कैसी होती है वृश्चिक राशि वालों की मैरेज लाइफ

यदि आपकी शादी वृश्चिक राशि वाले से होने जा रही है या हो चुकी है, तो आपका जीवन कैसा होगा, यह बतायेंगे इस लेख में। इससे पहले एक नजर डालेंगे वृश्चिक राशि वाले लोगों के व्‍यवहार पर। इस राशि का चिन्‍ह बिच्‍छू है स्‍वामी मंगल है और यह एक स्थिर राशि है।

वृश्चिक राशि के लोग दूसरों को आकर्षित करने में माहिर होते हैं। बहुद बहादुर होने के साथ-साथ भावुक होते हैं। इनका फिगर अच्‍छा होता है। इन्हें बेवकूफ बनाना आसान नहीं होता है। दूसरों के विचारों का विरोध ज्यादा करते हैं, अपने विचारों के पक्ष में कम बोलते हैं। शादी के बाद अपनी जिम्‍मेदारियां बखूबी निभाते हैं। महत्वाकांक्षी और जिद्दी भी होते हैं।

इस राशि की लड़कियां तीखे नयन-नक्ष वाली होती हैं। भले ही ज्‍यादा सुंदर नहीं हों, लेकिन आकर्षण का केंद्र हर जगह बन जाती हैं। इनका बात करने का अंदाज ही एकदम अलग होता है। काम करने की अपार क्षमता होती है। वाणी की कटुता होती है, लेकिन इनका दिल साफ होता है।

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की मेष

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की मेष

वृश्चिक का जल तत्व है जिस कारण वह अपने दुःख से दुःखी रहने वाला होता है। मेष की स्त्री का तत्व अग्नि है, इसलिए वह क्षण भर में रूष्ट और क्षण भर में प्रसन्न हो जायेगी। इनके रिश्ते मधुर नहीं रहेंगे इसलिए विवाह करना ज्यादा उचित नहीं है।

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की वृष

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की वृष

इन दोनों का रिश्ता मधुर बना रहेगा क्योंकि वृश्चिक के आकर्षण से वृष की स्त्री बॅधी रहेगी। वृश्चिक का मेहनती स्वभाव और वृष की स्थिर सोंच एक कामयाब जोड़ी के रूप में जानी जायेगी। विवाह संबंध अच्छा रहेगा।

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की मिथुन

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की मिथुन

मिथुन की स्त्री का तेज दिमाग और वृश्चिक की गम्भीर एंव स्थिर सोंच एक मजबूत रिश्ते की मिशाल बनेगी। एक-दूसरे को ठीक से समझेंगे इसलिए आपसी प्रेम भी बना रहेगा। कभी-कभार वृश्चिक तर्क-कुतर्क करेगा जिससे तनाव हो सकता है। जोड़ी अच्छी रहेगी।

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की कर्क

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की कर्क

कर्क स्त्री अति भावुकता के कारण निर्णय लेने में सक्षम नहीं होगी और वृश्चिक का पुरूष त्वरित निर्णय लेने में सक्षम है। इसलिए ये कार्य एंव आर्थिक स्थिति दोनों के लिए इनकी जोड़ी अच्छी रहेगी। किन्तु प्रेम के मामलें में थोड़ा कम पटेगी। विवाह सम्बन्ध उत्तम रहेगा।

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की सिंह

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की सिंह

इनका आपस में विवाह करना उचित नहीं है, क्योंकि इनके तत्व आपस में शत्रुता के भाव रखते है। यदि वृश्चिक अपनी षणयन्त्रकारी चालों को कम कर दें और सिंह की स्त्री अपना एटीटयूट कम कर दें तो पट सकती है।

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की कन्‍या

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की कन्‍या

कन्या की अच्छी सोंच वृश्चिक के पुरूष को भायेगी लेकिन कभी-2 कन्या की स्त्री की लापरवाही पर वृश्चिक को क्रोध आयेगा। इसलिए वृश्चिक को अपना क्रोध और कन्या को अपनी लापरवाही में सुधार करना होगा। विवाह सम्बन्ध करना ठीक रहेगा।

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की तुला

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की तुला

जिस प्रकार से वायु और जल का रिश्ता है, उसी प्रकार वृश्चिक और तुला एक-दूसरे के लिए लाभकारी साबति होंगे। तुला की स्त्री के आकर्षण में वृश्चिक का पुरूष खोया रहेगा। इनका आपस में विवाह सम्बन्ध बनाना उचित रहेगा।

लड़का और लड़की दोनों वृश्चिक राशि वाले

लड़का और लड़की दोनों वृश्चिक राशि वाले

इन दोनों राशियों का तत्व जल है। इसलिए रिश्ते तो अच्छे चलेंगे लेकिन मनभेद जरूर बना रहेगा। ये आपस में प्रेम तो करेंगे लेकिन नाराज होने पर एक-दूसरे के खिलाफ षड़यंत्र भी रच सकते है। वैवाहिक जोड़ी ठीक-ठाक रहेगी।

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की धनु

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की धनु

इन दोनों की मानसिकता में जमीन-आसमान का अन्तर रहेगा। एक कहेगा आम तो दूसरा कहेगा इमली। यदि धनु की स्त्री वृश्चिक के पुरूष के प्रति समर्पित हो जाये तो पटरी खा सकती है। विवाह सम्बन्ध करना बहुत उचित नहीं है।

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की मकर

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की मकर

जैसे पृथ्वी जल पर टिकी है वैसे ही वृश्चिक के पुरूष पर मकर की स्त्री आश्रित रहेगी। वृश्चिक का पुरूष मकर की स्त्री को सुख देने का हर सम्भव प्रयास करेगा। लेकिन फिर भी कभी-2 वृश्चिक के क्रोध के कारण तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। मैरिज लाइफ अच्छी रहेगी।

