Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगर लाइफपार्टनर मिथुन राशि का हो तो?

[पं अनुज के शुक्ल] वैवाहिक जीवन के बारे में चर्चा कर रहे अपनी इस सीरीज में हम बात करेंगे मिथुन राशि वालों की। जैसा कि मिथुन राशि के चिन्‍ह में आप देखेंगे एक युवा दंपत्ति दिखाई देता है। जो द्विस्‍वभाव का प्रतीक है। मिथुन राशि वालों के अंदर माया के पीछे भागने की भावनाएं पाया जाना आम बात है। ये लोग अपने जीवन साथी अथवा संगिनी के प्रति हमेशा शक्ति बनकर प्रस्‍तुत होते हैं।

मिथुन राशि वाले अपनी खुद की बनायी हुई सीमा के अंदर ही रहकर कार्य करते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में इनकी रुचि हमेशा रहती है। लेकिन एक समस्‍या यह है कि ये अपने ही विचारों में उलझे रहते हैं। यदि सामने वाला कोई बात कह दे तो उसे घंटों सोचते हैं, फिर भी निष्‍कर्ष नहीं निकल पाता। अच्‍छी बात यह है कि ये चंचल स्‍वभाव के होते हैं, लिहाजा इनका जीवन साथी से झगड़ा जल्‍दी नहीं होता। ये खोजी दिमाग के होते हैं, लिहाजा कई बार जीवन साथी पर शक भी करने लगते हैं।

यहां हम बात करेंगे इसी राशि की और बतायेंगे कि लड़का या लड़की में जब कोई एक मिथुन राशि की हो, तो उसकी जीवन साथी या संगिनी से कैसे पटरी खाती है।

लड़का मिथुन का लड़की मेष

लड़का मिथुन का लड़की मेष

मिथुन राशि का पुरूष उग्र स्वभाव वाला होगा और मेष राशि का स्वभाव भी उग्र है। इन दोनों की वैचारिक स्थिति अच्छी रहेगी। तात्विक सामम्यता होने के कारण एक-दूसरे के प्रति गहरा प्रेम रहेगा। यदि मेष की स्त्री मिथुन के पुरूष का सहयोग करती रहेगी तो दोनों मिलकर सफलता का उच्च मुकाम हासिल करेंगे। इनकी जोड़ी उत्तम मानी जायेगी।

लड़का मिथुन का लड़की वृष

लड़का मिथुन का लड़की वृष

मिथुन की उर्वर कल्पाना शक्ति से वृष की स्त्री प्रभावित रहेगी। आपसी सहमति से कार्य को अन्जाम देने में दोनो विश्वास करेंगे। अच्छी सोंच के कारण आपसी प्रेम भी अच्छा रहेगा। इनका विवाह सम्बन्ध उत्तम कहा जायेगा।

लड़का मिथुन का लड़की मिथुन

लड़का मिथुन का लड़की मिथुन

दोनों का वायु तत्व होने के कारण ये कल्पनाओं में खोये रहेंगे और वास्तविककता से बेखबर रहेंगे। जिसके कारण आपस में नोक-झोंक भी होगी। दोनों बुद्धिमान होंगे जिस कारण बहस भी खूब होगी। मिथुन की स्त्री को थोड़ी तुनकमिजाजी व चंचलता कम करनी होगी तथी रिश्ता अच्छा चलेगा। इनकी जोड़ी सामान्य रहेगी।

लड़का मिथुन का लड़की कर्क

लड़का मिथुन का लड़की कर्क

मिथुन का पुरूष कर्क की स्त्री की हर बात को नजरअंदाज करेगा और खारिज करने की कोशिश करेगा। जिस वजह से रिश्तों में खटास बनी रहेगी। मिथुन के पुरूष को कर्क की भावनायें समझने होगी तभी जीवन की गाड़ी ठीक से चल पायेगी। इनका विवाह सम्बन्ध अच्छा नहीं रहेगा।

लड़का मिथुन का लड़की सिंह

लड़का मिथुन का लड़की सिंह

मिथुन की बुद्धिमता और सिंह की शक्ति मिल जाये तो सफलता के नयें आयाम रचें जा सकते है। सिंह अपनी स्फूर्ति से हर काम कम समय में कर लेगी और मिथुन का पुरूष बुद्धिमता से हर समस्या का हल ढ़ूढ लेगा। इनका विवाह सम्बन्ध उत्तम रहेगा।

लड़का मिथुन का लड़की कन्‍या

लड़का मिथुन का लड़की कन्‍या

इन दोनों राशियों का स्वामी बुध है। दोनों में तात्विक साम्यता भी है। आपस में परस्पर प्रेम तो बना रहेगा। लेकिन परिवार के मुद्दों पर बात करने पर झगड़ा हो जायेगा। यदि पारिवारिक बातों पर बहस न की जाये तो रिश्ता अच्छा चलेगा। सामान्य जोड़ी रहेगी।

