Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लाइफपार्टनर की राशि हो मीन तो कैसी रहेगी लाइफ?

[पं. अनुज के शुक्‍ल] मीन राशि वाले बहुत व्यवहार कुशल होते हैं। इस कारण उनकी हर किसी से पट जाती है। ये लोगों के बीच अच्‍छी तरह जाने भी जाते हैं। सामने वाले के विचारों को बड़ी जल्‍दी समझ जाते हैं। ये काफी संवेदनाशील होते हैं और व्यर्थ का दिखावा नहीं करते हैं। मित्रों के लिये कुछ भी कहरने के लिये हमेशा तैयार रहते हैं।

सौंदर्य और रोमांस इन्‍हें पसंद होता है। इनके अंदर सोचने की शक्ति बेहद अच्‍छी होती है। इस राशि के पुरुष घर के कार्यों में रुचि नहीं लेते हैं। अपनी पत्‍नी के लिये ईमानदार तो होते हैं, लेकिन जल्‍दी उनकी बात नहीं मानते हैं। अपने धन के लिये बहुत सजग रहते हैं। ये सामने वाले की समस्‍या का हल बड़ी जल्‍दी बता देते हैं।

मीन राशि की लड़कियां चमकदार आंखों वाली होती हैं। हमेशा आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। इनसे दोस्‍ती करना आसान नहीं होता है। ये आसानी से अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करती हैं। वैवाहिक जीवन में दृढ़ होने के साथ-साथ ईमानदार होती हैं। जैसा व्‍यवहार ये अपने पति से करती हैं, वैसे ही व्‍यवहार उनसे चाहती भी हैं। आइये एक नजर डालते हैं उन जोडि़यों की लाइफ पर जिनमें लड़का या लड़की में से एक मीन राशि का होता है। देखें स्‍लाइडर।

लड़का मीन राशि का, लड़की मेष

लड़का मीन राशि का, लड़की मेष

मीन के पुरुष की संवेदनशीलता व सह्रदता पर मेष की स्त्री का क्रोधी व चिड़चिड़ा स्वभाव हावी रहेगी, जिस कारण आपस में मैत्री भाव नहीं रह पायेंगे। मेष की स्त्री अपना अडि़यल रूख कम करेगी तभी कुछ मधुरता सम्भव है। विवाह करना उचित नहीं है।

लड़का मीन राशि का, लड़की वृष

लड़का मीन राशि का, लड़की वृष

मीन का पुरुष सागर के समान बड़ा हृदय वाला होगा और वृष की स्त्री पूरे मन से मीन के पुरुष को प्यार करेगी। एक-दूसरे की राय लेकर ही कार्य करेंगे इसलिए जीवन की गाड़ी सुचारू रूप से चलेगी। वैवाहिक सम्बन्ध बनाना उचित है।

लड़का मीन राशि का, लड़की मिथुन

लड़का मीन राशि का, लड़की मिथुन

मिथुन की स्त्री का तेज दिमाग व साहस मीन की स्त्री की महत्वाकांक्षायें पूरी करने में सहयोगी साबित होगा। मीन का पुरुष भी मिथुन की स्वतंत्रता में बाधक न बनकर सहयोगी बनेगी। आपस में विवाह करना अच्छा रहेगा।

लड़का मीन और लड़की कर्क राशि की

लड़का मीन और लड़की कर्क राशि की

मीन का पुरुष सबको सहयोग देकर सुकून प्राप्त करेगा और कर्क की स्त्री अपने इमोशनल से सबके मन पर राज करेगी। इन दोनों की पटरी तो अच्छी खायेगी किन्तु जब कर्क की स्त्री इमोशनल अत्याचार करेगा तो रिश्तों में खटास आ सकती है। वैवाहिक सम्बन्ध सामान्य रहेंगे।

लड़का मीन राशि का, लड़की सिंह

लड़का मीन राशि का, लड़की सिंह

मीन द्विस्वभाव वाली राशि है, इसलिए मीन का पुरुष एक साथ कई काम करने में जुटी रहेगी। इस बात को लेकर सिंह की स्त्री नाराज होगी। इनके रिश्तें में तू-तू, मैं-मैं होती रहेगी। ये विवाह सोंच-समझकर ही करें तो अच्छा रहेगा।

लड़का मीन राशि का, लड़की कन्‍या

लड़का मीन राशि का, लड़की कन्‍या

कन्या की स्त्री मेहनत करने में पीछे नहीं है, किन्तु जितना मेहनत करता उसके अनुरूप फल नहीं मिलता है। इस वजह से वो कभी-कभी मीन के पुरुष पर गुस्सा उतारती है। मीन फिर भी कन्या को सपोट करती रहगी है। इनके वैवाहिक सम्बन्ध मधुर बनें रहेंगे।

