क्या आपके लाइफपार्टनर की राशि कर्क है?
[पं. अनुज के शुक्ल] कर्क राशि का चिन्ह केकड़ा है और यह उत्तर दिशा का द्योतक है। यह राशि हमेशा चलते रहने का संकेत देती है। राशि का स्वामी चन्द्रमा है। इस राशि के जातक कल्पनाशील होते हैं। शनि-सूर्य कर्क राशि वालों को मानसिक रूप से अस्थिर बनाते हैं और जातक में अहम की भावना बढ़ाते हैं। जिस स्थान पर भी वह कार्य करने की इच्छा करता है, जातक को परेशानी ही मिलती है।
शनि-बुध का इन पर सकारात्मक प्रभाव देखा जाता है। शनि-शुक्र के प्रभाव से इन्हें धन की प्राप्ति होती है। इनके अंदर सजाने संवारने की अच्छी कला होती है। वहीं शनि के प्रभाव से ये लोग वासना की अच्छी कला जानते हैं। ये लोग अच्छे वक्ता होते हैं, लोग इनकी बात आसानी से सुनते व समझते हैं। श्रेष्ठ बुद्धि, कामुक, कृतज्ञ, सुगंधित पदार्थों का सेवन करने का शौकीन, मातृभक्त, हर किसी को एक नज़र से देखने वाले होते हैं। कर्क राशि वाले अपने प्रेम पात्रों तथा विचारों से चिपके रहते हैं। एकाग्रता और धैर्य इनके अंदर कूट-कूट कर भरा होता है। इनका मूड बदलते देर नहीं लगती। कल्पनाशक्ति और स्मरण शक्ति बहुत तीव्र होती है।
यहां हम बात करेंगे कर्क राशि वालों की और बतायेंगे कि लड़का या लड़की में जब कोई एक मेष राशि की हो, तो उसकी जीवन साथी या संगिनी से कैसे पटरी खाती है।

लड़का कर्क राशि का, लड़की मेष
कर्क राशि के पुरूष सौम्य स्वभाव के होते है और उन्हे सुकून से रहना पसन्द होता है। मेष की महिलायें उग्र स्वभाव की होती है। तात्विक विरोधाभास होने के कारण रिश्ते अच्छे नहीं चलेगे। विवाह सम्बन्ध करना उचित नहीं है।

लड़का कर्क राशि का, लड़की वृष
इन दोनों में अच्छी पटरी खायेगी क्योंकि दोनों में तात्विक साम्यता है। कर्क का पुरूष वृष की स्त्री पर समर्पित रहेगा तो रिश्ते और अच्छे चलेगे। वृष की स्त्री थोड़ी सा तुनकमिजाजी रूख अपनायेंगी। इनकी जोड़ी ठीक रहेगी।

लड़का कर्क राशि का, लड़की मिथुन
मिथुन की तीव्र बुद्धि हमेशा कर्क के पुरूष के कार्यो में हस्ताक्षेप करेगी जिससे तकरार होगी। मिथुन की स्त्री के दोहरे चरित्र से कर्क का पुरूष चिन्तित रहेगा। इन दोनों में पट सकती है, इसके लिए कर्क को मिथुन के समर्पण करना होगा। इनकी जोड़ी ठीक-ठाक रहेगी।

लड़का और लड़की दोनों कर्क राशि वाले
इन दोनों में राशियों तात्विक साम्यता है फिर भी आपस में मनभेद बना रहेगा। कर्क की स्त्रियों में चंचलता अधिक रहेगी और पुरूष परिस्थितियों केे अनुसार अपने-आपको ढाल लेते है। इनका विवाह सम्बन्ध मध्यम कहा जायेगा।

लड़का कर्क राशि का, लड़की सिंह
कर्क का जल तत्व है और सिंह का अग्नि तत्व है। ये दोनों तत्व आपस में विरोधी है। जिस कारण दोनों के स्वभाव में जमीन-आसमान का फर्क रहेगा। कर्क शान्त तो सिंह की स्त्री क्रोधी होगी। इसलिए इनका आपस में विवाह सम्बन्ध करना हितकर नहीं है।

लड़का कर्क राशि का, लड़की कन्या
कन्या के स्त्री की सूझबूझ कर्क के पुरूष को रास नहीं आयेगी। कर्क का पुरूष भावनाओं में बहकर कन्या के अधीन हो जायेगा। कभी-कभी कर्क की अतिभावुकता के कारण कन्या की स्त्री नाराज हो जाया करेगी। कुल मिलाकर जोड़ी अच्छी साबित होगी।

लड़का कर्क राशि का, लड़की तुला
कर्क का पुरूष अपने विचारों को सही ढ़ंग से तुला की स्त्री को समझा नहीं पायेगा जिस वजह से तुला नाराज होगी। तुला अपने सौन्दर्य के लटके-झटके भी दिखायेगी जो कर्क को रास नहीं आयेगा। इनका विवाह सम्बन्ध औसत दर्जे का रहेगा।

