क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

तुला राशि वाला हो पार्टनर तो लाइफ होगी मस्‍त

Google Oneindia News

तुला राशि वाले सबसे ज्यादा खुशमिजाज़ तथा सुंदर होते हैं। आपका मूड इस बात पर निर्भर करता है कि आप तराजू के किस पलड़े में हैं। जब सबकुछ सामान्‍य होता है यानी संतुलित होने पर आप बेहद खुश रहते हैं और अगर कुछ बिगड़ने लगता है तो आपका मूड सबसे पहले बिगड़ता है और आप बहुत जल्‍दी टेंशन में आ जाते हैं।

तुला राशि, राशि चक्र के मध्य स्थिति में आता हैं और अपने चिह्न के अनुसार यह पूरी तरह से संतुलन को प्रदर्शित करता हैं। तुला राशि के जातकों को यह पता होता हैं कि अच्छा और बुरा,सफ़ेद और काला, अमीर और गरीब सभी जिन्दगी के अनुभवों और सम्पूर्णता में शामिल हैं और जिन्दगी इस पार या उस पार नहीं होती हैं बल्कि इनके मध्य में होती हैं अर्थात संतुलन ही जीवन का सच्चा अर्थ हैं | ये जीवन को बड़े परिप्रेक्ष्य में देखते हैं और इसमें परिवार,समाज आदि सारी चीजें शामिल होती हैं।

आप दयालु तथा कूटनीतिज्ञ होते हैं, लोग हमेशा आपकी मदद करने को तैयार रहते हैं। लेकिन जब उनको आपकी ज़रूरत होती है आप भी उसी प्रकार उनकी मदद करने को तैयार रहते हैं। तर्कशील और बुद्धिमान तुला राशि के लोग सिक्के के दोनो पहलु को सुक्ष्म रूप से आकलन करने में सक्षम होते हैं। आकर्षक और सुरुचिपूर्ण तुला राशि के लोगो को शायद ही कभी किसी मुश्किल का सामना करना पड़ता हैं अपने प्रशंसक और प्यार खोजने में पर ये समय ज्यादा ले लेते हैं। लेकिन एक बार जिससे प्रेम हो गया, फिर उसका साथ नहीं छोड़ते हैं। तो चलिये स्‍लाइडर में देखते हैं किस राशि से तुला राशि वालों की कैसे पटरी खाती है।

मेष</a> | <a href=वृष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्‍या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन" title="मेष | वृष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्‍या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन" />मेष | वृष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्‍या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन

लड़का तुला राशि का, लड़की मेष

लड़का तुला राशि का, लड़की मेष

तुला राशि का पुरूष सौन्दर्य के प्रति बेहद आकर्षित रहता है और मेष की महिला सबसे उॅचे स्थान पर पहुंचने के व्याकुल रहती रहती है। तुला सन्तुलित व्यवहार का मालिक है जो मेष की महिला को रास आता है। इन दोनों के विचार अच्छे मिलेंगे। विवाह करना ठीक रहेगा।

लड़का तुला राशि का, लड़की वृष

लड़का तुला राशि का, लड़की वृष

वृष की स्त्री हर कार्य को अपने अनुसार करवाने की इच्छुक होगी जबकि तुला का पुरूष काम करेगा परन्तु लेट-लतीफ जिस वहज से आपस में तकरार की स्थिति उत्पन्न होगी। तुला को थोड़ा परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इनका रिश्ता औसत दर्जे का रहेगा।

लड़का तुला राशि का, लड़की मिथुन

लड़का तुला राशि का, लड़की मिथुन

दोनों राशियों में तात्विक साम्यता दिख रही है, इसलिए आपसी रिश्तें बेहतर ढ़ग से चलेंगे। मिथुन की स्त्री अपने मुताबिक तुला को भी ढालने में सफल होगी। तुला का पुरूष मिथुन की बात मानेगा। इनके रिश्ते सफल रहेंगे।

लड़का तुला राशि का, लड़की कर्क

लड़का तुला राशि का, लड़की कर्क

तुला का पुरूष एक सामाजिक प्राणी है और कर्क की स्त्री सिर्फ स्वंय के बारे में सोचती रहती है, इसलिए इन दोनों का आपसी मनभेद बना रहता है। इनकी आपस में पटरी तभी खा सकती है, जब कर्क की महिला तुला की सामाजिकता में सहयोग करेगी। सामान्य रिश्ते रहेंगे।

लड़का तुला राशि का और लड़की सिंह

लड़का तुला राशि का और लड़की सिंह

तुला की डिक्टेटरशिप और सिंह की शक्ति यदि मिल जायेगी तो सफलता के उच्चतम मुकाम हासिल किये जा सकते है। तुला का खुरापाती दिमाग और सिंह को आगे बढ़ने में कामयाब करेगा। इनकी जोड़ी उत्तम कही जायेगी।

