क्या आपके लाइफ पार्टनर की राशि कुंभ है?
[पं. अनुज के शुक्ल] कुंभ राशि के चिन्ह में एक व्यक्ति पानी के घड़े से पानी उलटाते हुए दिर्शाया गया है। यानी इनका मन पानी की तरह स्वच्छ और निर्मल होता है साथ ही प्रेम कूट-कूट कर भरा होता है। कुंभ राशि वाले बुद्धिमान एवं व्यवहारकुशल होते हैं। प्रकृति से प्रेम करने वाले और खुद स्वतंत्रता से जीवन जीने वाले होते हैं। बहुत जल्दी दोस्त बन जाते हैं।
सामाजिक कार्यों में कुंभ राशि के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इस राशि के लोग बिना तर्क बहस नहीं करते हैं। इनका व्यवहार सभी को आपकी ओर आकर्षित करता है। खाने-पीने और सजने संवरने के काफी शौकीन होते हैं। अपने मित्र व लाइफ पार्टनर के प्रति बेहद ईमानदार होते हैं।
कुंभ राशि वाले लड़के लड़कियों के बीच हमेशा संटर ऑफ अट्रैक्शन होते हैं। इस राशि की लड़कियां अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादना पसंद नहीं करती हैं। इनका दिल जीतना आसान नहीं होता है। ऐसी तमाम खूबियों वाले कुंभ राशि के लोग जब शादी करते हैं, तो उनके जीवन में क्या बदलाव आते हैं, यह जानने के लिये स्लाइडर देखें।

लड़का कुंभ राशि का, लड़की मेष
कुंभ राशि का वायु तत्व है और मेष का अग्नि तत्व है। वायु हमेशा अग्नि का सहयोग करती है। कुंभ के पुरुष का अग्नि की स्त्री हर काम में सहयोग करेगी जिस कारण आपस में अच्छी निभेगी। विवाह सम्बन्ध बनाना अच्छा रहेगा।

लड़का कुंभ राशि का, लड़की वृष
कुंभ की सकारात्मक सोंच और वृष की स्त्री का एटीटयूट की वजह से आपस में अच्छा मेल नहीं रहेगा। यदि वृष की स्त्री अपने परिवार को ज्यादा तवज्जों देगी तो दिक्कत बनी रहेगी। विवाह सम्बन्ध औसत रहेंगे।

लड़का कुंभ राशि का, लड़की मिथुन
मिथुन की स्त्री के स्वभाव से परिवार के लगभग सभी सदस्य सन्तुष्ट रहेंगे। कुंभ अपने गम्भीर स्वभाव से मिथुन को अपनी ओर आकर्षित करेगा और मिथुन की स्त्री अपनी बुद्धिमता से सबकुछ मैनेज कर लेगी। इनका आपस में विवाह सम्बन्ध बनाना हितकर रहेगा।

लड़का कुंभ राशि का, लड़की कर्क
कर्क की स्त्री केकड़े की तरह हमेशा चलने वाली होगी। उसका दिमाग भी कभी स्थिर नहीं रह पायेगा। कुंभ कम बात करने वाला पुरुष है। जिस वजह से वह कर्क से कम बात करेगा। आपस में कम्यूनेसन का गैप नोंक-झोंक का मुख्य कारण रहेगा। वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा।

लड़का कुंभ राशि का, लड़की सिंह
क्षत्रिय वर्ण की सिंह राशि सबके लिए करती पर मौका आने पर खूब-खरी खोटी भी सुनाती है। इसलिए इन दोनों का तारतम्य अच्छा नहीं बैठ पाता है। कुंभ का पुरुष जरूरत से ज्यादा किसी से मतलब नहीं रखता है। कुंभ को अपने गम्भीर स्वभाव में कुछ चेंज लाना होगा तभी निभ सकती है।

लड़का कुंभ राशि का, लड़की कन्या
कुंभ का पुरुष अपने परिवार पर जान छिड़केगा किन्तु कन्या के परिवार से कम मतलब रखेगा। कन्या की स्त्री सबको साथ लेकर चलना चाहती है। इन कारणों से आपस में प्रेम तो रहेगा किन्तु नोंक-झोंक होती रहेगी। विवाह सम्बन्ध सोंच-समझकर बनायें।

लड़का कुंभ राशि का, लड़की तुला
तुला की स्त्री थोड़ा सा स्पष्टवादी और अन्याय न सहने वाली होगी। कुंभ का पुरुष हर सवाल का जवाब समय आने पर ही देगा। दोनों ही उॅची उड़ान उड़ना चाहेंगे इसलिए आपस में मधुर सम्बन्ध बने रहेंगे। वैवाहिक सम्बन्ध उत्तम रहेंगे।

