Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मकर राशि वाले से हो रही है शादी तो रहें निश्चिंत

[पं. अनुज के शुक्‍ल] मकर राशि के लोग काफी महत्‍वकांक्षी होते हैं। इन्‍हें घूमना फिरना बेहद पसंद होता है। कम बोलते हैं लेकिन सुनते सबकी हैं। इस राशि के लोग रिजर्व रहना पसंद करते हैं। इस राशि के लोग आगे बढ़ने के लिये काफी तत्‍पर रहते हैं। अपने लाइफ पार्टनर को काफी अच्‍छे से समझने के प्रयास करते हैं।

इस राशि के लोगों का कोई भी जीवन साथी हो, अच्‍छे से एडजस्‍टमेंट करते हैं। ये रिश्‍तों के प्रति ईमानदार होते हैं और मानसिक रूप से चुस्‍त दुरुस्‍त रहते हैं। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करते हैं। मकर राशि के लोग अगर किसी का हाथ एकबार थाम लें तो फिर आसानी से छोड़ते नहीं हैं। इनके विचारों की समझ अच्‍छी होती है। ये लोग एक्‍स्‍ट्रामेरिटल अफेयर के चक्‍कर में नहीं पड़ते हैं।

अपने रिश्‍तों के प्रति ईमानदार रहने वाले मकर राशि वाले लोगों का शादी-शुदा जीवन कैसा होता है, यह हम बता रहे हैं इस स्‍लाइडर के माध्‍यम से, जहां आप उनका मैच अन्‍य राशियों के साथ कर सकते हैं।

लड़का मकर राशि का, लड़की मेष

लड़का मकर राशि का, लड़की मेष

मकर का पुरूष अपने काम से काम रखने वाला होता है और मेष की स्त्री का अग्नि तत्व होने के कारण मकर के पुरूष को उकसाया करती है, जिस वजह से झगड़ा होता रहता है। मानसिकता न मिलने से आपस में अच्छी निभ नहीं पायेगी। शादी करना बहुत अच्छा नहीं रहेगा।

लड़का मकर राशि का, लड़की वृष

लड़का मकर राशि का, लड़की वृष

वृष की स्त्री की गम्भीरता और मकर का मेहनती स्वभाव एक सफल जोड़ी के रूप में जानी जायेगी। इन दोनों पटरी लगभग हर मुद्दे पर खायेगी किन्तु मकर के काम में वृष की महिला ज्यादा टोका-टोकी न करें। विवाह सम्बन्ध बनाना हितकर रहेगा।

लड़का मकर राशि का, लड़की मिथुन

लड़का मकर राशि का, लड़की मिथुन

मकर के पुरूष का हर काम धीमी गति में होता है, जो मिथुन की महिला को नापसन्द होगा। मिथुन की स्त्री हर काम बड़े सलीके से करती है। इनका आपस में घरेलू कामों को लेकर अक्सर झगड़ा होगा। विवाह सम्बन्ध सामान्य कहा जायेगा।

लड़का मकर राशि का, लड़की कर्क

लड़का मकर राशि का, लड़की कर्क

मकर का पुरूष काफी समझदारी भरी बातें करता है, जो कर्क की महिला को काफी भाती है। जिस कारण इनका आपस में तारतम्य अच्छा बना रहेगा। कर्क की स्त्री हर कार्य को जल्दबाजी में करती है, इसलिए उससे नुकसान बहुत होता है और इस बात पर मकर को क्रोध आता है। विवाह सम्बन्ध बनाना उत्तम रहेगा।

लड़का मकर राशि का, लड़की सिंह

लड़का मकर राशि का, लड़की सिंह

अग्नि पृथ्वी के लिए आवश्यक भी किन्तु यदि अग्नि भयावह रूप ले ले तो नुकसान भी काफी कराती है। मकर के लिए सिंह वैसे तो लाभकारी रहेगी किन्तु नाराज होने पर मकर के पुरूष की बखिया उखाड़ने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। विवाह सोंच समझकर करें।

लड़का मकर राशि का, लड़की कन्‍या

लड़का मकर राशि का, लड़की कन्‍या

इनका आपस में विवाह सम्बन्ध बनाना हितकर रहेगा क्योंकि दोनों का पृथ्वी तत्व है, इसलिए आपस में अच्छी निभेगी। दोनों एक-दूसरे को दिल खोलकर प्यार करेंगे। ये लोग किसी तीसरे की बात पर ज्यादा बहस न करें वरना आपस में तनाव हो जायेगा। मैरिज लाइफ अच्छी रहेगी।