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की कुंभ

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की कुंभ

दोनों में तात्विक विरोधाभास है, इसलिए आपस में बहुत अच्छी पटरी नहीं खायेगी। वृश्चिक अपना क्रोध कुम्भ की स्त्री पर उतारेगा जिससे तनाव उत्पन्न होगा। वृश्चिक अपना षणयन्त्रकारी दिमाग घर में लगायें तो रिश्ते निभ सकते है। विवाह सम्बन्ध सामान्य रहेंगे।

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की मीन

लड़का वृश्चिक राशि का, लड़की मीन

इनका आपस में विवाह सम्बन्ध बनाना हितकर रहेगा। वृश्चिक घर में अच्छे तरह से रहने के लिए आसानी से पैसे जुटा लेगा एंव मीन की धार्मिक इच्छाओं को भी मरने नहीं देगा। एक-दूसरे को मन से चाहेंगे इसलिए अच्छी निभेगी।

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का मेष

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का मेष

वृश्चिक की स्त्री गुस्सैल स्वभाव की होगी और मेष का पुरूष भी कुछ कम नहीं होगा। अतः आपस में निभ पाना मुश्किल है। ये अपनी-2 इगो को यदि नियन्त्रित कर लें तो वैवाहिक जीवन में कुछ सुख के क्षण आ सकते है। विवाह सम्बन्ध सामान्य रहेंगे।

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का वृष

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का वृष

वृष का पुरूष हर बात को बड़ी गम्भीरता से देखता है और वृश्चिक की स्त्री वृष के साथ अपने-आपको रिलैक्स महसूस करेगी जिस वजह से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। वृश्चिक की स्त्री को अपनी जल्दबाजी वाली आदत पर नियन्त्रण करना होगा। वैवाहिक जोड़ी अच्छी रहेगी।

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का मिथुन

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का मिथुन

इन दोनों में आपसी प्रेम तो रहेगा किन्तु वृश्चिक की स्त्री का खुराफाती स्वभाव से मिथुन के पुरूष को खलेगा। मिथुन हर कार्य बुद्धिमानी से करेगा और वृश्चिक की स्त्री भी काम ठीक करेगी पर अन्त में उस काम को अधूरा छोड़ देगी। वैवाहिक जोड़ी ठीक रहेगी।

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का कर्क

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का कर्क

वृश्चिक की स्त्री की कर्क के पुरूष के साथ अच्छी सोंच बनी रहेगी। चूंकि कर्क का पुरूष वृश्चिक के क्रोधी स्वभाव का मैनेज करना जानता है। आपसी तारतम्य बहुत अच्छा रहेगा। विवाह सम्बन्ध बनाना लाभकारी रहेगा।

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का सिंह

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का सिंह

वैसे तो तात्विक विरोधाभास है, फिर भी वृशिक की स्त्री और सिंह का पुरूष आपस में विवाह कर सकते है। क्योंकि वृश्चिक का स्वभाव सिंह से मेल खा जायेगा। सिर्फ एक बात ध्यान रखनी होगी कि एक-दूसरे की कमियों पर कमेंट न करें। सामान्य रिश्ते रहेंगे।

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का कन्‍या

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का कन्‍या

कन्या की सौम्यता पर वृश्चिक की महिला हावी रहेगी। कन्या का पुरूष अपनी हर बात वृश्चिक से शेयर करेगा। लेकिन जब भी कन्या का पुरूष कुछ छिपायेगा तब समझ लो वृश्चिक आसमान सर पे उठा लेगी। वैवाहिक जोड़ी सामान्य रहेगी।

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का तुला

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का तुला

वृश्चिक का दिमाग खोजी है और हर चीज में कुछ नया ढ़ूढने की कोशिश करती-रहती है। तुला अपने अच्छे नेतृत्व के दम पर सबको अपने से जोड़ा रखता है। इसलिए इनकी आपस बुहत अच्छी निभेगी। विवाह करना हितकर रहेगा।

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का धनु

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का धनु

इन दोनों में तात्विक शत्रुता दिख रही है, जिस कारण आपस में अच्छी पटरी खा नहीं पायेगी। धनु का पुरूष वृश्चिक की महिला पर हावी रहने की कोशिश करेगा जो सम्भव नहीं है। आपस में विवाह सम्बन्ध बनाना हितकर नहीं है।

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का मकर

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का मकर

मकर के पुरूष की चतुराई और वृश्चिक की स्थिर सोंच के कारण ये दोनों मिलकर कुछ बेहतर कर सकते है। सामाजिक सम्बन्धों को लेकर चलने वाली ये जोड़ी सफल साबित होगी। वैवाहिक सुख अच्छा मिलेगा।

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का कुंभ

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का कुंभ

वृश्चिक की स्त्री अपने सुख के लिए किसी की परवाह नहीं करती है फिर भी कुम्भ के प्रति उसकी सहानुभूति रहेगी। वृश्चिक की स्त्री जब दुःखी होगी तो कुम्भ का पुरूष पूरी तन्म्यता से उसके भावों को समझेगा। इनका विवाह सम्बन्ध अच्छा रहेगा।

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का मीन

लड़की वृश्चिक राशि की लड़का मीन

दोनों राशियों में तात्विक समानता है, इस वजह से रिश्तों का बन्धन अटूट रहेगा। मीन का पुरूष थोड़ा धार्मिेक स्वभाव का होगा और वृश्चिक की स्त्री थोड़ा सा नास्तिक होगी। इस टापिक पर विचार नहीं मिलेंगे बाकी मधुर सम्बन्ध रहेंगे। वैवाहिक जीवन मधुरमय रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+