लड़का कुंभ राशि का, लड़की वृश्चिक
वैसे तो इन दोनों की आपस में निभ जायेगी लेकिन वृश्चिक की स्त्री का षड़यन्त्रकारी दिमाग कुंभ के पुरुष को चिन्तित रखेगा। कुंभ समझौता कर लेगा किन्तु वृश्चिक की स्त्री सब कुछ अपने अनुसार चाहती है। इसलिए निभ पाना थोड़ा मुश्किल है। विवाह करना ठीक नहीं रहेगा।

लड़का कुंभ राशि का, लड़की धनु
इन दोनों की जोड़ी एक-दूसरे के लिए लाभकारी साबित होगी। क्योंकि इनके विचार आपस में मेल खाते है। धनु की धार्मिक व सामाजिक है एंव कुंभ भी सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करता है। कुंभ बेवजह प्रशंसा नहीं करेगा इस बात धनु थोड़ा कभी-2 नाराज हो जायेगी। वैवाहिक रिश्ते उत्तम रहेंगे।

लड़का कुंभ और लड़की मकर राशि
इनका आपस में विवाह सम्बन्ध बनाना बहुत हितकर तो नहीं रहेगा। लेकिन यदि एक-दूसरे पर ठीक से विश्वास करेंगे तो निभ जायेगी। कुंभ और मकर दोनों को अपनी-2 गलतियां माननी होगी तभी जाकर पटेगी।

लड़का और लड़की दोनों कुंभ
दोनों की जोड़ी मधुर रहेगी क्योंकि इनके विचारों में समानता रहेगी। कुंभ की स्त्री थोड़ा संकोची स्वभाव की होगी जिस वजह से वह अपनी बात सबके समझ नहीं रख पायेगी। कभी-2 कभार इनमें दूसरों को लेकर बहस हो सकती है। विवाह सम्बन्ध ठीक रहेगा।

लड़का कुंभ राशि का, लड़की मीन
मीन की स्त्री सागर के समान है, उसमें सबकुछ समाने ग्रहण करने की क्षमता है। इसलिए वह कुंभ के पुरुष की छोटी-2 गलतियाॅ को भी माफ करती-रहती है। इन दोनों की पटरी अच्छी खायेगी। इसलिए विवाह सम्बन्ध बनाना हितकर रहेगा।

लड़की कुंभ राशि की लड़का मेष
कुंभ की स्त्री ठोस सोंच वाली होती है और मेष का पुरुष अपने सद्गुणों के लिए जाना जाता है। इस कारण इन लोगों की आपस में अच्छी निभती है। मेष के जिद्दी स्वभाव के कारण कभी-2 नोंक-झोंक होती है। बाकी रिश्ते मधुर रहते है। मैरिज लाइफ अच्छी रहेगी।

लड़की कुंभ राशि की लड़का वृष
कुंभ की स्त्री नयीं-2 खोज करने के लिए सोंचा करती है और वृष के पुरुष का मानसिक स्तर काफी अच्छा होता है। इसलिए रिश्ते अच्छे चलते है लेकिन वृष का आलसी होता है, जो मकर की स्त्री को अच्छा नहीं लगता है। जिस कारण तनाव हो जाता है। सामान्य जोड़ी।

लड़की कुंभ राशि की लड़का मिथुन
दोनों के तत्वों में समानता दिख रही है। जिस कारण मनभेद की स्थितियां न के बराबर रहेगी। मिथुन अपनी लोकप्रियता पाने के लिए आतुर रहेगा तो मकर की स्त्री दूसरों का उपकार करने में आनन्द पायेगी। विवाह सम्बन्ध बनाना लाभकारी रहेगा।

लड़की कुंभ राशि की लड़का कर्क
इन दोनों में तात्विक विरोधाभास है। इसलिए इनकी मानसिकता में जमीन-आसमान का फर्क रहेगा। कर्क का पुरुष अति भावुकता के कारण अक्सर ठगा जायेगा और कुंभ की स्त्री अपनी गम्भीर सोंच के कारण सबकी प्रिय रहेगी। कर्क को इस बात की ईष्या होगी। विवाह सम्बन्ध बनाना बहुत अच्छा नहीं है।

