Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्‍या धनु राशि वाले से हुई आपकी शादी?

[पं. अनुज के शुक्‍ल] धनु राशि का चिन्‍ह धुनरधारी पुरुष होता है। इस राशि के लोगों के मन में हमेशा कौतूहल सा मचा रहता है। ये काफी रोमांचक बाते करते हैं और वह इन्‍हें पसंद भ्‍ज्ञी होता है। धनु राशि के लोग निडर होते हैं और इनका आत्‍मविश्‍वास गजब का होता है। ये बेबाक अपनी बात रखते हैं और किसी से कुछ छिपाते नहीं हैं। दिल के साफ होते हैं।

धुन राशि वाले लोग धैर्य से काम नहीं लेते हैं। अगर कोई बड़ी मुसीबत आ जाये तो बड़ी जल्‍दी टेंशन में भी आ जाते हैं। इस राशि की लड़कियां बेहद महत्‍वकांक्षी एवं ईमानदार होती हैं। इस राशि के लोग करियर के लिये काफी गंभीर होते हैं। बात अगर शादी की करें तो शादीशुदा जीवन में बेहद ईमानदारी बरतते हैं।

इस राशि के लोग अपने लाइफ पार्टनर के साथ वफादार होने के साथ-साथ उनका खयाल रखने वाले होते हैं। तो अगर आप धनु राशि वाले से शादी करने जा रहे हैं, तो बिंदास हाथ आगे बढ़ा दीजिये। अगर आपको अपनी राशि से मैच करना है तो स्‍लाइडर में देख सकते हैं।

लड़का धनु राशि का, लड़की मेष

लड़का धनु राशि का, लड़की मेष

दोनों ही राशियों में तात्विक साम्यता है इस वजह से आपस में सम्बन्ध मधुर रहेंगे। धनु का पुरूष मेष की महिला पर आसक्त रहेगा और मेष की महिला धनु के पुरूष की भावनाओं की कद्र करेगी। विवाह सम्बन्ध बनाना हितकर प्रतीत होगा।

लड़का धनु राशि का, लड़की वृष

लड़का धनु राशि का, लड़की वृष

वृष की स्त्री छोटी सी बात का बतंगड़ बनाने में माहिर है जिससे धनु के पुरूष को तकलीफ होगी। इस बात को लेकर आपस में अक्सर झगड़ा होता रहेगा। इन दोनों की पटरी तभी खा सकती है, जब मेष की स्त्री अपनी हरकतों से बाज आयेगी। विवाह करना उचित नहीं है।

लड़का धनु राशि का, लड़की मिथुन

लड़का धनु राशि का, लड़की मिथुन

धनु की धार्मिकता और मिथुन की बुद्धिमता मिल जाने से एक कामयाब जोड़ी साबित हो सकती है। दोनों मिलकर काम करेेंगे जिससे हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आपस में विवाह सम्बन्ध करना उत्तम रहेगा।

लड़का धनु राशि का, लड़की कर्क

लड़का धनु राशि का, लड़की कर्क

कर्क की स्त्री स्वभतः तेज-तर्रार व चंचलता का प्रतीक होती है और धनु सुन्दर स्वभाव वाला होता है जिस वहज से कर्क की महिला धनु के पुरूष पर अपना आधिप्तय कायम रखना चाहती और जब ऐसा नहीं हो पाता है तो आपस में तकरार होती है। विवाह सम्बन्ध बनाना सामान्य रहेगा।

लड़का धनु राशि का, लड़की सिंह

लड़का धनु राशि का, लड़की सिंह

वैसे तो दोनों राशियों का तत्व अग्नि है, इसलिए आपस में अच्छी निभती है। लेकिन जब भी सिंह की स्त्री अपनी एटीटयूट से धनु के पुरूष से काम करवाना चाहेगी तब-तब विवाद अपना चरम रूप लेगा। दोनों के वैवाहिक सम्बन्ध अच्छे निभेंगे।

लड़का धनु राशि का, लड़की कन्‍या

लड़का धनु राशि का, लड़की कन्‍या

धनु का पुरूष अपने चुम्बकत्व व्यक्तित्व के कारण सबका प्रिय बना रहेगा और कन्या की स्त्री उपर से दिखने में शालीन होगी किन्तु अन्दर क्रोध भरा रहेगा जिस वजह से परिवार के लोग उसे कम तवज्जों देंगे। कन्या अपना यह क्रोध धनु के पुरूष पर निकालती है, जिस कारण दोनों में तनाव उत्पन्न होता है। वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा नहीं रहेगा।