लड़का मीन राशि का, लड़की तुला

लड़का मीन राशि का, लड़की तुला

मीन पर गुरू का अधिकार है, इसलिए मीन का पुरुष सच्चाई, ईमानदारी व क्षमाशीलता को प्राथमिकता देती है। तुला का पुरुष मीन के गुणों पर मोहित रहता है। जिस कारण आपस में अच्छी पटती है। मैरिज लाइफ सुखमय व्यतीत होगी।

लड़का मीन राशि का, लड़की वृश्चिक

लड़का मीन राशि का, लड़की वृश्चिक

दोनों एक-दूसरे को प्यार तो करेंगे लेकिन मनः स्थिति में भिन्नता बनी रहेगी। मीन छोटी-2 गलतियों को माफ कर देती है लेकिन वृश्चिक की स्त्री गलतियों को माफ न करके उसका करारा जवाब देती है। इनके रिश्तें मधुर रहेंगे किन्तु आपस में ईगो न दिखायें। विवाह किया जा सकता है।

लड़का मीन राशि का, लड़की धनु

लड़का मीन राशि का, लड़की धनु

दोनों राशियों का स्वामी गुरू है लेकिन इनके स्वभाव में काफी अन्तर है। इसलिए रिश्तों में मधुरता न के बराबर रहेंगी। इनकी पटरी तभी खा सकती है, जब धनु की स्त्री बात-2 पर मीन के पुरुष को टोक न। विवाह सोंच-समझकर ही करें।

मीन और मकर

मीन और मकर

इनका आपस में विवाह सम्बन्ध बनाना बहुत हितकर रहेगा क्योंकि दोनों एक-दूसरे के प्रति लगाव व समर्पण के भाव रखेंगे। जब भी दिक्कत आयेगी तो मकर की स्त्री की तरफ से ही आयेगी। मकर की स्त्री बहुत जल्दी नकारात्मक सोंचने लगती है। विवाह करना ठीक रहेगा।

लड़का मीन राशि का, लड़की कुंभ

लड़का मीन राशि का, लड़की कुंभ

मीन की सादगी कुम्भ के पुरुष को भायेगी। जिस कारण ये लोग आपस में रहकर एक बेहतर लाइफ गुजार सकते है। कुम्भ की स्त्री को शान्ति पसन्द है और मीन के पुरुष को धार्मिकता। इसलिए आपस में अच्छी निभेगी। विवाह करना उत्तम रहेगा।

लड़का और लड़की दोनो मीन राशि के

लड़का और लड़की दोनो मीन राशि के

ये दोनों कर्म के बल पर मोक्ष पाने की इच्छा रखतें है। अपने काम को धर्म समझकर उसी में लगे रहते है। इनका आपस में विवाह सम्बन्ध बनाना ठीक रहेगा क्योंकि इनकी आपस में टयूनिंग अच्छी रहेगी। कभी-कभार मीन की स्त्री नाकारात्मक अधिक सोंचने लगेगी जिस वजह से थोड़ी दिक्कत आ सकती है।

लड़की मीन राशि की, लड़का मेष

लड़की मीन राशि की, लड़का मेष

दोनों राशियों के तत्वों में विरोधाभास दिख रहा है, इसलिए आपस में विवाह सम्बन्ध बनाना हितकर रहेगा। मीन की स्त्री सरल व शान्त स्वभाव की होगी और मेष का पुरुष क्रोधी व चिड़चिड़ा होगा इसलिए आपसी सम्बन्धों में मधुरता नहीं रहेगी।

लड़की मीन राशि की, लड़का वृष

लड़की मीन राशि की, लड़का वृष

मीन की स्त्री अपनी गहरी संवेदशीलता से वृष के पुरुष का मन जीतने में कामयाब होगी। दोनों एक-दूसरे के प्रति समर्पण के भाव रखेंगे जिस वहज से आपसी सामंजस्य बेहतर बने रहेंगे। वृष का पुरुष हर रिश्ते में उतना ही समय दें जितना जरूरी हो अन्यथा वैवाहिक जीवन खटर-पटर हो सकती है।

