Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कन्‍या राशि वालों के शादीशुदा जीवन पर एक नज़र

कन्या राशि का चिह्न हाथ में फूल लिए कन्या है। राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के प्रति अधिक महत्वाकांक्षी बनाते हैं। ये बहुत भावुक होते हैं। ज्‍यादातर मामलों में दिमाग की जगह दिल से काम लेते हैं। संकोची और शर्मीले प्रभाव के साथ झिझकने वाले होते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से फेफड़ों में ठंड लगना और पाचन एवं आंतों से संबंधी बीमारियां जातकों मे मिलती है।

ये नाजुक और ललित कलाओं से प्रेम करने वाले होते हैं। बचपन संघर्षों में बीतता है, इन्हें सुविधायें आसानी से प्राप्त नहीं होती हैं। अपनी योग्यता के बल पर ये उच्च पद पर पहुंच जाते हैं। विपरीत परिस्थितियां भी इन्हें डिगा नहीं सकतीं। बुध का प्रभाव इनके जीवन मे स्पष्ट झलकता है। इनके स्वभाव मे नम्रता होती है। इनको अकारण क्रोध नहीं आता लेकिन जब क्रोध आता है, तो जल्दी समाप्त नहीं होता। जिसके कारण क्रोध आता है, उसके प्रति घृणा की भावना इनके हृदय में घर कर जाती है।

इनका वैवाहिक जीवन भी सुखी नहीं होता। इनके प्रेम सम्बन्ध प्राय: बहुत सफल नहीं होते हैं। निकटस्थ लोगों के साथ इनके झगड़े चलते रहते हैं। ऐसे व्यक्ति धार्मिक विचारों में आस्था तो रखते है परंतु किसी विशेष मत के नहीं होते हैं। इस राशि वाले लोग अपरिचित लोगों में अधिक लोकप्रिय होते हैं। कन्‍या राशि वालों का वैवाहिक जीवन किस राशि के साथ कैसा होता है, यह जानने के लिये स्‍लाइडर में देखें।

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की मेष

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की मेष

कन्या राशि के पुरूष में नेतृत्व का अभाव रहता है और मेष की स्त्री काफी तेज-तर्रार होती है। इसलिए मेष की स्त्री कन्या पर हवी रहने की कोशिश करती है। अतः आपस में मधुर सम्बन्ध नहीं रह पाते है और धक्का मार-मार के जीवन रूपी गाड़ी चल पाती है। सामान्य जोड़ी रहेगी।

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की वृष

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की वृष

दोनों राशियों में तात्विक साम्यता है जिस वजह से मानसिक मतभेद न के बराबर रहेगे और रिश्ते मधुर बने रहेंगे। कन्या के पुरूष के भुलक्कड़ स्वभाव की वजह से वृष की स्त्री को गुस्सा आयेगा। कन्या को अपनी ये आदत सुधारनी होगी। जोड़ी उत्तम रहेगी।

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की मिथुन

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की मिथुन

ये दोनों ही राशियां बुध के अधिकार क्षेत्र में आती है। मिथुन की स्त्री बुद्धिमान होगी और कन्या का पुरूष भुलक्कड़ होगा। मिथुन की स्त्री कन्या के पुरूष का नेतृत्व करेगी। हलाॅकि कन्या भी मिथुन की हर बात मानेगा किन्तु स्वतंत्रता में दखल देनें पर झगड़ा अवश्य होगा।

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की कर्क

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की कर्क

इन दोनों में तात्विक साम्यता है। कर्क की स्त्री कन्या को प्यार करेगी और विश्वास भी करेगी। कन्या का पुरूष भी कर्क को महत्व देगा जिस वजह से रिश्ते अच्छे चलेंगे। लेकिन कन्या का पुरूष छोटी-2 बातों पर झूठ बालेगा जो कर्क को नागवार गुजरेगा। जोड़ी अच्छी रहेगी।

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की सिंह

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की सिंह

कन्या का भूमि तत्व है और सिंह का अग्नि तत्व है। इन तत्वों में शत्रुता के भाव रहते हैं। फिर भी यदि सिंह की महिला जिद्दी स्वभाव को छोड़कर समझौता रूख अपनायेगी तो आपस में निभ जायेगी। इनका आपस में विवाह सम्बन्ध करना बुहत हितकर नहीं रहेगा।

