पौष पूर्णिमा पर ग्रहों ने बदली चाल, जानें राशियों पर प्रभाव

पौष पूर्णिमा के अवसर पर जहां करोड़ों लोग महाकुंभ मेले में स्‍नान कर रहे हैं, वहीं लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्‍ल आपको बता रहे हैं पौष पूर्णिमा का महत्‍व एवं आज बदली ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर प्रभाव-

दृढ़ संकल्प और आस्था का प्रतीक कल्पवास भी पौष मास की पूर्णिमा के पावन स्नान के बाद रविवार से शुरु हो रहा है। एक माह तक आस्था के धरातल प्रयाग में रहकर दिन में एक बार भोजन और तीन बार गंगा स्नान तथा उसी जल का सेंवन करके कल्पवास किया जाता है। इस बार पौष पूर्णिमा रवि पुष्य योग में पड़ रही है, जिस कारण इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है, जो धार्मिकता का प्रतीक है। कुंभ पर्व पर यह दुर्लभ ''रवि पुष्य योग'' लगभग 70 वर्ष के बाद पड़ रहा है। जो समस्त मनोकामना को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा। रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र में पड़ने से रविपुष्य योग का फल कई गुना बढ़ जाता है। रविवार को चन्द्रमा सूर्य के ठीक सामने होगा और गुरू की नौवी दृष्टि सूर्य पर पड़ रही है। जिससे स्वार्थ सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन सूर्य उपासन करना बेहद लाभकारी रहेगा।

पूजन विधि-

प्रातःकाल स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान मधुसूदन को स्नान करायें, चन्दन, धूप और पुष्प आदि चढ़ाकर विधिवत पूजन कर मिष्ठान का भोग लगायें और आरती करें। पूजन समाप्त होने के पश्चात ब्राहम्णों को भोजन कराकर यथाशक्ति दान-दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त करें। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा जी में स्नान करने से विभिन्न प्रकार के सुख प्राप्त होते है।

माघ मास में दान का महत्व-

माघ मास के महीने में काले तिल और गुड़ के लड्डू बनाकर गरीबों को दान दें और काले तिलों से अपने पितरों को जल आर्पित करें। किसी योग्य पण्डित से 'माघ माहात्म्य' सुनें। माघ मास के महीनें में उपरोक्त प्रकार से दान करने से एक वर्ष तक परिवार में सुख व समृद्धि का वातावरण बना रहता है। देखें कुंभ मेले की तस्‍वीरें।

आज के काल चक्र का सभी राशियों पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा। प्रस्‍तुत हैं महाकुंभ की 12 तस्‍वीरें और 12 राशियों पर प्रभाव-

मेष

मेष

मेष: माघ पूर्णिमा के दिन ग्रहों की चाल मेष राशि के लिये बहुत शुभ मानी जा रही है। इसके प्रभाव से आपको धन लाभ की संभावना है। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

वृष

वृष

वृष: सूर्य की दृष्टि के चलते आपके सभी काम बनेंगे। इस कारण आपके बिगड़े हुए काम भी बन सकते हैं। यही नहीं रुके हुए काम तुरंत हो जायेंगे। सूर्य की उपासना करें।

मिथुन

मिथुन

मिथुन- इस राशि के लोगों को इसका सबसे ज्‍यादा लाभ करियर के क्षेत्र में मिलेगा। छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है, जबकि नौकरी पेशा वालों को पदोन्‍नति।

कर्क

कर्क

कर्क- आपकी राशि पर बहुत ज्‍यादा सकारात्‍मक प्रभाव नहीं पड़ेंगे, लेकिन हां कोई हानि भी नहीं है। काले तिल के लड्डू दान करने से आपको अच्‍छे परिणाम मिल सकते हैं।

सिंह

सिंह

सिंह- सिंह राशि के लिये माष पूर्णिमा का दिन काफी अच्‍छा साबित होगा। इस राशि वाले व्‍यापारियों को ढेर सारे लाभ मिलने की संभावना है।

कन्‍या

कन्‍या

कन्‍या- इस राशि में जिन लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं चल रहा है। वो स्‍वस्‍थ्‍य होंगे। धन लाभ भी मिल सकता है। जल्‍द ही आपके घर में कोई खुशखबरी सुनाई देगी।

तुला

तुला

तुला- माघ पौष पूर्णिमा के अवसर पर हुए ग्रहों में परिवर्तन से तुला राशि वालों की पद एवं प्रतिष्‍ठा में बढ़ोत्‍तरी संभव है। आपके करियर के लिये बहुत शुभ है।

वृश्चिक

वृश्चिक

वृश्चिक- इस राशि के लोग अगर रोगों से ग्रसित हैं, तो उन्‍हें रोगों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही धन लाभ की प्रबल संभावना है। यही नहीं संतान सुख भी मिल सकता है।

धनु

धनु

धनु- रुके हुए काम बनेंगे और संतान सुख की संभावना दिख रही है। पूर्णिमा के दिन गरीबों को भोजन कराने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

मकर

मकर

मकर- इस राशि वालों के लिये सबसे महत्‍वपूर्ण दिन है। आज आपका भाग्‍योदय हो रहा है। लिहाजा अपने कर्म पर ध्‍यान दें। अच्‍छे कार्य करने पर ही अच्‍छे परिणाम मिलेंगे।

कुंभ

कुंभ

कुंभ- पब्लिक सेक्‍टर से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्‍हें पदोन्‍नति अथवा धन लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित रुके हुए काम बनेंगे।

मीन

मीन

मीन- पिता को दुख न दें, नहीं तो आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। माघ पूर्णिमा आपकी नौकरी अथवा व्‍यवसाय में चल रहे तनाव को दूर करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+