Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेष राशि वाले से शादी, देखें पटरी खाएगी कि नहीं?

[पं. अनुज के शुक्ल] जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही मन कल्पनाओं की उड़ान भरने लगता है। लड़का हो या लड़की सबके मन में यह ख्याल आता है कि मेरा होने वाला जीवन साथी ऐसा हो वैसा हो। जिन्हे सपने देखना अच्छा लगता है, उन्हे रात्रि छोटी लगती है और जिन्हे सपने पूरा करना अच्छा लगता है उन्हे दिन छोटा लगता है। जिन्दगी के उच्चतम लक्ष्यों को भेदने के लिए कठोर श्रम, त्याग, धैर्य और समर्पण की आवश्यकता होती है। सफलता निर्वात में नहीं मिलती इसके पीछे बहुत सारे लोगों का योगदान होता है।

माता-पिता, मित्र, परिस्थितियां आदि का योगदान तो होता ही है किन्तु सबसे अहम रोल होता जीवन साथी का। जीवन साथी यदि अनुकूल मिल जाये तो जीवन धन्य हो जायेगा और यदि प्रतिकूल मिल जाये तो जीवन नाश हो जायेगा। हम आपको अपने इस लेख में ये बताने की कोशिश कर रहें कि किस राशि का जातक कौन सी राशि के साथ विवाह करें तो परस्पर प्रेम बना रहें एंव जीवन सुखमय रहें ? मेष राशि वाले पुरुष जातक किस राशि वाली स्त्री से विवाह करें तो उनके जीवन मे आनन्द का रस बरसता रहे।

यहां हम बात करेंगे मेष राशि वालों की और बतायेंगे कि लड़का या लड़की में जब कोई एक मेष राशि की हो, तो उसकी जीवन साथी या संगिनी से कैसे पटरी खाती है।

जब लड़का-लड़की दोनों मेष राशि के हों

जब लड़का-लड़की दोनों मेष राशि के हों

मेष और मेष- ये दोनों राशियां स्वभाव में उग्र, क्रोधी व चिड़चिड़ेपन वाली होती हैं तथा अग्नि तत्व वाली हैं, जिस कारण इनका आपस में विवाह सम्बन्ध करना उचित रहेगा। इनमें स्वभावगत शत्रुता नहीं होती हैं। व्यक्तिगत शत्रुता एंव मित्रता परस्पर स्वभाव पर निर्भर करती हैं। मेष राशि की स्त्रियां थोड़ी अक्रामक और झगड़ालू होती है। दोनों राशियों में तात्विक साम्यता होती है। ये दोनों आपस में शादी कर सकते है किन्तु पुरुष को उदारता लानी होगी। पुरुष घर की सारी जिम्मेदारियां महिला को सौंपे तो रिश्ता मधुर चलेगा।

लड़का मेष राशि का लड़की वृष

लड़का मेष राशि का लड़की वृष

मेष और वृष- मेष राशि उग्र स्वभाव वाली है एंव वृष सौम्य स्वभाव की धनी है। मेष दिन बली है तथा वृष रात्रि बली है। ये दोनों आपस में विवाह तो कर सकते है किन्तु वैचारिक मतभेद रहेगा और मेष राशि का पुरुष वृष राशि की स्त्री पर हावी रहेगा।

लड़का मेष राशि का लड़की मिथुन

लड़का मेष राशि का लड़की मिथुन

मेष और मिथुन- इन दोनों राशियों का नेचर एक जैसा है और आपस मैत्री सम्बन्ध भी सम है, जिस कारण विवाह या प्रेम करना ठीक रहेगा। मेष अग्नि तत्व की राशि है एंव वृष वायु तत्व की राशि है। अग्नि अपना प्रचण्ड रूप तभी दिखा पाती है, जब वायु उसका साथ दे। मिथुन यदि मेष का सहयोग करेगी तो मेष का पुरुष सफलता के नयें आयाम रचने में कामयाब होगा।

लड़का मेष राशि का लड़की कर्क

लड़का मेष राशि का लड़की कर्क

मेष और कर्क- मेष एंव कर्क राशि के स्वामी आपस में नैसर्गिक मित्र है। लेकिन अग्नि और जल आपस में विरोधी है। ये प्रेम तो करेंगे परन्तु विचारों में घोर शत्रुता होगी और आये दिन तकरार होती रहेगी। आपस प्रेम कर सकते है किन्तु विवाह न करना उचित नहीं है।

लड़का मेष राशि का लड़की सिंह

लड़का मेष राशि का लड़की सिंह

मेष और सिंह- इन दोनों राशियों के तत्व अग्नि है। दोनों ही आकर्षक एंव उत्तेजक है। इनके स्वामी भी आपस में मैत्री सम्बन्ध रखते है। सिंह की शक्ति को यदि मेष स्वीकार कर लें तो ये जोड़ी अनन्य प्रेम वर्धक होगी। मेष यदि समर्पित रहेगी तो दाम्प्त्य जीवन अत्यन्त सुखमय रहेगा।