लड़का और लड़की दोनों कन्‍या राशि के

लड़का और लड़की दोनों कन्‍या राशि के

कन्या का पुरूष और कन्या की स्त्री इनका आपस में विवाह करना ठीक रहेगा। इन दोनों में तात्विक साम्यता तो है किन्तु व्यवहारिक विषमता रहेगी। कन्या की स्त्री संवेदनशील रहेगी किन्तु कन्या का पुरूष उदासीन भाव वाला होगा। आपस में प्रेम रहेगा किन्तु सामाजिक व्यवहार एक जैसा न होने से कभी-2 टकराव होगा।

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की तुला

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की तुला

कन्या एक द्विस्वभाव राशि है और तुला चर राशि है। इसलिए कन्या के पुरूष का दोहरा चरित्र होगा। तुला की स्त्री कठोर निर्णय लेने वाली होगी। कन्या हमेशा तुला पर आकर्षित रहेगी। कन्या के लापरवाही स्वभाव की वजह से थोड़ी सी अनबन हो जायेगी। जोड़ी ठीक-ठाक रहेगी।

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की वृश्चिक

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की वृश्चिक

दोनों के विचार मिलेगे इसलिए रिश्ते अच्छे चलेंगे। अगर कन्या का पुरूष वृश्चिक की स्त्री का सहयोग करेगा तो ये जोड़ी एक मिशाल कायम कर सकती है। वृश्चिक की स्त्री को अपने भावनात्मक पक्ष पर काबू पाना होगा। वृश्चिक की कल्पना शक्ति काफी उर्वर होगी।

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की धनु

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की धनु

इन दोनों राशियों का आपस में विवाह समबन्ध बनाना अच्छा नहीं बल्कि प्रेम सम्बन्ध अच्छा चलता रहेगा। विवाह में समर्पण अनिवार्य होता है क्योंकि उसके बगैर रिश्ते स्थायी नहीं हो सकते है। इन दोनों का ईगो अक्सर टकारयेगा। कन्या यदि धनु के प्रति समर्पण कर दे तो बात कुछ बन सकती है।

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की मकर

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की मकर

दोनों एक-दूसरे के प्रति वफादारी निभाने की पूरी कोशिश करेगें जिस वजह से तालमेल भी अच्छा खायेगा। दोनों आलसी रहेंगे पर जब जरूरी काम होगा तो सक्रिय हो जायेगें। कन्या का पुरूष भोजन के प्रति रूचि अधिक रखेगा और इस बात पर मकर की स्त्री हमेशा रोक-टोक करेगी। विवाह समबन्ध बनाना उचित है।

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की कुंभ

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की कुंभ

कन्या का पुरूष और कुम्भ की स्त्री आपस में विवाह तो कर सकते है। लेकिन एक-दूसरे को ठीक जाॅच परख लें तभी विवाह करें। कुम्भ की स्त्री को सबसे ज्यादा पैसा प्रिय होगा। कन्या के पुरुष सोना पसन्द होगा। इनके टकराव की सबसे अहम वजह व्यवहारिक पक्ष।

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की मीन

लड़का कन्‍या राशि का हो, लड़की मीन

मीन की बेहतर कल्पना शक्ति और कन्या के पुरूष का देर से सही पर अच्छा कार्य करना। ये दोनों आपस में मिलकर बड़ी से बड़ी समस्या हल पल भर में ढ़ूढ सकते है। बस कन्या की स्वतंत्रता में मीन की स्त्री ज्यादा दखल न दें तो रिश्ते बहुत निभेंगे।

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का मेष

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का मेष

कन्या की महिला बातूनी बहुत होती है और मेष का पुरूष कम बोलने वाला होता है। मेष को अधिक बात करना अच्छा नहीं लगता है। जिस वजह से आपस में तकरार होती रहती है। कन्या की स्त्री मेष पर अधिकार जताने की कोशिश करेगी। दोनों में ठीक-ठाक पटेगी।

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का मेष

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का मेष

कन्या की महिला बातूनी बहुत होती है और मेष का पुरूष कम बोलने वाला होता है। मेष को अधिक बात करना अच्छा नहीं लगता है। जिस वजह से आपस में तकरार होती रहती है। कन्या की स्त्री मेष पर अधिकार जताने की कोशिश करेगी। दोनों में ठीक-ठाक पटेगी।