लड़का तुला राशि का, लड़की कन्‍या

लड़का तुला राशि का, लड़की कन्‍या

कन्या की स्त्री की संकीर्ण सोंच तुला के सामाजिक कार्यो में बाधा पहुंचायेगी। इसलिए अक्सर आपस में तनाव की स्थितियां उत्पन्न होंगी। तुला समझौतावादी रूख अपनायेगा किन्तु कन्या अपनी सोंच को बदलने में लेशमात्र भी कोशिश नहीं करेगी। इनके सम्बन्ध ठीक-ठाक चलेंगे।

लड़का और लड़की दोनों तुला राशि के

लड़का और लड़की दोनों तुला राशि के

दोनों का एक तत्व और एक जैसी मानसिकता है, इसलिए रिश्तों में मिठास तो रहेगी किन्तु घरेलू कार्यो में अनबन हो जाया करेगी। क्योंकि तुला की स्त्री साफ-सफाई की कीड़ा है और तुला का पुरूष इसका अपोजिट है। वैवाहिक सम्बन्ध तीखी-मीठी, नोंक-झोक के साथ चलते रहेंगे।

लड़का तुला राशि का, लड़की वृश्चिक

लड़का तुला राशि का, लड़की वृश्चिक

वृश्चिक की स्त्री कुछ बातों को गुप्त रखना चाहेगी और जब वो बातें तुला को मालूम पड़ेगी तो तुला के पुरूष को काफी कष्ट होगा। इसलिए वृश्चिक की स्त्री को अपनी इस आदत पे सुधार लाना होगा। इसके अलावा इन दोनों के रिश्ते काफी मधुर रहेंगे। मैरिज लाइफ अच्छी चलेगी।

लड़का तुला राशि का, लड़की धनु

लड़का तुला राशि का, लड़की धनु

तुला का पुरूष न्याय के साथ-2 अपने अधिकारों के लिए भी लड़ने को तैयार रहेगा। धनु की स्त्री धार्मिक विचारों वाली एंव अपने हितों की रक्षा करने वाली होगी। इन दोनों के विचार आपस में मिलते है, इसलिए रिश्ते काफी अच्छे ढ़ग से चलेंगे।

लड़का तुला राशि का, लड़की मकर

लड़का तुला राशि का, लड़की मकर

वैसे तो मकर की स्त्री प्रत्येक कार्य अच्छे तरीके से करती किन्तु थोड़ा धीमी गति में करती है। तुला अपने सन्तुलित व्यवहार से मकर की स्त्री को नियन्त्रण में रखेगा। फिर भी कभी-कभी सामाजिक मुद्दों पर आपस में तीखी नोंक-झोंक हो जाया करेगी। वैवाहिक रिश्ता सामान्य रहेगा।

लड़का तुला राशि का, लड़की कुंभ

लड़का तुला राशि का, लड़की कुंभ

दोनों राशियों का तत्व एक है एंव इनके स्वामी भी आपस में मैत्री सम्बन्ध रखते है। जिस कारण इनकी आपस में अच्छी पटरी खायेगी। कुम्भ की स्त्री को तुला की अच्छी सोंच रास आयेगी। इनका आपस में विवाह सम्बन्ध बेहतर रहेगा।

लड़का तुला राशि का, लड़की मीन

लड़का तुला राशि का, लड़की मीन

मीन की स्त्री की गम्भीर सोंच व तुला का बेहतर नेतृत्व एक कामयाब रिश्ता साबित होगा। मीन की स्त्री तुला को खूब प्यार करेगी इसलिए तुला के पुरूष को अपने दोहरे स्वभाव में बदलाव करना पड़ेगा। मीन की महिला मोक्ष की प्राप्ति के लिए पूजा-पाठ करेगी जबकि तुला का पुरूष मन की शान्ति के लिए पूजा करेगा। इस मुद्दे पर अक्सर वाद-विवाद होगा। मैरिज लाइफ अच्छी चलेगी।

लड़की तुला राशि की लड़का मेष

लड़की तुला राशि की लड़का मेष

तुला की महिला अच्छे कपड़े व साज-सज्जा की शौकीन होगी और मेष का पुरूष उसकी इस इच्छा में पूरा सहयोग करने की कोशिश करेगा। मेष का पुरूष तुला का दिल जीतने में कामयाब होगा। रिश्ते अच्छे चलेंगे बशर्ते तुला को अपने एटिटयूट पर काबू पाना होगा। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा।

लड़की तुला राशि की लड़का वृष

लड़की तुला राशि की लड़का वृष

तुला की स्त्री में अपने पन की सोंच होगी जिससे वह पूरे परिवार को साथ लेकर चलना चाहेगी। वृष बैल की तरह मेहनत करने वाला होगा। तुला शूद्र राशि है और वृष वैश्य राशि है। इसलिए आपस में पट जायेगी। समझौता वृष को ही करना पड़ेगा। सामान्य जोड़ी।