लड़का मेष राशि का लड़की कन्‍या

लड़का मेष राशि का लड़की कन्‍या

मेष और कन्या- इनका वैवाहिक जीवन अच्छा हो सकता है। यदि मेष के क्रोध को कन्या राशि बर्दास्त कर लें अन्यथा तकरार की स्थिति बनी रहेगी। इन दोनों के स्वामी भी आपस में शत्रुता के भाव रखते है। इसलिए ये आपस में विवाह सम्बन्ध करने से पूर्व एक-दूसरे को ठीक से समझने की कोशिश करें।

लड़का मेष राशि का लड़की तुला

लड़का मेष राशि का लड़की तुला

मेष और तुला- तुला राशि का सौन्दर्य मेष को आकर्षित करेगा। ये दोनो ही उग्र स्वभाव कीराशियां है। आकर्षण प्रेम में बदलेगा और जब प्रेम समपर्ण का रूप धारण कर ले तो विवाह करना अत्यन्त सुखदायक रहेगा। विचारधारा एक रहेगी किन्तु तुला के सौन्दर्य वाले नखरे मेष को बर्दास्त करने होगे।

लड़का मेष राशि का लड़की वृश्चिक

लड़का मेष राशि का लड़की वृश्चिक

मेष और वृश्चिक- ये दोनों ही मंगल की राशियां है किन्तु एक नकारात्मक और दूसरी सकारात्मक है। मेष का अग्नि तत्व और वृश्चिक का जल तत्व है। ये दोनों आपस में विवाह तो कर सकते है लेकिन विरोधाभास की स्थिति बनी रहेगी क्योंकि वृश्चिक राशि मेष पर हावी रहने की कोशिश करेगी। तकरार की सबसे बड़ी वजह यही होगी।

लड़का मेष राशि का लड़की धनु

लड़का मेष राशि का लड़की धनु

मेष और धनु- इन दोनों की जोड़ी मिशाल कायम कर सकती है। बशर्ते ये तीसरे की बात पर विश्वास न करें। ये अग्नि तत्व की राशियां है। एक विचार तथा अगाध प्रेम रहेगा। इनके प्रेम से लोग जलेंगे। जब भी तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी तो उसका कारण कोई तीसरा होगा।

लड़का मेष राशि का लड़की मकर

लड़का मेष राशि का लड़की मकर

मेष और मकर- मेष का स्वभाव तेज-तर्रार है और मकर का स्वभाव काम टालने वाला है। जिस कारण मकर पर मेष को क्रोध आयेगा। दोनों में तात्विक साम्यता है किन्तु मकर के त्याग करने पर ही रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपस में इनके विवाह सम्बन्ध सामान्य कहे जा सकते है।

लड़का मेष राशि का लड़की कुंभ

लड़का मेष राशि का लड़की कुंभ

मेष और कुम्भ- कुम्भ राशि घड़े का प्रतीक है, जिस कारण उसके अन्तर्मन को समझ पाना थोड़ा कठिन होगा। कुम्भ को मन से जीता जा सकता है न कि तन से। मेष अक्रामक एंव समझदार है। मेष राशि कुम्भ के मन को भलीभांति पढ़ने में सक्षम है। कुम्भ की स्त्री समपर्ण के भाव रखती है। अतः इन दोनों का वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा।

लड़का मेष राशि का लड़की मीन

लड़का मेष राशि का लड़की मीन

मेष और मीन- इन दोनों में तात्विक विषमता है। लेकिन दोनों के स्वामी आपस में नैसर्गिक मित्र है। मीन रात्रि चर प्राणी है और मेष दिन चर प्राणी है। मेष क्षत्रिय राशि है और मीन ब्राहम्ण राशि है। इन दोनों का प्रेम व वैवाहिक सम्बन्ध अच्छा रहेगा बशर्ते मीन को समझौता अधिक करना पड़ेगा।

मेष राशि की लड़की हो और लड़का वृष

मेष राशि की लड़की हो और लड़का वृष

मेष और वृष- वृष का स्वभाव सौम्य एंव शान्त है। मेष वाली स्त्रियां थोड़ा अंहकारी स्वभाव की होती है। पुरुष को स्त्री की चापलूसी करके अपना काम निकलवाना होगा। दोनों में तात्विक विषमता है। जिस कारण दाम्प्तय जीवन समझौते के आधार ही चलेगा। ज्यादा समझौता पुरुष को ही करना पड़ेगा।

मेष राशि की लड़की हो और लड़का मिथुन

मेष राशि की लड़की हो और लड़का मिथुन

मेष और मिथुन- इन दोनों राशियों में तात्विक साम्यता है। ये हर समस्या को मिलकर सुलझाने की कोशिश करेंगे। मिथुन का पुरुष मेष की स्त्री को सपने दिखायेगा किन्तु पूरा करने में हिलाहवाली दिखायेगा, जिस वजह से तीखी-मीठी नोंक-झोंक हो सकती है। इन दोनों का विवाह उत्तम रहेगा।