लड़की मीन राशि की, लड़का मिथुन

लड़की मीन राशि की, लड़का मिथुन

वैसे तो मीन की स्त्री का मिथुन के पुरुष के साथ पटरी खा जायेगी किन्तु पारिवार की वजह से रिश्तों में अक्सर तनाव की स्थितियाॅ उत्पन्न होगी। मिथुन का पुरुष मीन की स्त्री की फीलिंग को समझने की कोशिश करें तभी सम्बन्धों में मजबूती आ पायेगी। वैवाहिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मीन और कर्क

मीन और कर्क

दोनों स्त्री व पुरुष जल तत्व के है, इसलिए विवाह करना लाभकारी प्रतीत होगा। मीन की स्त्री अपनी सह्रदया के बल पर लगभग सभी को प्रसन्न रखने की कोशिश करेगी। कर्क का पुरुष वैसे तो भावुक होगा किन्तु क्षण में प्रसन्न में और क्षण भर में रूष्ट भी हो जायेगा जिस वहज से कभी-कभार टकराव हो सकता है। विवाह सम्बन्ध बनाना ठीक रहेगा।

लड़की मीन राशि की, लड़का सिंह

लड़की मीन राशि की, लड़का सिंह

इन दोनों के तत्वों शत्रुता के भाव है, इसलिए इनका मानसिक स्तर न के बराबर मिलेगा। फिर भी यदि सिंह का पुरुष अपने अंहकारी स्वभाव में कमी कर दे ंतो आपस में निभ सकती है। विवाह सोंच-समझकर ही करें तो अच्छा रहेगा।

लड़की मीन राशि की, लड़का कन्‍या

लड़की मीन राशि की, लड़का कन्‍या

मीन की दूरदर्शी सोंच कन्या के लिए लाभकारी रहेगी किन्तु कन्या का पुरुष हर काम में टोका-टाकी किया करता है, इसलिए बात-बात पर विवाद हो जाता है। कन्या का पुरुष यदि अपनी ओछी हरकतों को कम कर दें तो निभ सकती है। वैवाहिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

लड़की मीन राशि की, लड़का तुला

लड़की मीन राशि की, लड़का तुला

दोनों की मनः स्थ्तिति अच्छी रहेगी इसलिए आपस में विवाह सम्बन्ध बनाना उत्तम रहेगा। मीन अपने अच्छे प्रबन्धन से घर के लोगों को एक नई दिशा में देनें की कोशिश करेगी। वहीं तुला का पुरुष मीन के निर्णयों को सपोट करेगा। मैरिज लाइफ सुखद रहेगी।

लड़की मीन राशि की, लड़का वृश्चिक

लड़की मीन राशि की, लड़का वृश्चिक

इनका रिश्ता एक सफल जोड़ी के रूप में जाना जायेगी। मीन की स्त्री की समझदारी व वृश्चिक के पुरुष की दुनियादारी मिलकर कार्यक्षेत्र में मिशाल कायम कर सकते है। विवाह सम्बन्ध बनाना उत्तम रहेगा।

लड़की मीन राशि की, लड़का धनु

लड़की मीन राशि की, लड़का धनु

इनकी बेमेल जोड़ी यदि विवाह कर भी लेती है तो आगे चलकर मधुर सम्बन्ध नहीं रह पायेंगे। क्योंकि धनु का पुरुष आडम्बरवादी विचारों वाला होता है। और मीन की स्त्री धार्मिक तो होती है लेकिन वह तार्किक विचारों की धनी होती है। इसलिए इस बात पर अक्सर बहस हुआ करती हैं। विवाह सम्बन्ध सोंच-समझकर ही करें।

लड़की मीन राशि की, लड़का मकर

लड़की मीन राशि की, लड़का मकर

मकर का पुरुष अपने ही कार्यो में लापरवाही करता है, जिस कारण मीन की स्त्री नाराज हो जाती है। वैसे तो दोनों एक-दूसरे के प्रति अच्छे भाव रखेंगे लेकिन मकर की कुछ हरकतें मीन की स्त्री को नापसन्द रहेगी। वैवाहिक स्थिति सामान्य रहेगी।

लड़की मीन राशि की, लड़का कुंभ

लड़की मीन राशि की, लड़का कुंभ

इन दोनों का आपस में वैवाहिक सम्बन्ध बनाना सुखद रहेगा। क्योंकि कुम्भ का पुरुष मीन के प्रति आसक्त रहेगा। मीन की महिला अपने सद्गुणों से कुम्भ के नकारात्मक विचारों को कम करने में सफल होगी। दोनों में अच्छी पटेगी लेकिन मीन की स्त्री अपनी धार्मिक सोंच को कुम्भ पर थोपने का प्रयास न करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+