लड़का कर्क राशि का, लड़की वृश्चिक
इन दोनों का सम्बन्ध एक आदर्श जोड़ी के रूप में जानी जायेगी। इनकी विचारधारा एक समान होगी जिस वजह से सम्बन्धों में मधुरता बनी रहेगी। दोनों एक-दूसरे के प्रति समर्पण का भाव रखेंगे। कभी-2 ये किसी तीसरे की बात को लेकर लड़ सकते है।

लड़का कर्क राशि का, लड़की धनु
कर्क का पुरुष धनु की स्त्री पर हावी होने की कोशिश करेगा किन्तु ये सम्भव नहीं है। धनु की स्त्री हर कार्य अपने अनुसार करना चाहती है। इनका स्वभाव हमेशा विपरीत रहेगा। विवाह सम्बन्ध करना ठीक नहीं है।

लड़का कर्क राशि का, लड़की धनु
कर्क का पुरुष धनु की स्त्री पर हावी होने की कोशिश करेगा किन्तु ये सम्भव नहीं है। धनु की स्त्री हर कार्य अपने अनुसार करना चाहती है। इनका स्वभाव हमेशा विपरीत रहेगा। विवाह सम्बन्ध करना ठीक नहीं है।

लड़का कर्क राशि का, लड़की मकर
मकर की महिला थोड़ा सा रूखा रूख अख्तियार करेगी जिससे कर्क का पुरूष निराशा का शिकार होगा। मकर की स्त्री कर्क को प्यार तो करेगी किन्तु फटकार भी लगाता रहेगी। इन दोनों के रिश्ते ठीक चलेगे लेकिन घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होता रहेगा।

लड़का कर्क राशि का, लड़की कुंभ
कर्क का सौम्य स्वभाव है और कुम्भ का उग्र स्वभाव है। जिस कारण अक्सर दोनों में टकरार होती रहेगी। इन दोनों के तत्वों में विषमता है। इसलिए मानसिक पटरी नहीं खायेगी। सम्बन्ध अच्छे हो सकते है किन्तु उसके लिए दोनों को अपने में सुधार लाना होगा। विवाह सम्बन्ध करना उचित नहीं है।

लड़का कर्क राशि का, लड़की मीन
दोनों में तात्विक साम्यता है जिस वजह से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। मीन की महिलायें परिवार को लेकर चलने में यकीन रखती है। कर्क के पुरूष को ये विचार बहुत अच्छा लगता है। ये जोड़ी अपने मेहनत के दम पर एक बेहतर मुकाम हासिल करने में कामयाब होगी।

लड़की कर्क राशि की, लड़का मेष
कर्क की महिलाओं पर चन्द्र का विशेष प्रभाव रहता है जिस वजह से उनमें संवेदनशीलता अधिक होती है। मेष का पुरूष थोड़ा सा जिद्दी स्वभाव का होता है। दोनों में र्ताित्वक घोर विषमता है इसलिए विरोधाभास की स्थितियां बनी रहेगी। विवाह सम्बन्ध बनाना बेहतर नहीं होगा।

लड़की कर्क राशि की, लड़का वृष
वृष का पुरूष गम्भीर सोंच का होगा और कर्क की महिला हॅसमुख स्वभाव की घूमने-फिरने वाली होगी। दोनों मिलकर किसी कार्य को करगे तो परिणाम बेहतर आयेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। बस स्त्री को अतिभावुकता से बचना होगा। अच्छी जोड़ी रहेगी।

लड़की कर्क राशि की, लड़का मिथुन
कर्क की स्त्री में नाजुकता के लगभग सभी गुण होते है और भावुकता कूट-कूट कर भरी होती है, मिथुन का पुरूष अपनी चातुर्य बुद्धि से इसका भरपूर फायदा उठाता है। लेकिन कर्क को जब इस बात का पता लगता है कि उसे इस्तेमाल कर रहा है, तो क्रोध में आकर सब कुछ खत्म कर देना चाहती है। इनकी जोड़ी ठीक-ठाक रहेगी।

लड़की कर्क राशि की, लड़का सिंह
कर्क की महिलायें हर हालात से समझौता करने में माहिर होती है। सिंह का पुरूष अपने अडि़यल रूख से बाज नहीं आता है। इसलिए रिश्तों में मधुरता नहीं हो पाती है। सिंह यदि कर्क के प्रति समर्पित हो जाये तो पट जायेगी। विवाह सम्बन्ध बनाना उचित नहीं है।

