गलत मुहूर्त में नरेंद्र मोदी ने ली शपथ, जानिए क्या होंगे नुकसान

ज्योतिषि की मानें तो मोदी सरकार के पहले 47 दिन देश के लिये बेहद कष्टकारी होने वाले हैं। हरिद्वार के ज्योतिष पंडित दयानंद शास्त्री की मानें तो मोदी सरकार के शुरुआती दिनों में देश के किसी भी हिस्से में एक बड़ा बम धमाका, भूकम्प, तेज आंधी तूफान से बड़े नुकसान की आशंका है। इस बीच सेंसेक्स 1500 अंक तक नीचे गिर सकता है। यही नहीं प्लेन क्रेश होने की भी आशंका है।
मोदी के शपथ का मुहूर्त सही नहीं था
मोदी का शपथ समय 6:10 पर हुआ और 6:12 बजे उन्होंने दस्तखत किये।
मुण्डे जी ने 10वें क्रम पर शपथ 6:30 बजे ली 6:32 बजे दस्तखत किये।
इस दौरान वृश्चिक लग्न था और नक्षत्र भरणी द्वितीय चरण में था और तिथि त्रियोदशी थी। पंडित दयानंद शास्त्री के अनुसार उस समय के ग्रहों के वेध को देखते हुए यह शपथ समय उचित नहीं था। इस समय सर्वाधिक ग्रह वेध को प्राप्त थे, जोकि ठीक नहीं कहे जाते। यह मुहूर्त श्रेष्ठतम विद्वानों द्वारा निर्धरित किया गया होगा, लेकिन इस मुहूर्त को सर्वश्रेष्ठ कहना उचित नहीं होगा।
नक्षत्र का अपना प्रभाव होता है। उस समय उदित लग्न का अपना प्रभाव था। यदि मोदी समय से पहले शपथ लेते तो इस लग्न के वेध से बचा जा सकता था।












Click it and Unblock the Notifications