चीनी राशि सूअर वाले किससे करें शादी

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य अनुज के शुक्ल आपको बतायेंगे कि कौन सी चीनी राशियों के अनुसार सूअर राशि वालों का संबंध अन्य राशियों के साथ कैसा होता है।
सूअर और मूषक- दोनों की जोड़ी अच्छी रहेगी और इनके मिलन से भाग्यपक्ष में प्रबलता भी आयेगी। सम्बन्धों में मधुरता रहेगी।
सूअर एंव भैंस- इन दोनों की जोड़ी एक आदर्श जोड़ी माना जाती है। वैवाहिक सम्बन्धों में गजब का तारतम्य बना रहता है। एक-दूसरे का सहयोग भी दिल लगाकर करते है।
सूअर और टाईगर- इनकी आपस में निभ तो जायेगी, परन्तु टाईगर राशि वालों के साथ सूअर राशि के जातक थोड़ा सा भयभीत रहेंगे , इस कारण सूअर राशि के लोगों का व्यक्तित्व दब जाता है।
सूअर एंव बिल्ली- इन दोनों राशियों का आपस में प्रेम विवाह होकर सुखमय जीवन व्यतीत होगा। ये साझेदारी का कार्य भी करेंगे तो उसके बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
सूअर और डै्गन- दोनों का मिलन सामान्य रहेगा। इनके वैवाहिक जीवन में सूअर राशि वाले जातकों को ही त्याग करना पड़ेगा तभी सम्बन्धों में मजबूती आयेगी।
सूअर एंव अश्व- ये राशियां आपस में सम्बन्ध स्थापित करने से पूर्व एक-दूसरे का परीक्षण अवश्य कर लें। वैवाहिक सम्बन्ध इनके अनुकूल नहीं रहेंगे।
सूअर और सर्प- सर्प राशि वाले जातक सूअर राशि के लोगों पर विशेषकर हावी रहेंगे। सूअर राशि वाली महिलायें एक वफादार गृहणी मानी जाती है। इन दोनों का विवाह एक आदर्श जोड़ी साबित होगा।
सूअर एंव बकरी- बकरी राशि वालों का प्यार सूअर राशि के जातकों के प्रति अनिवार्चनीय रहता है जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। दोनों एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना बनायें रखेंगे। वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा
सूअर और वानर- वानर राशि के लोग प्रायः चालाक व उत्पाती है तथा सूअर राशि के जातक अधिकतर शान्त स्वभाव के रहते है। इनका वैवाहिक जीवन सामान्य ही कहा जा सकता है।
सूअर एंव मुर्गा- ये दोनों लोग आपस में सामान्य सम्बन्ध ही रखें। वैवाहिक व साझेदारी वाले सम्बन्ध इनके लिए अनुकूल नहीं है।
सूअर और श्वान- इन दोनों की सामाजिक कार्यो के लिए अति-उत्तम मानी गयी है। वैवाहिक सम्बन्ध भी इनके ठीक-ठाक ही रहेंगे। श्वान राशि वाले जातकों को सूअर राशि के लोगों के प्रति समर्पण करना पड़ेगा।
सूअर एंव सूअर- इन दोनों राशियों की जोड़ी पृथ्वी पर स्वर्ग के समान मानी गयी है। दोनों एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रखते है। इनके साझेदारी के सम्बन्ध भी सफल रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications