Astro: शत्रुघन सिन्हा का ही होगा पटना साहिब लेकिन मुश्किल से

 Lok Sabha polls 2014: BJP's Shatrughan Sinha will get highest vote in Patna Sahib said Astrologer
बिहारी बाबू और बॉलीवुड के मिस्टर शॉटगन के नाम से चर्चित शत्रुघन सिन्हा भाजपा के टिकट पर पटना साहिब से दूसरी बार चुनावी पिच पर बैटिंग कर रहें है। तो वहीं इसी सीट पर कांग्रेस ने कुणाल सिंह को चुनावी मैदान पर उतार कर सिन्हा को पूरी तरह से क्लीन बोल्ड करने को कोशिश की है।

तो इसी सीट पर भाजपा से अलग हुए जद (यू) के टिकट पर भाग्य आजमा रहे चिकित्सक गोपाल प्रसाद सिन्हा अकेले दम पर राजनीति के दोनों खिलाडि़यों को आउट करने की ट्रिक में लगे हुये है।

बुद्धि आयी ठिकाने..और शेखर ने शत्रुघन सिन्हा को बोला सॉरी..

शत्रुघन सिन्हा का जन्म 09 दिसम्बर सन् 1945 को पटना में हुआ था। जिस समय आपका जन्म हुआ था उस समय पृथ्वी पर वृष लग्न उदित हो रही थी। वृष लग्न एक स्थिर राशि है। आप स्थिर और पक्के स्वभाव के होंगे, कार्य में लग्न व धैर्य के समर्पित होंगे। आपके स्वभाव में अधिकार की भावना है। अपने प्रेम पात्र के लिए बड़े से बड़ा बलिदान करने की तथा जिनसे घृणा करेंगे उन्हे माफ न करने की प्रवृत्ति न के बराबर है।

वर्तमान में आपकी कुण्डली में बुध की महादशा में शुक्र का अन्तर एंव चन्द्र का प्रत्यन्तर चल रहा है, जो जून 2014 तक चलेगा। बुध द्वितीयेश एंव पंचमेश होकर सप्तम भाव में सूर्य और शुक्र के साथ संग्रस्थ है। बुध वाणी का कारक होता है, इसलिए कुछ समय पहले शत्रुघन सिंन्हा अपनी भाषा के कारण चर्चा में आये थे। सूर्य लग्नेश एंव षष्ठेश होकर सप्तम भाव में अपने शतु्र सूर्य के साथ बैठा है। षष्ठेश शुक्र सप्तम भाव में है एंव सप्तम भाव पत्नी का कारक भाव होता है। जिस कारण शत्रुघन सिंन्हा अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित रहते होंगे। सप्तम स्थान परिवर्तन का भी संकेतक भाव होता है। शुक्र षडबल में काफी कमजोर है, यह अच्छा संकेत नहीं कहा जा सकता।

कांग्रेस के कुणाल सिंह की नाम राशि मिथुन है, जो शत्रुघन सिन्हा की जन्मपत्रिका में दूसरे स्थान में पड़ी है। मिथुन का स्वामी बुध है और सिंन्हा की कुण्डली में बुध की दशा चल रही है, इसलिए शत्रुघन सिंन्हा की कुणाल सिंह से करारी टक्कर हो सकती है।

चन्द्रमा तृतीयेश होकर भाग्य भाव में अपनी शतु्र राशि में स्थित है। तृतीय भाव पराक्रम, मेहनत व साहस का प्रतिनिधित्व करता है। काफी परिश्रम और गुणा-गणित करने के बावजूद ही कुछ अच्छा होने की सम्भावना है। इस चुनाव में शत्रुघन सिन्हा को जीतना 'लोहे के चने चबाने' जैसा प्रतीत होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+