लड़की कर्क राशि की, लड़का कन्या
दोनों के विचार मिलेंगे जिस वजह से जीवन की गाड़ी अच्छी चलती रहेगी। कन्या का पुरूष गम्भीर और शान्त स्वभाव का रहेगा एंव कर्क की स्त्री चंचलता और सादगी से भरी होगी। इसलिए एक-दूसरे को ठीक से समझेंगे। विवाह सम्बन्ध अच्छा रहेगा।

लड़की कर्क राशि की, लड़का तुला
तुला का पुरूष नीच लोगों से संगत करेगा जो कर्क की स्त्री को पसन्द नहीं आयेगा। कर्क हर कार्य ढ़ग से करेगी और तुला बेढंगी कार्य करेगा जिस कारण तू-तू, मैं-मैं होती रहेगी। बाकी दोनों में आपसी प्रेम रहेगा। जोड़ी सामान्य कही जायेगी।

लड़की कर्क राशि की, लड़का वृश्चिक
वृश्चिक का पुरूष स्वभाव से अच्छा होगा किन्तु क्रेाध जल्दी आयेगा। कर्क की स्त्री मस्त रहने वाली होगी जिस वजह से दोनों में अच्छी पटेगी। ये दोनों मिल जायेंगे तो गरीबी को अमीरी में बदल देगे। विवाह सम्बन्ध उत्तम रहेगा।

लड़की कर्क राशि की, लड़का धनु
वैसे तो दोनों में विरोध बना रहेगा किन्तु कर्क की स्त्री अपने हॅसमुख रवैये से धनु की मानसिकता को बदलने मेें काफी हद तक कामयाब होगी। सन्तान का जन्म होने के बाद रिश्तें कुछ अच्छे हो जायेंगे। विवाह सम्बन्ध चलाने पर ठीक चल सकता है।

लड़की कर्क राशि की, लड़का मकर
कर्क अपनी भावुकता से मकर के पुरुष को बांधे रखेगी। मकर भी कर्क की महिला का ख्याल रखेगा। मकर के आलसी स्वभाव को कर्क काफी हद-तक ठीक कर देगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपस में विवाह सम्बन्ध हितकर रहेगे।

लड़की कर्क राशि की, लड़का कुंभ
इन दोनों के स्वामी भी आपस में शत्रुता के भाव रखते है। कर्क की स्त्री सकारात्मक विचारों को महत्व देगी और कुम्भ में नकारात्मक कूट-कूट कर भरी होगी। जिस कारण रिश्ते अच्छे नहीं चल पायेंगे। विवाह सम्बन्ध करने से पूर्व एक-दूसरे को अच्छी तरह समझ लें तभी विवाह करें।

लड़की कर्क राशि की, लड़का मीन
इन दोनों में आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि इन दोनों का जल तत्व है। जल तत्व की प्रधानता होने के कारण दोनों मनोरंजन करके जीवन गुजारने में विश्वास रखेंगे। आपसी सहमति से ये बड़ी से बड़ी मुसीबत को भी हॅसते-खेलते पार कर लेंगे। बस कर्क मीन पर हावी होने की कोशिश न करें। उत्तम जोड़ी कही जायेगी।
-
आज का मकर राशिफल 1 अप्रैल 2026: रिश्तों में रखें ध्यान, होगा धनलाभ -
आज का वृश्चिक राशिफल 1 अप्रैल 2026: पुराने मसले सुलझेंगे, दिन शुभ -
आज का वृषभ राशिफल 1 अप्रैल 2026: वित्तीय मामलों में सावधानी, किसी को उधार ना दें -
आज का धनु राशिफल 1 अप्रैल 2026: चुनौतियों के बीच वाणी पर रखें नियंत्रण -
आज का कर्क राशिफल 1 अप्रैल 2026: परिवार का मिलेगा साथ, दिन बढ़िया -
आज का मेष राशिफल 2 अप्रैल 2026: आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, चुनौतियों के बीच मिलेगा नया रास्ता -
आज का कुम्भ राशिफल 2 अप्रैल 2026: उतार-चढ़ाव के बीच छुपे हैं सुनहरे अवसर, पार्टनर करेगा तारीफ -
आज का मकर राशिफल 2 अप्रैल 2026: रिश्तों में खींचतान बढ़ेगी, निवेश में जल्दबाजी से बचें, कैसा रहेगा करियर? -
आज का कन्या राशिफल 2 अप्रैल: निजी जीवन में तनाव, आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी पड़ सकती है भारी -
आज का वृश्चिक राशिफल 2 अप्रैल 2026: रिश्तों में उलझन, पैसों को लेकर बरतें खास सावधानी, कैसा रहेगा करियर? -
आज का तुला राशिफल 2 अप्रैल 2026: सावधानी और समझदारी से खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, होगी प्रेम की बारिश -
आज का मीन राशिफल 2 अप्रैल 2026: बदलती परिस्थितियों में धैर्य रखें, किस्मत देगी नए मौके, कैसी रहेगी लवलाइफ?












Click it and Unblock the Notifications