मेष राशि की लड़की हो और लड़का कर्क

मेष राशि की लड़की हो और लड़का कर्क

मेष और कर्क- कर्क का शालीन स्वभाव मेष को रास नहीं आयेगा। जल तत्व होने के कारण कर्क का पुरुष सबकी मद्द करना चहेगा किन्तु मेष की महिला ऐसा करने पर नाराज होगी। कर्क को रात्रि में काम करना पसन्द होगा और मेष को रात्रि में सोना पसन्द होगा। कुल मिलाकर इन दोनों का आपस में विवाह करना ठीक नहीं है।

मेष राशि की लड़की हो और लड़का सिंह

मेष राशि की लड़की हो और लड़का सिंह

मेष और सिंह- इन दोनों को जोड़ी आकर्षक एंव समझदार साबित होगी। सिंह का आकर्षक व्यक्तित्व और मेष की चालाक बुद्धि बेहतर परिणाम लाने में सक्ष्म होगी। सिंह का बेहतर नेतृत्व और मेष की कूटनीतिक चाले हर समस्यायें को सुलझाने में कामयाब होगी।

मेष राशि की लड़की हो और लड़का कन्‍या

मेष राशि की लड़की हो और लड़का कन्‍या

मेष और कन्या- यदि मेष और कन्या का विवाह होता है तो बुद्धिमान व ईमानदार कन्या राशि पर मेष की स्त्री इसे अपने प्रभाव में रखेगी। कन्या का पुरुष मेष की स्त्री को गलतियों का अहसास करायेगा, जा उसेे रास नहीं आयेगा। इनमें तात्विक साम्यता भी नही है। इनका मिलन आदर्श विवाह की श्रेणी में नहीं आयेगा।

मेष राशि की लड़की हो और लड़का तुला

मेष राशि की लड़की हो और लड़का तुला

मेष और तुला- तुला के पुरुष की खूबसूरती पर मेष की महिलायें मर मिटेंगी और अपने को समर्पित कर देंगी। लेकिन पुरुष की नीच संगति से मेष को काफी दिक्कत होगी। क्योंकि मेष क्षत्रिय राशि है और तुला शूद्र राशि है। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़केंगे किन्तु मेष से झूठ बोलना तुला को मॅहगा पड़ेगा।

मेष राशि की लड़की हो और लड़का वृश्चिक

मेष राशि की लड़की हो और लड़का वृश्चिक

मेष और वृश्चिक- इन दोनों राशियों में घोर तात्विक विषमतायें दिख रही है। दोनों की सोंच में जमीन आसमान का अन्तर रहेगा। मेष का एटीटयूट वृश्चिक को खलेगा। वृश्चिक की कंजूसी मेष को क्रोधित करेगी। इन दोनों में पट सकती है किन्तु उसके लिए एक-दूसरे को ठीक समझना होगा। इनका विवाह सामान्य कहा जायेगा।

मेष राशि की लड़की हो और लड़का धनु

मेष राशि की लड़की हो और लड़का धनु

मेष और धनु- धनु की धुन और मेष की उर्जा यदि मिल जाये तो सफलता के शिखर तक पहुंच सकते है। धनु पूरी लगन व मेहनत से कार्य करने में विश्वास रखता है। मेष के पास उर्जा तो बहुत है परन्तु वह सही कार्य में इस्तेमाल नहीं करती है। इन दोनों का मिलन एक आदर्श जोड़ी के रूप में चर्चित हो सकता है।

मेष राशि की लड़की हो और लड़का मकर

मेष राशि की लड़की हो और लड़का मकर

मेष और मकर- मेष की पैनी नजरों से मकर की मक्कारी बच नहीं पायेगी। यदि मकर अपनी मक्कारी कम कर देगा तो ठीक है वरना मेष की स्त्री स्वंय ठीक कर देगी। तात्विक साम्यता है किन्तु नैसर्गिक शत्रुता है, इसलिए मेल भी खायेगा और झगड़ा भी होगा। इनका वैवाहिक जीवन सामान्य कहा जायेगा।

मेष राशि की लड़की हो और लड़का कुंभ

मेष राशि की लड़की हो और लड़का कुंभ

मेष और कुम्भ- मेष की गम्भीरता और कुम्भ की शालीनता व परिश्रमी स्वभाव बेहतर परिणामदायक साबित हो सकता है। इन दोनों में सबसे ऋणात्मक बात है, अहम का टकराव। अगर इससे बचा जाये तो बेहतर होगा। कुम्भ का मिलनसार व्यक्तित्व सबको भायेगा लेकिन मेष का रूखा स्वभाव लोग पसन्द नहीं करेंगे। इनका वैवाहिक जीवन औसत रहेगा।

मेष राशि की लड़की हो और लड़का मीन

मेष राशि की लड़की हो और लड़का मीन

मेष और मीन- मेष का तानाशाही नेचर और मीन का चंचल स्वभाव टकराव का कारण बन सकता है। मेष की स्त्री मीन के पुरुष को सुधारने का प्रयास करेगी लेकिन पुरुष अपनी हरकतों से बाज नहीं आयेगा। मीन का पुरुष मेष की महिला को प्रेम तो बहुत करेगा किन्तु सही बात नहीं बतायेगा। इन दोनों का विवाह सफल तभी हो सकता है, जब दोनों आपस में कुछ छिपायें नही।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+