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का वृष

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का वृष

कन्या की स्त्री वृष के पुरूष पर शीघ्र ही आकर्षित हो जायेगी। वृष गम्भीर स्वभाव वाला होगा जबकि कन्या की स्त्री चंचल होगी। इसलिए दोनों की आपस में अच्छी पटरी खायेगी। कन्या की स्त्री वृष के पुरूष को अपने सौन्दर्य में बांधे रखें वरना वृष भटक सकता है। रिश्ता अच्छा निभेगा।

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का मिथुन

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का मिथुन

कन्या की स्त्री बातों में अपने विचार भूल जाती है, जिस वजह से मिथुन का पुरूष काफी नाराज होता है। कन्या हमेशा पढ़ी-लिखी बातें करती है जबकि मिथुन वैचारिक स्तर पर काफी स्टा्रॅग होता है। कुल मिलाकर विवाह कराना अच्छा रहेगा।

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का कर्क

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का कर्क

जिस प्रकार से पृथ्वी वासियों के लिए जल ही जीवन है, उसी प्रकार से कन्या की स्त्री के लिए कर्क का पुरूष महत्वपूर्ण है। इनके आपस में मिलने से दोनों के कैरियर में प्रगति होगी। इनका वैवाहिक सम्बन्ध अच्छा रहेगा।

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का सिंह

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का सिंह

कन्या की स्त्री बेवजह अधिक जानकारी की चाह रखती है और सिंह का पुरूष जरूरी बात ही जानना चाहता है। इस बात को लेकर अक्सर आपस में तनाव होता है। वैसे तो इनकी पटरी नहीं खायेगी फिर भी यदि कन्या की स्त्री सिंह के प्रति समर्पित हो जाये तो बात बन सकती है।

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का वृश्चिक

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का वृश्चिक

जैसे पृथ्वी और जल की मित्रता रहती है वैसे ही कन्या और वृश्चिक की पटरी खायेगी। कन्या की स्त्री संवेदनशील होती है और वृश्चिक का पुरूष भावनाओें में बहने वाला होता है। ये एक-दूसरे से बेइम्तिहा प्यार करेंगे। वैवाहिक जोड़ी उत्तम रहेगी।

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का धनु

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का धनु

कन्या की स्त्री देखने में हष्ट-पुष्ट होगी किन्तु कोमल व सोंच बदलने वाली होती है। कन्या के इस स्वभाव से धनु के पुरूष को क्रोध आता है। धनु का पुरूष जो करता है वह लग्न से करता है, बेवजह से समय बर्बाद नहीं करता है। आपस में सोंच न मिलने से रिश्ते अच्छे नहीं चलते। विवाह करना हितकर नहीं है।

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का मकर

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का मकर

इन दोनों का आपस में वैवाहिक सम्बन्ध बनान ठीक-ठाक रहेगा। कन्या की स्त्री बेवजह की बातों में ज्यादा दिमाग लगायेगी जबकि मकर का पुरूष थोड़ा सा गम्भीर रहेगा। मकर कन्या की स्त्री पर अधिकार चलायेगा इस वजह से दिक्कत आ सकती है। बाकी रिश्ते सामान्य रहेंगे।

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का कुंभ

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का कुंभ

कन्या की स्त्री पर कुम्भ का पुरूष शीघ्र ही अपना प्रभाव छोड़ेगा जिससे कन्या प्रभावित हो जायेगी। लेकिन कुछ समय बाद कुम्भ के पुरूष की हकीकत सामने आयेगी। तब रिश्तों में खटास पैदा होगी। इसलिए विवाह सम्बन्ध सोंच-समझकर ही करें तो बेहतर रहेगा।

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का मीन

लड़की कन्‍या राशि का हो, लड़का मीन

दोनों में तात्विक साम्यता है, इसलिए पटरी अच्छी खायेगी। कन्या किताबी ज्ञान पर आधारित रहती है जबकि मीन का पुरूष रिसर्च करता रहता है। इसलिए यदि दोनों मिल जाये तो कोई इन्हे बेवकूफ नहीं बना पायेगा। हां एक बात ध्यान जरूर दें कि आपस में कुछ छुपायें न। इनकी जोड़ी अच्छी रहेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+