समय- दोपहर 12:13 मिनट
जन्म स्थान- जोधपुर, राजस्थान।

सवाल- पिछले दो वर्षा से बेराजगार हॅू और काफी पारिवारिक दिक्कतों का सामना कर रहा हूं। कृपया करके बतायें मेरी नौकरी कब-तक लगेगी ?

जवाब- अनुराग जी, आपके प्रथम भाव में शनि बैठा है एंव सप्तम भाव में मंगल व राहु है। शनि और मंगल का आपस शुत्रता वाला दृष्टि सम्बन्ध है। जिस कारण आपकी पत्नी को गम्भीर रोग हुआ है। अभी आपको पारिवारिक एंव आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 27 नवम्बर 2016 से आपका समय अच्छा हो जायेगा। आप नौकरी भी पायेंगे और बुहत सारी दिक्कते दूर होगी।

उपाय- आप साढ़े 07 रत्ती का पोखराज सोने की अॅगूठी में बनवाकर दिन गुरूवार को शुद्ध करके तर्जनी अंगुली में धारण करें एंव विष्णु सहस्रनाम के कम से कम 108 पाठ का जप करायें। ये उपाय करने से आपकी सम्स्याओं में काफी कमी आयेगी।

2- नाम- विपुल
जन्म तिथि- 29 मार्च सन् 1969
जन्म समय- सुबह 8:17 मिनट
जन्म स्थान- पटना, बिहार।

सवाल- मेरा कोई काम सेट नहीं हो पा रहा है और बहुत नुकसान हो रहा। कृपया उपाय बतायें ?

जवाब- विपुल जी, आपका जन्म वृष लग्न में हुआ है। वर्तमान में आपकी कुण्डली में सूर्य की महादशा में बुध की अन्तर दशा चल रही है। बुध व्यापार व धन का कारक है। आपकी पत्री में बुध काफी कमजोर दशा में है, इसलिए ये दिक्कतें आ रही है। फरवरी 2015 से आपका समय कुछ बेहतर हो जायेगा।

उपाय- आप साढ़े 10 रत्ती का पन्ना सोने/चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन बुधवार को शुद्ध करके कनिष्ठका अॅगुली में धारण करें। गाय को बुधवार के दिन हरी मॅूग खिलायें।

3-नाम- महेश वर्मा (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 22 मार्च सन् 1988
जन्म समय- रात्रि 9:02 मिनट
जन्म स्थान- मुम्बई

सवाल- मेरे बिजनेस में प्रगति कब होगी ?

जवाब- महेश जी, आपका जन्म तुला लग्न में हुआ है। आप हर बात को तर्क की कसौटी में कसते है। आप-अपनी बात किसी भूमिका के बगैर संक्षेप में कहते है। आपका बिजनेस मई 2017 से अच्छी गति पकड़ेगा।

उपाय- साढ़े 10 रत्ती का गोमेद चांदी में बनवाकर शनिवार के दिन शु़द्ध करके तर्जनी मध्यमा अंगुली में धारण करें।

Astro: सावन और शिव का अद्भुत संयोग

4- नाम- अर्चना सिंह
जन्म तिथि- 7 जून सन् 1979
जन्म समय- सुबह 10:15 मिनट
जन्म स्थान- लखनऊ, यूपी।

सवाल- सर, मेरे पति को जॉब कब मिलेगी ?

जवाब- अर्चना जी, आपके पति की लग्न कर्क है। ये अपनी माता के सच्चे भक्त होंगे। उपर से नारियल की तरह कठोर पर अन्दर से कोमल होंगे। कुण्डली में योग अच्छे है। दिसम्बर 2014 से अगस्त 2015 के मध्य आपके पति को नौकरी मिल जायेगी।

उपाय-साढ़े 14 रत्ती का ओपेल चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शुक्रवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें। आप-अपने पति के लिए वैभव लक्ष्मी का व्रत रखें।

5- नाम- प्रिया दुबे
जन्म तिथि- 6 अप्रैल सन् 1986
जन्म समय-सुबह 06:10 मिनट
जन्म स्थान- मिर्जापुर, यूपी।

सवाल- सर, मैं एक लड़के से प्यार करती हूं कि क्या उससे मेरी शादी हो पायेगी ?

जवाब- प्रिया जी, आपका जन्म मीन लग्न में हुआ है। आपकी कल्पनाशक्ति अधिक विकसित होगी किन्तु उसे व्यवहारिक रूप दे पाने में असफल रहेंगी। निरन्तर मन में तरंगे उठती-गिरती रहेंगी। आपका पंचमेश और सप्तमेश एक साथ द्वादश भाव में स्थिति है, इसलिए आपका पे्रम विवाह होने के ज्यादा चांस है। लेकिन इसमें दिक्कतें बहुत आयेंगी।

उपाय-साढ़े 12 रत्ती की चन्द्रमणि चांदी के लाकेट में बनवाकर सोमवार के दिन धारण करें।

6- नाम- सुमन
जन्म तिथि- 27 जनवरी सन् 1967
जन्म समय- सांय 5:15 मिनट
जन्म स्थान- दिल्ली

सवाल- मुझे नौकरी कब मिलेगी ?

जवाब-सुमन जी, आपका जन्म कर्क लग्न में हुआ है, इसलिए आप अत्यधिक कल्पनाशील एंव परिवर्तनशील विचारों की होगी। 22 अगस्त 2014 से आपको नौकरी मिलने की सम्भावना है। अच्छी जॉब 2015 में मिलेगी।

उपाय- साढ़े 12 रत्ती का लहसुनिया चांदी की अॅगूठी में बनावाकर दिन मंगलवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें। स्नान वाले पानी में थोड़ी हल्दी डालकर स्नान करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+