लड़का मिथुन का लड़की तुला

लड़का मिथुन का लड़की तुला

मिथुन की सूझबूझ तुला को आकर्षित करेगी। दोनेां में तात्विक साम्यता है। फिर भी तुला को अपने सौन्दर्य पर नाज रहेगा जिसकी वजह से कभी-कभार तीखी-मीठी नोंक-झोंक हो सकती है। तुला के तानाशाही स्वभाव को मिथुन को बर्दास्त करना होगा। विवाह सम्बन्ध मध्यम कहे जा सकते है।

लड़का मिथुन का लड़की वृश्चिक

लड़का मिथुन का लड़की वृश्चिक

इन दोनों में तात्विक विषमता दिख रही है। मिथुन का पुरूष वृश्चिक की स्त्री की लगभग हर बात को मानेगा किन्तु उसके अडि़यल रवैये से परेशान रहेगा। इनके रिश्ते आपस में अच्छे निभ सकते है परन्तु उसके लिए वृश्चिक को समझौतावादी रवैया अपनाना होगा। आपस में विवाह सम्बन्ध बनाना उचित नहीं है।

लड़का मिथुन का लड़की धनु

लड़का मिथुन का लड़की धनु

इनका आपस में वैचारिक मतभेद कम होगा क्योंकि दोनों में तात्विक साम्यता है। मिथुन का मजाकिया स्वभाव धनु की स्त्री को रास आयेगा। धनु की स्त्री को झण भर में गुस्सा आता है उसके बाद सब सामान्य हो जाता है। इस बात को मिथुन के पुरूष को ठीक से समझना होगा। इनकी वैवाहिक जोड़ी अच्छी रहेगी।

लड़का मिथुन का लड़की मकर

लड़का मिथुन का लड़की मकर

मिथुन को हर कार्य तेज करने की आदत होती है और मकर की स्त्री थोड़ा आलसी स्वभाव की होती है। जिस कारण कभी-कभार मिथुन को क्रोध आ जाता है। मकर की मानसिकता जमीनी रहती है और मिथुन पंख लगाकर उड़ना चाहता है। इन दोनों का वैवाहिक रिश्ता ठीक-ठाक रहेगा।

लड़का मिथुन का लड़की कुंभ

लड़का मिथुन का लड़की कुंभ

मिथुन का मजाकिया स्वभाव और बुद्धिमतापूर्ण व्यक्तित्व कुम्भ की स्त्री को आकर्षित करेगा। क्योंकि कुम्भ की स्त्री को खुशनुमा वातावरण अच्छा लगता है। कुम्भ की स्त्री कुछ बातें छिपाती रहती है जिस वजह से कभी-कभी तू-तू, मैं-मैं हो जायेगी। इनका रिश्ता आपसी प्रेम और विश्वास से भरा रहेगा। इनका वैवाहिक सम्बन्ध उत्तम कहा जायेगा।

लड़का मिथुन का लड़की मीन

लड़का मिथुन का लड़की मीन

इन दोनों में तात्विक विषमता है लेकिन इनके स्वामी आपस में मैत्री सम्बन्ध रखते है। इसलिए ये दोनों अपनी छोटी-छोटी गलतियां सुधार लेंगे तो रिश्ते निभ जायेंगे। मीन की स्त्री को जिद् करने वाली आदत छोड़नी होगी और मिथुन के पुरूष को अपने क्रोध व चिड़चिड़ेपन पर काबू पाना होगा। इनकी जोड़ी साधारण कही जा सकती है।

मिथुन और मेष

मिथुन और मेष

मिथुन की स्त्रियां कल्पना लोक में जीने वाली होती है। और मेंष के पुरूष उनके अनुकूल चलने की कोशिश करते है। इसलिए दोनों में अच्छी तरह से पटती है। बस एक बात पर बहस हो सकती है, सामातिजक मुद्दे पर। इनकी जोड़ी अच्छी रहेगी।

लड़की मिथुन राशि की और लड़का वृष

लड़की मिथुन राशि की और लड़का वृष

वृष का पुरूष गम्भीर विचारों का होगा और मिथुन की स्त्री चंचल स्वभाव के लिए होगी। दोनों में वैचारिक मतभेद की स्थितियां बनी रहेगी। लेकिन एक-दूसरे के बिना रह भी नहीं पायेंगे। मिथुन को वृष के उपर समर्पण करना होगा तभी रिश्ते अच्छे चल पायेंगे। इनका वैवाहिक सम्बन्ध ठीक-ठाक चलेगा।

लड़की मिथुन राशि की और लड़का कर्क

लड़की मिथुन राशि की और लड़का कर्क

दोनों राशियों में तात्विक विषमता है जिस कारण आपस में विरोधाभस बना रहेगा। मिथुन की स्त्रियां हर बात शेयर करना उचित समझेगी और कर्क का पुरूष सिर्फ काम से मतलब रखेगा। एक-दूसरे को शंका की नजर देंखेग जिस कारण रिश्तों में दरार पड़ जायेगी। विवाह सम्बन्ध करना उचित नहीं है।