लड़का धनु राशि का, लड़की तुला

लड़का धनु राशि का, लड़की तुला

तुला की स्त्री की सहनशीलता और साहस धनु के पुरूष के जीवन में चार-चांद लगा देगी। धनु अपनी हर बात तुला से शेयर करेगी जिससे तुला को प्रसन्नता होगी। दोनों लोग एक-दूसरे पर समर्पित रहेंगे जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। इनका आपस में विवाह सम्बन्ध बनाना उत्तम रहेगा।

लड़का धनु राशि का और लड़की वृश्चिक

लड़का धनु राशि का और लड़की वृश्चिक

इन दोनों के तत्वों में विरोधाभास नजर आता है, जिस कारण आपसी रिश्तों में टकराव की स्थितियाॅ बनी रहती है। जब-तक ये लोग एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक से समझेंगे नही ंतब-तक सम्बन्धों में तारतम्यता नहीं बैठ पायेंगी। विवाह करना उचित नहीं है।

लड़का और लड़की दोनों धनु राशि के

लड़का और लड़की दोनों धनु राशि के

धुन का पुरूष और धनु की स्त्री यदि आपस में विवाह सम्बन्ध बनाते है तो सुखमय जीवन व्यतीत होगा। क्योंकि ये दोनों लोग धार्मिक और सामाजिक प्राणी है। बशर्ते इस बात ख्याल जरूर रखें कि एक-दूसरे के व्यक्तिगत कार्यो में हस्ताक्षेप न करें।

लड़का धनु राशि का, लड़की मकर

लड़का धनु राशि का, लड़की मकर

धनु का पुरूष अपने परिवार के लिए कुछ करना चाहेगा परन्तु मकर की महिला अड़गा लगायेगी इसलिए आपस में तना-तनी होगी। यदि दोनों लोग एक-दूसरे के परिवार को लेकर चलें तो रिश्ते अच्छे निभ जायेंगे। इनका वैवाहिक सम्बन्ध ठीक-ठाक रहेगा।

लड़का धनु राशि का, लड़की कुंभ

लड़का धनु राशि का, लड़की कुंभ

ये लोग आपस में विवाह सम्बन्ध बनायेंगे तो जीवन की गाड़ी सुचारू रूप से चलेगी। धनु का कार्य के प्रति समर्पण होना और मकर का सहयोगात्मक रवैया ये दोनों बाते जीवन में सफल होने के लिए पर्याप्त है। ये एक सफल जोड़ी कही जायेगी।

लड़का धनु राशि का, लड़की मीन

लड़का धनु राशि का, लड़की मीन

मीन जल तत्व की राशि है धनु अग्नि तत्व की राशि है। इन दोनों तत्वों में शत्रुता के भाव है। इसलिए धनु के पुरूष और मीन की स्त्री में वैचारिक मतभेद बनें रहेंगे। इनके रिश्तें में मधुरता तभी आयेगी जब धनु का पुरूष मीन की स्त्री के प्रति समर्पित हो जायें। विवाह सम्बन्ध औसत दर्जे का रहेगा।

लड़की धनु राशि की लड़का मेष

लड़की धनु राशि की लड़का मेष

मेष का पुरूष अपने विचारों से धनु की स्त्री का दिल जीत लेगा। धनु की स्त्री भी परिवार में सन्तुलित भाव से सबकी सेवा करेगी। दोनों की जोड़ी मिशाल कायम कर सकती है। धनु की महिला कभी भी अपने-आपको अति सादगी से पेश न करें। विवाह करना अच्छा रहेगा।

लड़की धनु राशि की लड़का वृष

लड़की धनु राशि की लड़का वृष

वैसे तो इनका आपस में विवाह करना बहुत अच्छा नहीं रहेगा फिर भी यदि वृष का पुरूष अपनी वाणी पर नियन्त्र कर लें और धनु की महिला समझौतावादी रूख अपनायें तो निभ सकती है।

