8 जुलाई तक आप पर रहेगा वक्री शनि का प्रभाव
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ग्रहों का सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। खास तौर से शनि ग्रह को लेकर हर व्यक्ति सचेत रहता है। क्योंकि तमाम ज्योतिष शनि ग्रह से डरने की बात करते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि शनि ग्रह से डरने की आवश्यकता नहीं, यह अपने अच्छे फल भी कई राशियों पर देता है। अगर ग्रहों की वर्तमान चाल की बात करें तो न्याय के अधिष्ठाता शनि 19 फरवरी से वक्री हो गया है। यानी एक वक्र में भ्रमण कर रहा है, जो तुला राशि में होगा। यह 8 जुलाई 2013 तक इसी वक्र में भ्रमण करेगा। शनि की इस चाल का प्रभाव सभी बारह राशियों पर पड़ेगा।
किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह जानने से पहले हम आपको कुछ महत्वपूर्ण बातें बतायेंगे शनि ग्रह के बारे में। धर्मग्रंथो के अनुसार सूर्य की द्वितीय पत्नी के गर्भ से शनि देव का जन्म हुआ। जब शनि देव छाया के गर्भ में थे तब छाया भगवन शंकर की भक्ति में इतनी ध्यान मग्न थीं की उसने अपने खाने पिने तक सुध नहीं थी। जिसका प्रभाव उनके पुत्र पर पड़ा और उसका वर्ण श्याम हो गया! शनि के श्यामवर्ण को देखकर सूर्य ने अपनी पत्नी छाया पर आरोप लगाया की शनि मेरा पुत्र नहीं हैं! तभी से शनि अपने पुत्र से शत्रु भाव रखता हैं!
ज्योतिषशास्त्र में शनि को अनेक नामों से सम्बोधित किया गया है, जैसे मन्दगामी, सूर्य-पुत्र और शनिश्चर आदि। शनि के नक्षत्र हैं, पुष्य, अनुराधा और उत्तरा भाद्रपद। यह दो राशियों मकर और कुम्भ का स्वामी है। तुला राशि में 20 अंश पर शनि परमोच्च है और मेष राशि के 20 अंश प परमनीच है। नीलम शनि का रत्न है। शनि की तीसरी, सातवीं और दसवीं द्रिष्टि मानी जाती है। शनि सूर्य, चन्द्र, मंगल का शत्रु, बुध,शुक्र को मित्र तथा गुरु को सम मानता है।
8 जुलाई तक शनि के राशियों पर प्रभाव

अवरोध उत्पन्न होंगे
मेष- सामाजिक गतिविधियों में अवरोध उत्पन्न होंगे। नौकरी में काम का दबाव बढ़ने से तनाव हो सकता है। जीवन साथी से मनभेद हो सकते है। धन आयेगा किन्तु उतनी ही तेजी से जायेगा।

पुराना रोग सक्रिय होगा
वृष- कुछ लोगों का पुराना रोग सक्रिय हो सकता है। राय-मषविरा लेकर ही कार्य आरम्भ करें। प्राइवेट जॉब वाले व्यक्तियों को नयें अवसर प्रदान होंगे।

अवरोध उत्पन्न होंगे
मिथुन- निजी यात्राओं में अवरोध उत्पन्न होंगे। धन आते-आते रूक जायेगा। नौकरी वाले लोगों को लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। घरेलू खर्चे बढ़ सकते है।

सचेत रहने की आवश्यता
कर्क- प्राइवेट जॉब वालों को अपने बॉस से सचेत रहने की आवश्यता है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ जाने के आसार है। नयें लोगों को जाविका से सम्बन्धित किये प्रयासों में अड़चने आयेंगी।

पिता से बैर हो सकता है
सिंह- आर्थिक स्थितियों में सुधार आयेगा। किसी कारणवश पिता से बैर हो सकता है। राजकीय कार्यो में सोंच-समझकर धन निवेष करें। नौकरी वाले लोगों को अतिरिक्त लाभ होगा।

भाईयों से विवाद हो सकता है
कन्या- पराक्रम व साहस में कमी आयेगी। धन को लेकर भाईयों से विवाद हो सकता है। जॉब वाले लोग संयमित व्यवहार का अनुपालन करें। वाहन चलाते वक्त गति नियन्त्रण में रखें। धन का आगमन होगा।

असमंजस रहेगा
तुला- सवस्थ्य में कुछ ढीलापन रह सकता है। कुछ बातों को लेकर मन असमंजस रहेगा। सुनियोजित ढ़ग से किये गये प्रयास सार्थक सिद्ध होगे। जॉब वाले लोगों विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मशक्कत करनी पड़ेगी
वृश्चिक- धन निवेष या लेन-देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। जॉब वाले लोगों की पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

लाभ के नयें स्रोत बन सकते हैं
धनु- वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा सिर में चोट लगने के संकेत है। लाभ के नयें स्रोत बन सकते हैं। जॉब वाले लोग अपने मातहतों से सावधानी बरतें।

लाभ की सम्भावना
मकर- गैर सरकारी योजनाओं में लाभ की सम्भावनाओं है। भाई, बन्धु व ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। सामाजिक उत्सवों में भाग लेने के सुअवसर प्राप्त होंगे। धन का आगमन होगा।

अनिद्रा की शिकायत
कुम्भ- कुछ लोगों को अनिद्रा की शिकायत रहेगी। जॉब वाले लोगों को पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है
मीन- कोई ऐसा कार्य हो सकता है, जिससे पद, प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। नयें कार्यो में कोई रिस्क न लें अन्यथा हानि हो सकती है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जॉब वाले लोगों की प्रगति होगी।












Click it and Unblock the Notifications