लड़की तुला राशि की लड़का मिथुन

लड़की तुला राशि की लड़का मिथुन

तुला की स्त्री विपरीत लिंग के प्रति शीघ्र आकर्षित हो जायेगी। अतः अपनी इस आदत में सुधार लाना होगा वरना रिश्तों में खटास पैदा हो जायेगी। मिथुन का पुरूष अपनी बुद्धिमता के बल पर तुला को अपनी ओर खीचें रहेंगा। इनका सम्बन्ध आदर्श जोड़ी कहा जायेगा।

लड़की तुला राशि की लड़का कर्क

लड़की तुला राशि की लड़का कर्क

इन दोनों के तत्वों व स्वामियों में शत्रुता के भाव है। अतः आपस में विवाह सम्बन्ध बनाना विशेष हितकर नहीं रहेगा। फिर भी यदि तुला अपनी कारोबारी बुद्धि को रिश्तों से दूर रखें एंव कर्क अपनी चंचलता कम कर दे तों रिश्तों में मिठास घोली जा सकती है।

लड़की तुला राशि की लड़का सिंह

लड़की तुला राशि की लड़का सिंह

सिंह के पुरूष का क्षत्रिय वाले स्वभाव को तुला की सादगी सहने के लिए तत्तपर रहेगी। तुला की स्त्री के अच्छे तरीके से रहने में सिंह का पुरूष पूरी हेल्प करेगा। जिस कारण आपस में रिश्ते अच्छे निभेंगे। तुला की व्यवसायिक बुद्धि सिंह के बहुत काम आयेगी। विवाह सम्बन्ध उत्तम रहेगा।

लड़की तुला राशि की लड़का कन्‍या

लड़की तुला राशि की लड़का कन्‍या

कन्या का पुरूष अपने भुलक्कड़ स्वभाव के कारण अक्सर मात खा जाता है और तुला की स्त्री अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर सही निर्णय लेने में सक्षम होती है। इनकी जोड़ी अच्छी निभती है, बशर्ते कन्या के पुरूष को तुला के प्रति समर्पित रहना ही होगा। विवाह सम्बन्ध सामान्य रहेगा।

लड़की तुला राशि की लड़का वृश्चिक

लड़की तुला राशि की लड़का वृश्चिक

तुला की स्त्री समझौता करने में विश्वास रखती है और वृश्चिक का पुरूष अपनी जिद् पर कायम रहता है, इसलिए रिश्तों में खटर-पटर होती रहती है। सम्बन्धों को चलाने में त्याग करना पड़ता है। इनका आपस में विवाह सम्बन्ध बनाना बहुत अच्छा नहीं है।

लड़की तुला राशि की लड़का धनु

लड़की तुला राशि की लड़का धनु

धनु के पुरूष में ममता, दया, ईश्वर भक्ति, परमशक्ति आदि गुण पाये जाते है। तुला की स्त्री अपने सन्तुलित व्यवहार के दम पर धनु का दिल जीतने में कामयाब होगी। इन दोनों का मानसिक स्तर अच्छा रहेगा जिस कारण आपसी तारतम्य बेहतर रहेगा। मैरिज लाइफ अच्छी रहेगी।

लड़की तुला राशि की लड़का मकर

लड़की तुला राशि की लड़का मकर

मकर का पुरूष बिना फल की आशा के दूसरे की मद्द करने में अपनी खुशियों को न्यौछावर करता रहता है। तुला की स्त्री इस बात का भरपूर फायदा उठाती है। लेकिन जब मकर को पता चलता है तो रिश्तों में दरार पड़ जाती है। अतः तुला की स्त्री मकर की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कदापि न करें। रिश्ता निभाने पर ही निभेगा।

लड़की तुला राशि की लड़का कुंभ

लड़की तुला राशि की लड़का कुंभ

दोनों में तात्विक साम्यता है एंव इनके स्वामी भी आपस में मैत्री भाव रखते है। इसलिए आपसी तारतम्य बेहतर रहेगा। लेकिन रिश्तों को स्थायित्व प्रदान करने के लिए कुम्भ की गम्भीर सोंच को तुला की स्त्री को ठीक से समझनी होगी। विवाह सम्बन्ध उत्तम रहेगा।

लड़की तुला राशि की लड़का मीन

लड़की तुला राशि की लड़का मीन

मीन का परोपकारी स्वभाव तुला को अच्छा लगेगा किन्तु तुला की स्त्री की पल-पल बदलने वाली सोंच से मीन के पुरूष को काफी नफरत होगी। इनकी आपस में अच्छी पटरी तभी खा सकती है जब तुला अपनी राय बेवजह मीन को न दें। विवाह सम्बन्ध बहुत अच्छे नहीं रहेंगे।

Comments
English summary
If you are going to marry with the person having Libra as zodiac sign, you can check your compatibility with him or her.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X