आमिर खान की कुंडली में तीसरी शादी का योग
[ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल] बॉलीवुड में अपने 25 साल सफलतापूर्वक पूरे करने वाले आमिर खान की चर्चा चारों तरफ है। उनके लिये उनकी पहली फिल्म कयामत से कयामत तक आ विशेष प्रदर्शन किया गया और पार्टी भी हुई। इस मौके पर फिल्मी हस्तियों ने और उनके फैन्स ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इसी मौके पर हमने आमिर की कुंडली पर प्रकाश डाला, तो पता चला कि वो तीसरी शादी भी कर सकते हैं।
जी हां ज्योतिष विद्या के अनुसार आमिर का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ और उस हिसाब से उनकी कुंडली के द्वितीयेश में शनि व राहु का होना तथा सप्तमेश गुरू का भाग्य भाव में कब्जा जमा लेना, इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आमिर तीसरी शादी भी करेंगे।
वैसे अमिर की पहली दो शादियों की बात करें तो उनकी पहली पत्नी का नाम है रीना दत्ता, जिनके साथ उनकी शादी 1986 में हुई और 2002 में तलाक हो गया। रीना से आमिर के दो बच्चे हैं। फिर आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की। किरण से उनके 1 बच्चा है। आमिर खान की सबसे खास बात यह है कि ये अब बहुत ही चुनिंदा फिल्में बनाते हैं। इन्हें बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। ज्योतिष पर अन्य लेख।
आइये जानते हैं कि आमिर की कुंडली और क्या-क्या कह रही है-

आमिर पर बुध का प्रभाव
आमिर खान की कुण्डली के अनुसार क्षितिज पर कन्या लग्न उदित हो रही है। कन्या लग्न का स्वामी बुध तार्किक बुद्धि, युवाओं एंव सकारात्मक उर्जा का प्रतिनिधितत्व करता है। अतः आमिर खान अपनी विश्लेषण क्षमता, सूक्ष्म दृष्टि तथा गहन चिन्तन के आधार पर कुछ ऐसा करने का प्रयास करेंगे जिससे देश के युवाओं की सोच सकारात्मक हो और उन्हे एक सूत्र में बांधा जा सके।

सामाजिक फिल्में बनायेंगे
शनि पंचमेश और षष्ठेश होकर द्वतीय भाव में उच्च का होकर स्थित है। शनि अपराध, समाज, गरीबी, न्याय, राजनीति और भ्रष्टाचार का संकेतक है। जिस कारण आमिर इन मुद्दों से सम्बन्धित फिल्में बनाकर अपने कैरियर में चार-चांद लगायेंगे एंव लोकप्रियता हासिल करेंगे।

नोक-झोंक बनी रहेगी
द्वितीयेश तथा भाग्येश होकर शुक्र अष्टम भाव में बैठा है। अष्टम भाव का शुक्र बेहतर परिणाम का द्योतक होता है। शुक्र सौन्दर्य एंव महिलाओं का प्रतिनिधितत्व करता है। इसलिए महिलाओं की सहयोग से आमिर के भाग्य में वृद्धि होती रहेगी तथा परिवार में तीकी-मीठी नोक-झोक भी बनी रहेगी।

किसी फिल्म की वजह से होगा विवाद
अष्टम भाव में सूर्य, मंगल, केतु, शुक्र बैठ कर चतुर्थ ग्रह ही योग बना रहें जिस कारण आमिर किसी फिल्म की वजह से विवाद में पड़ सकते है।

तीसरी शादी कर सकते हैं आमिर
आमिर खान की कुंडली के द्वितीयेश में शनि व राहु का होना तथा सप्तमेश गुरू का भाग्य भाव में पर कब्जा जमा लेना। इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आमिर तीसरी शादी भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications