Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चीनी राशि मुर्गा वाले ऐसे चुने लाइफ पार्टनर

Rooster
क्‍या आप लाइफपार्टनर का चुनाव करने जा रहे हैं, अगर हां, तो हम आपको सुझाव देंगे, कि चीनी राशि के मुताबिक खुद का लाइफपार्टनर चुनें। इससे आपका पूरा जीवन सुख शांति से व्‍यतीत होगा।

लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य अनुज के शुक्‍ल आपको बतायेंगे कि कौन सी चीनी राशियों के अनुसार घोड़ा यानी बंदर यानी वानर राशि वालों का संबंध अन्‍य राशियों के साथ कैसा होता है।

मुर्गा और मूषक- इन दोनों में आपस में विवाद की स्थिति बनी रहती क्योंकि मूषक राशि वाले व्यर्थ में आलोचना करने से बाज नहीं आते है। सम्बन्ध बनाने से पहले सोंच-विचार अवश्य करें।

मुर्गा एंव भैंस- इन दोनों राशियों में परम मित्रता रहती है जिसके कारण इनके सभी प्रकार के सम्बन्ध चाहे वैवाहिक हो या फिर व्यावसायिक अच्छे से निभेंगें।

मुर्गा और टाईगर- इन दोनों राशियों की आपस में टकराहट हो सकती है, अतः सम्बन्ध बहुत ही सोंच-समझकर करने की आवश्यकता है अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

मुर्गा एंव बिल्ली- इन दोनों राशियों का आपस में नैसर्गिक बैर रहता है। इसलिए ये लोग आपस में सामान्य सम्बन्ध ही बनाये ंतो बेहतर रहेगा।

मुर्गा और डै्गन- दोनों की जोड़ी अति उत्तम रहेगी। इनके हर प्रकार के सम्बन्ध लाभकारी प्रतीत होंगे। इनका दाम्प्त्य जीवन भी सुखदायक रहेगा।

मुर्गा एंव अश्व- अश्व राशि वाले जातक शक्तिशाली होते है तथा मुर्गा राशि वाले जातक कमजोर प्रकृति के होंते है। यदि इन दोनों का साथ हो जाये तो ये बड़ी से बड़ी मुसीबत को भागना ही पड़ेगा। इनका आपसी सामंजस्य सफलता में चारचांद लगा सकता है। वैवाहिक सम्बन्ध भी उत्तम रहेगा।

मुर्गा और बकरी- इन दोनों राशियों की आपस में अच्छी पटेगी और यदि ये लोग एक-दूसरे के पूरक बन गये तो परिणाम अप्रत्याशित भी हो सकते है।

मुर्गा एंव सर्प- इन दोनों राशियों की आपस में सोंच व व्यवहार एक समान रहता है जिसके कारण इनकी आपस में अच्छी निभ जाती है। दाम्प्त्य जीवन में ये एक-दूसरे के प्रति जान-छिड़कने वाले होते है।

मुर्गा और वानर- दोनों का स्वभाव ठीक है, इस कारण इनकी आपस में अच्छी पटरी खायेगी। वैवाहिक सम्बन्ध भी ठीक रहेंगे।

मुर्गा एंव मुर्गा- इनका आपस में नैसर्गिक बैर रहता है, परन्तु यदि छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करेेगें तो आपस में निभ सकती है।

मुर्गा और श्वान- इन दोनों राशियों का आपस में नैसर्गिक बैर रहता है, परन्तु यदि एक-दूसरे के प्रति दोषारोपड़ न करें तो सम्बन्ध निभ सकते है। वैवाहिक जीवन में खटपट की स्थिति बनी रहेगी।

मुर्गा एंव सूअर- मुर्गा धातु तत्व का प्रतीक है तथा सूअर जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। इनका परस्पर मिलन व साझेदारी सलाह योग्य नहीं है। अतः सोंच-समझकर ही सम्बन्ध स्थापित करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+