लड़की मिथुन राशि की और लड़का सिंह

लड़की मिथुन राशि की और लड़का सिंह

मिथुन का तेज-तर्रार होना और सिंह का बेहतर नेतृत्व रिश्तों में जान डाल देगा। ये आपसी सहयोग से कार्य करेंगे तो बेहतर परिणाम सामनें आयेंगे। मिथुन की स्त्री अपनी चातुर्य बुद्धि से सिंह को अपने अनुकूल बनायें रखेगी। इनका वैवाहिक रिश्ता अच्छा चलेगा।

लड़की मिथुन राशि की और लड़का कन्‍या

लड़की मिथुन राशि की और लड़का कन्‍या

दोनों ही उग्र स्वभाव की राशियां हैं। मिथुन की स्त्री अपनी बुद्धि के बल पर कन्या के पुरूष को निर्देशित करने की कोशिश करेगी पर ये सम्भव नहीं है क्योंकि कन्या का पुरूष दूसरे के मन की बात समझ लेने में सक्षम है। यदि प्यार से कन्या के पुरूष को आदेश भी दिया जाये तो वह मान लेगा। कुल मिलाकर रिश्ता ठीक चलेगा।

लड़की मिथुन राशि की और लड़का तुला

लड़की मिथुन राशि की और लड़का तुला

तुला का पुरूष मिथुन की स्त्री पर अपनी जान न्यौछावर करने को तत्पर रहेगा। बर्शेते उससे झूठ न बोला जाये क्योंकि उसे झूठ से नफरत है। मिथुन की स्त्री भी तुला को मन से प्यार करेगी। दोनों एक-दूसरे से किसी भी प्रकार की बात न छुपायें वरना रिश्ते खराब हो सकते है। इनकी जोड़ी उत्तम कही जायेगी।

लड़की मिथुन राशि की और लड़का वृश्चिक

लड़की मिथुन राशि की और लड़का वृश्चिक

दोनों में मनभेद की स्थितियां बनी रहेगा क्योंकि एक जायेगा पूर्व तो दूसरा पश्चिम को जायेगा। दोनों में तात्विक विरोधाभास भी है। ये अपने सम्बन्धों को मधुर करने के लिए किसी तीसरे का सहयोग लेंगे। वृश्चिक का पुरूष अडि़यल रूख अपनायेगा जिसे मिथुन की स्त्री कभी बर्दास्त नहीं करेगी। विवाह सम्बन्ध करना उचित नहीं है।

लड़की मिथुन राशि की और लड़का धनु

लड़की मिथुन राशि की और लड़का धनु

दोंनों में गजब का तालमेल दिखेगा क्योंकि दोनों एक-दूसरे की मन की बात समझ लेंगे। जब मन मिल जाता है तो बाकी चीजें स्वतः मिल जाती है। बस मिथुन की स्त्री धनु के पुरूष की भावनाओं को ठेस न पहुंचाये। इनका वैवाहिक जीवन अच्छा चलेगा।

लड़की मिथुन राशि की और लड़का मकर

लड़की मिथुन राशि की और लड़का मकर

मकर का पुरूष अपने लक्ष्य को पाने के लिए किसी हद तक जा सकता है। मिथुन की स्त्रियां अपनी प्रशंसा को सुनने को लेकर खासकर आतुर रहेगी। वैसे दोनों में अच्छी पटेगी किन्तु जब भी एक-दूसरे की स्वतंत्रता में दखल देने की कोशिश करेगे तब रिश्तों में खटास अवश्य आयेगी। इनकी जोड़ी सामान्य ही कही जायेगी।

लड़की मिथुन राशि की और लड़का कुंभ

लड़की मिथुन राशि की और लड़का कुंभ

दोनों में तात्विक साम्यता होने के कारण वैचारिक सम्बन्ध अच्छे चलेगे। आपसी सहमति से लिये गये निर्णय सफलता कारक सिद्ध होंगे। एक-दूसरे पर समर्पण की भावना रखेंगे किन्तु कभी-कभी अंहकार टकरा जायेगा। जिससे कुछ दिनों के लिए बात-चीत बन्द हो सकती है। विवाह सम्बन्ध अच्छा रहेगा।

लड़की मिथुन राशि की और लड़का मीन

लड़की मिथुन राशि की और लड़का मीन

मिथुन की स्त्री का बात-बात पर टोकना मीन के पुरूष को खलेगा और बेवजह तना-तनी हो जोयगी। दिखावे वाला प्यार बहुत दिनों तक चल नहीं पायेगा इसलिए जो भी करे उसे मन से करें। यदि एक-दूसरे की कमी निकालना बन्द कर देंगे तो सम्बन्ध मधुर बनें रहेंगे। ये जोड़ी सामान्य ही रहेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+