लड़का मकर राशि का, लड़की तुला

लड़का मकर राशि का, लड़की तुला

इन दोनों की पटरी तभी खायेगी जब तुला के तानाशाही स्वभाव को मकर बर्दास्त करेगा अन्यथा तू-तू, मैं-मैं होती रहेगी। ये विवाह करने से पूर्व एक-दूसरे को ठीक से जान-पहचान लें तभी विवाह करें।

लड़का मकर राशि का, लड़की वृश्चिक

लड़का मकर राशि का, लड़की वृश्चिक

ये दोनों आपस में विवाह सम्बन्ध बनायेंगे तो जोड़ी सफल रहेगी। मकर के पुरूष पर वृश्चिक की स्त्री हावी रहेगी। वृश्चिक का निर्णय स्थिर व ठोस होगा। मकर का पुरूष सारी जिम्मेदारी वृश्चिक के कंधो पर डाल देगा। जो वृश्चिक तहे दिल से स्वीकार कर लेगी।

लड़का मकर राशि का, लड़की धनु

लड़का मकर राशि का, लड़की धनु

धनु की स्त्री की दूरदर्शी सोंच एंव मकर का आलसी स्वभाव मेल नहीं खायेगा जिस वजह से अक्सर एक-दूसरे पर दोषारोपण करते रहेंगे। इनकी आपस में तभी निभ सकती है जब मकर घर पर ठीक से समय दे तथा अपने उत्तरदायित्व को ठीक से निभाये। वैवाहिक जोड़ी सामान्य रहेगी।

लड़का और लड़की दोनों मकर राशि के

लड़का और लड़की दोनों मकर राशि के

दोनों राशियों के पृथ्वी तत्व है इसलिए पटरी तो खायेगी किन्तु एक-दूसरे को ठीक से समझ नहीं पायेंगे जिस वजह से आपसी विश्वास में कमी रहेगी। मकर की स्त्री अपनी बात घुमा-फिरा कर कहेगी और मकर का पुरूष अपनी बात खुले शब्दों में कहेगा। दाम्प्त्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा।

लड़का मकर राशि का, लड़की कुंभ

लड़का मकर राशि का, लड़की कुंभ

कुम्भ की स्त्री का वायु तत्व होने से वह उॅची उड़ान उड़ना चाहती है। मकर का पुरूष इस काम में उसका पूरा सहयोग करने के लिए तत्पर रहेगा। फिर भी कुम्भ की स्त्री बेवजह मकर पर टांट कसती रहेगी। जिस कारण आपस में टकराव होगा। वैवाहिक रिश्ता औसत कहा जायेगा।

लड़का मकर राशि का, लड़की मीन

लड़का मकर राशि का, लड़की मीन

यदि आपस में ये शादी करते है तो एक कामयाब जोड़ी के रूप में जाने जायेंगे। मकर के पुरूष की जमीनी सोंच और मीन की तेज रफतार सफलता के नयें आयाम रचेगी। बस मीन को अपने दोहरे चरित्र में सुधार लाना होगा। मैरिज लाइफ बेहतर रहेगी।

लड़की मकर राशि की लड़का मेष

लड़की मकर राशि की लड़का मेष

मकर की सोंच कमी निकालने वाली होगी एंव मेष के पुरूष का अडि़यल रूख होगा। जिस वजह से आपस में तारत्म्यता नहीं बैठ पायेगी। रिश्तों को निभाने के लिए त्याग करना पड़ेगा। विवाह करना ठीक नहीं है।

लड़की मकर राशि की लड़का वृष

लड़की मकर राशि की लड़का वृष

दोनों राशियों में तात्विक साम्यता दिख रही है, जिस वजह से आपस में अच्छी निभेगी। मकर की स्त्री वृष के पुरूष के लिए अपनी खुशियाॅ न्यौछावर कर देगी। वृष का पुरूष थोड़ा सा ईगो वाला होगा बाकी सब ठीक रहेगा। मैरिज लाइफ अच्छी रहेगी।

लड़की मकर राशि की लड़का मिथुन

लड़की मकर राशि की लड़का मिथुन

मकर राशि वैश्य है और मिथुन राशि शूद्र जाति की है। इसलिए आपस में विवाह किया जा सकता है। मकर की स्त्री मिथुन के पुरूष पर हावी रहेगी। तीखी-मीठी नोंक-झोंक के साथ जीवन की गाड़ी चलती रहेगी।

