Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

घर में प्यार बनाये रखने के लिए वास्तु टिप्स

Vastu
हर कोई चाहता है कि लाइफपार्टनर और अन्‍य सदस्‍यों से उसके संबंध हमेशा मधुर बने रहें। इस‍के लिए पति और पत्‍नी हर संभव प्रयास भी करते हैं, लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतफहमियां बड़े झगड़े का कारण बन जाती हैं। लेकिन कई बार आपके घर का वास्‍तु आपके झगड़ों का कारण होता है। यहां हम बता रहे हैं कि घर में आप क्‍या परिवर्तन करें, जिससे घर में प्‍यार-मोहब्‍बत का माहौल बना रहे।

वैवाहिक क्षेत्र- मकान के नैऋत्यकोण यानी दक्षिण-पश्चिम का क्षेत्र

स्त्री-पुरूष के मधुर सम्बनधों का सूचक माना जाता है। इसलिए आपका बेडरूम इसी दिशा में होना चाहिये। इस क्षेत्र में निवास करने वाला व्यक्ति पूरे घर पर शासन करता है। जीवन साथी के चाह करने वाले एंव दाम्‍पत्‍य जीवन को मधुर बनाने वाले स्त्री-पुरूष निम्न उपायों द्वारा इस क्षेत्र को गतिशील बना सकते है।

1- घर के बेडरूम को लाल या गुलाबी रंग से पेन्ट करके, इस क्षेत्र को सक्रिय किया जा सकता है।
2- बेडरूम में प्रकाश की मात्रा बढ़ाकर सकारात्मक उर्जा को बढ़ाया जा सकता है, जिससे आपके सम्बन्ध मधुर और प्रगाढ़ हो जायेंगे।
3- जिन जातकों का विवाह नहीं हो रहा है, वह लोग इस हिस्से में रात्रि के समय 2 मोमबत्तियां जलायें, जिससे उनको शीघ्र ही जीवन साथी की प्राप्ति हो जायेगी।

परिवार क्षेत्र- दिशा-पूर्व, तत्व-लकड़ी।

इस क्षेत्र का संबंध परिवार के लोगों से व परिवार के निकट सम्बन्धियों से होता है। इस क्षेत्र के सक्रिय होने से रिश्तों में मजबूती आ जाती है। निम्नलिखित उपायों द्वारों इस क्षेत्र को गतिशील बनाया जा सकता है।

1- घर के पूर्वी हिस्से में गुलाबी व पीले रंग के प्रकाश की मात्रा बढ़ायें।
2- परिवार के लोगों के फोटो व उपहार आदि इस क्षेत्र में लगाना लाभदायक रहता है।
3- इस क्षेत्र में पौधे लगाना भी हितकारी रहेगा।
4- इस क्षेत्र का सम्बन्ध स्वास्थ्य से भी है। यदि परिवार में कोई लम्बे समय से बीमार रहता है। तो मछली युक्त तालाब, नदीं, झील और झरने आदि दर्शाने वाले चित्र लगानें से रोगी को शीघ्र ही लाभ होने लगता है।

सन्तान क्षेत्र- दिशा- पश्चिम, तत्व-धातु।

घर की पश्चिम दिशा का क्षेत्र सन्तान से समबन्धित माना जाता है। साथ ही यह क्षेत्र रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यो से भी सम्बन्धित होता है। यह क्षेत्र सभी प्रकार की वस्तुयें सजाने के लिए भी उत्तम होता है। इस क्षेत्र को सक्रिय करने के लिए निम्न प्रकार के उपाय है।
1- इस क्षेत्र में बच्चों की तस्वीरें लगाने एंव बच्चों की पहनने वाली वस्तुयें रखने से यह क्षेत्र गतिशील हो जाता है।
2- इस क्षेत्र में क्रिस्टल बाल रखने से भी, यह स्थान सक्रिय होकर शुभ फल देने लगता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+