वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार दें गिफ्ट

वेलेंटाइन डे यानि एक-दूसरे को प्यार और इजहार करने का सुनहरा दिन। इस खुशनुमा मौसम में हर युवक व युवती में प्यार की दबी हुयी चिनगारी को हवा मिलती है। ऐसे में सबसे अहम बात यह है कि किस समय प्यार का प्रस्ताव रखा जाये जो ठुकराया ना जाये बल्कि उसका तहे दिल से स्वागत किया जाये।

आप अपना लव होरोस्‍कोप जरूर देखते होंगे। इस मौके पर लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्‍ल आपको बता रहे हैं कि आप किस तरह अपने प्‍यार को खुश कर सकते हैं। या फिर अपने प्‍यार को बढ़ाने के लिये क्‍या करें, इसके ज्‍योतिषीय उपाय भी ज्‍योतिषाचार्य बता रहे हैं। इन उपायों को कर आप अपने होने वाले जीवन साथी, दोस्‍त या किसी भी उस व्‍यक्ति का प्‍यार पा सकते हैं, जिन्‍हें आप चाहते हैं।

दिन चाहे वैलेंटाइन डे हो या फिर आम दिन राशियों का महत्‍व हमेशा रहता है। ग्रह नक्षत्र हमारे जीवन पर लगातार अपनी दृष्टि बनाये रखते हैं। ऐसे में अगर आप इन टिप्‍स को मानेंगे तो आपके जीवन में कुछ न कुछ जरूर अच्‍छा होगा।

यहां हम आपको बताना चाहेंगे कि वनइंडिया अपने पाठकों के साथ वैलेंटाइन डे मना रहा है। हम आपके लिये लिये लाये हैं, विशेष लेख जो आपकी लव लाइफ को बेहतर बनाने का काम जरूर करेंगे। जानने के लिये जरूर देखें वनइंडिश वैलेंटाइन वीक स्‍पेशल।

तस्‍वीरों के सामने देखें एस्‍ट्रो टिप्‍स।

लाल तोहफा दें मेष राशि वाले

लाल तोहफा दें मेष राशि वाले

मेष- इस राशि के युवक व युवतियां प्रातः 10:30 मि0 से लेकर मध्यान्ह 12 बजे तक एक-दूसरे को प्रोपोज करें एंव लाल रंग का कोई गिप्ट दें तो दोनों में गहरा प्यार बना रहेगा।

वृष सिल्‍क रहेगा शुभ

वृष सिल्‍क रहेगा शुभ

वृष- प्रातः 9:44 मि0 से लेकर 11:32 मि0 तक आप प्रपोज करें तथा सिल्क रंग का उपहार दें तो सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी।

मिथुन राशि के लिये हरा

मिथुन राशि के लिये हरा

मिथुन- आप लोगों के लिए प्यार का इजहार करने के लिए सबसे शुभ समय है- मध्यान्ह 12:12 मि0 से 1:44 मि0 तक और साथ में हरे रंग का गिप्ट दें जिससे एक-दूसरे के प्यार में इजाफा होगा।

कर्क वालों के लिये चमकला रंग

कर्क वालों के लिये चमकला रंग

कर्क- इस राशि के युवक-युवतियां अपरान्ह 2:22 मि0 से सांय 4:10 मि0 तक एक-दूसरे को प्रोपोज करें एंव चमकीले सफेद रंग कोई उपहार भेंट करें जिससे आपसी प्रेम बना रहेगा।

सिंह राशि वाले गुलाबी रंग का तोहफा दें

सिंह राशि वाले गुलाबी रंग का तोहफा दें

सिंह- सिंह राशि वाले लोगों को अपने प्यार का इजहार करने के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रातः 9:12 मि0 से लेकर 10:22 मि0 तक। गुलाबी रंग का कोई गिप्ट देने से प्यार में सामंजस्य बना रहेगा।

कन्‍या राशि और मरून रंग

कन्‍या राशि और मरून रंग

कन्या- इस राशि वाले युवक-युवतियां प्रातः 11:10 मि0 से 1:44 मि0 तक अपने प्यार का इजहार करे एंव मैरून रंग का कोई गिप्ट दें जिससें रिश्तों में मजबूती आयेगी।

भूरा रंग चुनें तुला वाले

भूरा रंग चुनें तुला वाले

तुला- इस राशि वाले युवक-युवतियां प्रातः 8:44 मि0 से 10:20 मि0 तक एक-दूसरें को प्रोपोज करें एंव कथई रंग का कोई उपहार भेंट करें तो समर्पण के भाव बनें रहेंगे।

लाल रंग चुने वृश्चिक वाले

लाल रंग चुने वृश्चिक वाले

वृश्चिक- इस राशि वाले युवक-युवतियां अपरान्ह 1:10 मि0 से 3:44 मि0 तक अपने प्यार का इजहार करे एंव गहरा लाल रंग का कोई गिप्ट दें तो एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

धनु राशि वाले क्‍या करें

धनु राशि वाले क्‍या करें

धनु- इस राशि वाले युवक-युवतियां प्रातः 10:50 मि0 से 12:44 मि0 तक एक-दूसरे को प्रापोज करें तथा आसमानी रंग का गिप्ट दें जिससे आपसी सद्भाव व प्रेम बना रहेगा।

मकर- काला रंग होगा शुभ

मकर- काला रंग होगा शुभ

मकर- इस राशि वाले युवक-युवतियां मध्यान्ह 12:10 मि0 से 2:20 मि0 तक अपने प्यार का इजहार करे एंव काले व नाले रंग से मिश्रित कोई गिप्ट देनें से प्रेम का बीज एक वटवृक्ष का रूप लेगा।

कुंभ का अपना नीला रंग

कुंभ का अपना नीला रंग

कुम्भ- इस राशि वाले युवक-युवतियां अपरान्ह 2:10 मि0 से 4:14 मि0 तक आप एक-दूसरे को अपने प्यार का इजहार कर सकते है तथा गहरे नीले रंग का गिप्ट प्रदान करें जिससें आपसी प्रेम व सौहार्द बना रहेगा।

मीन का केसरिया

मीन का केसरिया

मीन- इस राशि वाले युवक-युवतियां प्रातः 10:02 मि0 से 12:30 मि0 तक पीले व केसरिया रंग का कोई गिप्ट आप-अपने प्यार का इजहार करेगें तो दोनों आपसी समझ व प्रेम बरकरार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+