क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

10 मई के सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

By Anuj
Google Oneindia News

[ज्‍योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्‍ल] वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 10 मई की सुबह पड़ेगा, जिसकी शुरुआत उस समय होगी, जब पूरा भारत निद्रावस्‍था में होगा। जी हां ग्रहण 9 मई की रात 2:55 बजे से शुरू होगा और 10 मई की सुबह 8:55 बजे तक रहेगा। ग्रहण हा प्रभाव भारत पर नहीं होगा, लेकिन इसका धार्मिक महत्‍व जरूर है।

कंकण सूर्य ग्रहण- बैशाख कृष्ण अमावस्या को दिनांक 9 मई 2013 को पड़ेगा। भारत में यह ग्रहण कहीं पर भी दिखाई नहीं देगा। अतः इस ग्रहण का धार्मिक महात्म्य भारत में नहीं है तथा इसका सूतक भी नहीं लगेगा। यह सूर्य ग्रहण मलेशिया के दक्षिणी छोर, सुमात्रा दीप के दक्षिणी भाग, दक्षिणी फिलीपिन, इन्डोनेशिया, आस्ट्रेलिया के निकट पूर्वी हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा।

<strong>ग्रहण के बारे में विस्‍तृत जानकारी</strong>ग्रहण के बारे में विस्‍तृत जानकारी

ग्रहण का सूतक- 9 मई दिन गुरूवार को अपरान्ह 2:55 बजे से शुरू होगा।
सूर्य ग्रहण का कार्यकाल- 10 मई की सुबह 2:55 बजे से लेकर 10 मई की सुबह 8:55 बजे तक रहेगा (May 10 2:55 am to 8:55 am)। भारतीय समयानुसार।

सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव-

मेष पर ग्रहण का प्रभाव

मेष पर ग्रहण का प्रभाव

मेष- काम को लेकर मन में चिन्ता व दबाव बना रहेगा। जीवन साथी से तीखी-मीठी नोक झोक हो सकती है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा।

वृष पर प्रभाव

वृष पर प्रभाव

वृष- वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। रूके हुये धन की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से तना-तनी हो सकती है।

मिथुन पर प्रभाव

मिथुन पर प्रभाव

मिथुन- कार्य के दबाव की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। रोजी व रोजगार के प्रयास सफल होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी।

कर्क पर प्रभाव

कर्क पर प्रभाव

कर्क- ऑफिस की गतिविधियों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। सन्तान के दायित्व को लेकर मन थोड़ा चिन्तित रहेगा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।

सिंह पर प्रभाव

सिंह पर प्रभाव

सिंह- पारिवारिक कलह में कुछ शान्ति आयेगी। घरेलू खर्चो में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से कष्ट मिल सकता है। वाणी में संयम रखें।

कन्‍या पर प्रभाव

कन्‍या पर प्रभाव

कन्या- नयें कार्यो में बाधायें आयेंगी किन्तु अन्ततः सफलता मिलेगी। समय का दुरूप्रयोग करने से बचें। संसाधनों को जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

तुला पर प्रभाव

तुला पर प्रभाव

तुला- व्यर्थ के विवाद में उलझने की आशंका नजर आ रही है। विरोधियों पर पैनी नजर बनायें रखें। रूका हुआ धन प्राप्त होगा।

वृश्चिक पर प्रभाव

वृश्चिक पर प्रभाव

वृश्चिक- समय के अभाव में कुछ आवश्यक कार्य छूट जायेंगे। मनोकामना न पूर्ण होने से मन दुःखी रहेगा। परिवार की ओर से सहयोग मिलेगा।

धनु पर प्रभाव

धनु पर प्रभाव

धनु- सुनियोजित ढ़ग से किये कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी से टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मन व वाणी पर काबू पाने की आवश्यकता है।

मकर पर प्रभाव

मकर पर प्रभाव

मकर- मित्रों के साथ मनोरंजन करने के अवसर प्राप्त होंगे। ऋण के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की खरीद्दारी होगी।

कुम्भ पर प्रभाव

कुम्भ पर प्रभाव

कुम्भ- लम्बित योजनाओं की शुरूआत होगी। दूसरों के प्रति मन में सहानुभूति के भाव उत्पन्न होंगे। खर्चो में वृद्धि होगी। स्वास्थ में गिरावट आयेगी।

मीन पर प्रभाव

मीन पर प्रभाव

मीन- आनिर्णय की स्थिति से पार-पाना होगा। उचित मार्गदर्शन से कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा करने के योग बन रहें है। सामाजिक कार्यो में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

Comments
English summary
Surya Grahan or you can say Solar Eclipse will be seen from various countries on May 10. Here are its effects on various zodiac signs.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X