लड़की धनु राशि की लड़का मिथुन

लड़की धनु राशि की लड़का मिथुन

इन दोनों का स्वभाव उग्र है, इसलिए आपस में अच्छी पटरी खायेगी। लेकिन आपस में ईगों न दिखायें वरना रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है। मिथुन के पुरूष का जिद्दी स्वभाव धनु बर्दास्त कर लेगी जिस कारण सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। विवाह करना उचित है।

लड़की धनु राशि की लड़का कर्क

लड़की धनु राशि की लड़का कर्क

धनु की स्त्री अपनी धार्मिकता को नहीं छोड़ेगी एंव कर्क का पुरूष अपनी धूर्ततता को कम नहीं करेगा इसलिए आपसी सम्बन्ध मधुर नहीं रह पायेंगे। यदि विवाह करना है तो एक-दूसरे को ठीक से जान-पहचान लें तब करें। वैवाहिक सम्बन्ध बनाना बहुत अच्छा नहीं रहेगा।

लड़की धनु राशि की लड़का सिंह

लड़की धनु राशि की लड़का सिंह

धनु की महिला सिंह के पुरूष की शक्ति व क्रोध को नियन्त्रित करने में कामयाब हो सकती है। सिंह सिर्फ शक्तिशाली ही नहीं बल्कि एक कुशल मुखिया भी है। इसलिए वह धनु के सहयोग से घर का प्रबन्धन भी अच्छा करेगा। वैवाहिक जोड़ी सफल रहेगी।

लड़की धनु राशि की लड़का कन्‍या

लड़की धनु राशि की लड़का कन्‍या

धनु की काम करने की धुन और कन्या का आलसी स्वभाव कतई मेल नहीं खायेगा। इनके शारीरिक सुख में भी बाधायें आयेगी इसलिए इनका विवाह सम्बन्ध बनाना मेरे हिसाब से उचित नहीं है।

लड़की धनु राशि की लड़का तुला

लड़की धनु राशि की लड़का तुला

तात्विक मित्रता के कारण इनकी पटरी अच्छी खायेगी लेकिन धनु की स्त्री को जब गुस्सा आता है तो वो आपा से बाहर हो जाती है। ये धनु का नकारात्मक पक्ष है, इस पर नियन्त्रण करना होगा। तुला अपनी कल्पनाओं से धनु की धार्मिक मानसिकता को सन्तुष्ट रखेगा। जोड़ी बढि़या रहेगी।

लड़की धनु राशि की लड़का धनु

लड़की धनु राशि की लड़का धनु

धनु की स्त्री की लगभग हर बात का वृश्चिक का पुरूष विरोध करेगा जिससे तीखी नोंक-झोंक होती रहेगी। वृश्चिक का षणयन्त्रकारी स्वभाव और धनु की धार्मिक व सामाजिक सोच । इन सभी कारणों से आपस में विवाह सम्बन्ध बनाना उचित नहीं है।

लड़की धनु राशि की लड़का मकर

लड़की धनु राशि की लड़का मकर

मकर का पृथ्वी तत्व होने के कारण उसकी सोंच जमीनी होगी और धनु की महिला वैसे तो सादगी वाली है लेकिन अपने पैतृक परिवार की ओर उसका झुकाव विशेष होगा। जिस कारण वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होगा। इनकी जोड़ी औसत दर्जे की कही जायेगी।

लड़की धनु राशि की लड़का कुंभ

लड़की धनु राशि की लड़का कुंभ

कुम्भ के पुरूष के बगैर धनु की स्त्री अस्तित्व हीन रहेगी। क्योंकि अग्नि अपना प्रभाव तभी अच्छा दिखा पायेगी, जब वायु का उचित सहयोग हो। इनमें आपसी प्रेम भी रहेगा और एक-दूसरे को भरपूर सहयोग भी करेंगे। वैवाहिक जोड़ी उत्तम साबित होगी।

लड़की धनु राशि की लड़का मीन

लड़की धनु राशि की लड़का मीन

मीन की सौम्यता और धनु की आडम्बरवादी सोंच रिश्तों की मधुरता में बाधक बनेगी। वैसे तो दोनों लोग एक-दूसरे के प्रति अच्छे भाव रखेंगे किन्तु विचारों में मतभेद बना रहेगा। इसलिए विवाह करने से पूर्व ठीक से एक-दूसरे को समझ लें तभी शादी करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+