लड़की कुंभ राशि की, लड़का सिंह
कुंभ की स्त्री साफ-साफ बात करने वाली होगी और सिंह का पुरुष अपनी उर्जा का सही इस्तेमाल करेगा इसलिए दोनों मिलकर एक कामयाब जोड़ी बन सकते है। बशर्ते सिंह का पुरुष मकर की स्त्री पर हावी होने की कोशिश न करें। मैरिज लाइफ खुशहाल रहेगी।

लड़की कुंभ राशि की लड़का कन्या
दूसरों पर उपकार करने वाली मकर की स्त्री अपने सिद्धान्तों से समझौता नहीं करेगी। कन्या का पुरुष बेवजह मकर की स्त्री को ज्ञान देता रहेगा। जिस वजह से आपसी विवाद हो जाया करेगा। विवाह सोंच समझकर करें।

लड़की कुंभ राशि की लड़का तुला
इन दोनों में तात्विक साम्यता है, जिस वहज से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। एक-दूसरे के प्रति समर्पण के भाव रखेंगे इसलिए आपस में प्रेम भी बना रहेगा। ये आपस में विवाह सम्बन्ध बना सकते है।

लड़की कुंभ राशि की लड़का वृश्चिक
कुंभ की स्त्री आजादी चाहती है और वृश्चिक का पुरुष उसें अपने विचारों से बांधना चाहेगा। इसलिए आपसी रिश्तों में खटास उत्पन्न होगी। ठीक से एक-दूसरे को समझ लें उसके बाद ही विवाह करें तो बेहतर रहेगा।

लड़की कुंभ राशि की लड़का धनु
कुंभ की स्त्री रहस्यमय विषयों पर अध्यन करना चाहेगी और धनु का पुरुष इस काम में उसका पूरा सहयोग करेगा। अतः आपसी रिश्तों मधुर सम्बन्ध बनें रहेंगे। इन दोनों में वैचारिक मतभेद तभी होगा जब ये परिवार के मृद्दे पर डिसकश करेंगे। दाम्प्त्य जीवन खुशहाल रहेगा।

लड़की कुंभ राशि की लड़का कुंभ
कुंभ की महिला थोड़ा कान की कच्ची होगी जिस वजह से मकर का पुरुष हमेशा कुंभ को टोकता रहेगा। ये तीखी नोंक-झोंक का मेन प्वांट है। दोनों प्रेम तो करेंगे लेकिन पूर्ण रूप से एक-दूसरे के प्रति समर्पित नहीं हो पायेंगे। वैवाहिक रिश्ता ठीक-ठाक रहेगा।

लड़की कुंभ राशि की लड़का मीन
दोनों राशियों में तात्विक साम्यता है, इसलिए मानसिक विचार भी मेल खायेंगे। मीन के पुरुष की गहरी सोंच और कुंभ की स्त्री का परोपकारी स्वभाव रिश्ते में स्थिरता प्रदान करेगी। इनका वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा।
-
आज का कुम्भ राशिफल 10 मार्च 2026: रचनात्मकता रहेंगे, काम में मिलेगी सफलता -
आज का धनु राशिफल 11 मार्च 2026: पुरानी उलझनें बढ़ा सकती हैं तनाव, धैर्य से लें हर फैसला -
आज का वृश्चिक राशिफल 11 मार्च 2026: अपने पर करें भरोसा, रिश्तों में रखें पारदर्शिता -
आज का कुम्भ राशिफल 11 मार्च 2026: नए विचार लाएंगे सफलता, पर जल्दबाजी में न लें आर्थिक फैसला -
आज का मीन राशिफल 11 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, दिन शुभ है -
आज का कन्या राशिफल 10 मार्च 2026: धैर्य से मिलेगी सफलता, मित्रों संग होगी मुलाकात -
आज का वृषभ राशिफल 10 मार्च 2026: जल्दबाजी से बचें, सही योजना से मिलेगी बड़ी सफलता -
आज का वृषभ राशिफल 9 मार्च 2026: बड़े फैसले लेने से पहले दो बार सोचें, दिन सकारात्मक -
आज का सिंह राशिफल 9 मार्च 2026: विवादों से रहें दूर, अपनों का मिलेगा साथ -
आज का मिथुन राशिफल 9 मार्च 2026: आज भावनाओं का रहेगा सैलाब, दिन सकारात्मक -
आज का कर्क राशिफल 9 मार्च 2026: बिजनेस वालों का होगा खर्चा. छात्रों के लिए दिन शुभ -
आज का मीन राशिफल 9 मार्च 2026: भावनात्मक संतुलन और नए अवसरों पर ध्यान दें मिलेगी सफलता












Click it and Unblock the Notifications