लड़की मकर राशि की लड़का कर्क

लड़की मकर राशि की लड़का कर्क

मकर की स्त्री बातचीत कुछ धाीमी व बेहद विश्लेषण से भरी और उलझी होगी। कर्क का पुरूष जलीय तत्व होने के कारण हर कार्य सोंच-समझकर और तेज में करेगा। इनकी जोड़ी अच्छी कही जायेगी क्योंकि ये एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक से समझेंगे। विवाह करना उत्तम रहेगा।

लड़की मकर राशि की, लड़का सिंह

लड़की मकर राशि की, लड़का सिंह

सिंह की अग्नि लोगों को राहत देने वाली होती है। मकर की स्त्री अपने परिवार को लेकर सिंह के पुरूष से झगड़ती रहेगी। ंिसह के जब पानी सिर से उपर निकल जायेगा तभी वह मकर पर क्रोध करेगा। कुल मिलाकर इनका विवाह करना बहुत अच्छा नहीं रहेगा।

लड़की मकर राशि की लड़का कन्‍या

लड़की मकर राशि की लड़का कन्‍या

मकर की स्त्री कर्मवादी सोंच वाली होगी और कन्या का पुरूष अपनी सारे बाते मकर से शेयर करना चाहेगा। इसलिए आपसी रिश्ते मधुरमय बने रहेंगे। कन्या की बुद्धिमत्ता मकर के काम आयेगी। ये दोनेां आपस में परिवार की बातों पर व्यर्थ में तर्क-कुतर्क न करें। वैवाहिक सिथति सुखमय रहेगी।

लड़की मकर राशि की लड़का तुला

लड़की मकर राशि की लड़का तुला

इनकी वैवाहिक जोड़ी सामान्य कही जायेगी। क्योंकि ये दोनों एक-दूसरे को चाहेंगे तो जरूर लेंकिन शंका के भाव बने रहेंगे। पूर्ण विश्वास नहीं कर पायेगें इसलिए रिश्तों की मधुरता में स्थायित्व नहीं आ पायेगा।

लड़की मकर राशि की लड़का वृश्चिक

लड़की मकर राशि की लड़का वृश्चिक

मकर की स्त्री की समझ बहुत उच्चकोटि की होगी और वृश्चिक के पुरूष स्थिर व दूरदर्शी सोंच। यदि ये दोनों मिल जायेगें तो इनके कैरियर में चार-चांद लग जायेंगे। कभी-कभार वृश्चिक का क्रोध मकर की स्त्री को खलेगा। इसके अलावा रिश्ते मधुर रहेंगे। विवाह करना उचित है।

लड़की मकर राशि की लड़का धनु

लड़की मकर राशि की लड़का धनु

वैसे तो दोनों राशियों में तात्विक विरोधाभास दिख रहा है। फिर भी यदि मकर की स्त्री अपनी मंजलि तक पहुॅचना चाहती हो तो धनु के पुरूष की कुछ बातों को नजरअंदाज करना होगा। मकर की स्त्री को अपनी तुनकमिजाजी भी कम करनी पड़ेगी तभी निभ पायेगी। सोंच-समझकर शादी करें।

लड़की मकर राशि की लड़का कुंभ

लड़की मकर राशि की लड़का कुंभ

जिस प्रकार से पृथ्वी वासियों के लिए वायु प्राण है, उसी प्रकार से मकर की स्त्री के लिए कुम्भ का पुरूष महत्वपूर्ण है। दोनों एक-दूसरे से बेतहासा प्रेम करेंगे और विपरीत परिस्थितियों एक-दूसरे का हाथ थामे रहेंगे। रिश्तों में अपनी जिद् की जगह न रखें वरना दिक्क्त आ सकती है। दाम्पत्य जीवन उत्तम रहेगा।

लड़की मकर राशि की लड़का मीन

लड़की मकर राशि की लड़का मीन

मकर की महिला हमेशा काम में लगी रहती बिना फल की आशा किये। मकर की यह सोंच मीन के पुरूष को बहुत प्रभावित करती है। मीन के पुरूष की संवेदनशीलता व कोमल स्वभाव के कारण इन दोनों की आपस में अच्छी पटरी खायेगी। इनका वैवाहिक रिश्ता मधुर रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+