Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वानर राशि वाले किसे चुने अपना लाइफपार्टनर?

Monkey
क्‍या आप लाइफपार्टनर का चुनाव करने जा रहे हैं, अगर हां, तो हम आपको सुझाव देंगे, कि चीनी राशि के मुताबिक खुद का लाइफपार्टनर चुनें। इससे आपका पूरा जीवन सुख शांति से व्‍यतीत होगा।

लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य अनुज के शुक्‍ल आपको बतायेंगे कि कौन सी चीनी राशियों के अनुसार घोड़ा यानी बंदर यानी वानर राशि वालों का संबंध अन्‍य राशियों के साथ कैसा होता है।

वानर और मूषक- मूषक राशि वाले बुद्धिमान होते है तथा बन्दर राशि के जातक स्फूर्तिवान होते है। अतः दोनों के वैवाहिक और व्यावसायिक सम्बन्ध मधुर और हितकर रहेंगें।

वानर एंव भैंस- भैंस राशि वाले जातक वानर राशि के प्रति विशेष आकर्षित रहतें है। जीवन में सफलता पाने के लिए एक-दूसरे का साथ रहना जरूरी है।

वानर और टाईगर- इन दोनों की मित्रता हो सकती है परन्तु शादी के लिए इनका साथ बेमेल रहेगा। इसलिए विवाह करने के लिए थोड़ा सा विचार-विमर्श आवश्यक है।

वानर एंव बिल्ली- इन दोनों राशियों की आपस में अच्छी नहीं पट पायेंगी क्योंकि बिल्ली का चालाक स्वभाव वानर को नापसन्द रहेगा।

वानर और डै्गन- वानर राशि धातु तत्व का प्रतीक है तथा डै्गन राशि वालों का पृथ्वी तत्व है। इनकी आपस मे ंअच्छी निभेगी क्योंकि धातु तत्व का निर्माण पृथ्वी से होता है। इनकी आपस में उत्तम भागीदारी रहेगी तथा सुखी जीवन व्यतीत होगा।

वानर एंव सर्प- इन दोनों राशियों में नैसर्गिक शत्रुता रहती है।परन्तु यदि अंहकार न टकराये तो आपस में निभने की भी सम्भावना रहती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी खटपट अवश्य रहेगी।

वानर और अश्व- वानर राशि वाले अश्व राशि के प्रति आकर्षित रहते है। वानर की चालाकी और अश्व की शक्ति यदि आपस में मिल जाये तो, बेहतर परिणाम मिल सकते है। वैवाहिक जीवन भी उत्तम रहेगा।

वानर एंव बकरी- दोनों के वैचारिक स्तर में थोड़ी सी भिन्नता रहेगी, परन्तु आपस में निभ जायेगी। वैवाहिक जीवन में बकरी राशि वालों को वानर राशि के प्रति समर्पण का भाव रखना पड़ेगा तभी अच्छी पटेगी।

वानर और वानर- दोनों में स्वजाति का प्रेम विद्यमान रहता है। इसलिए आपस में निभ जायेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत दिक्कत आयेगी परन्तु सामान्य जीवन रहेगा।

वानर एंव मुर्गा- दोनों उछलकूद मचाने वाले होते है, इसलिए आपस में अच्छी बनेंगी। वैवाहिक व व्यापारिक सम्बन्ध भी हितकर ही रहेंगे।

वानर और श्वान- इन दोनों राशियों का आपस में मानसिक स्तर मेल नहीं खायेगा परन्तु सम्बन्ध ठीक-ठाक चलते रहेंगे। वैवाहिक व व्यावसायिक सम्बन्ध करने से पूर्व विचार-विमर्श आवश्यक है।

वानर एंव सूअर- वानर राशि धातु तत्व का प्रतीक है तथा सूअर जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। वानर राशि वाले जातक चालाकी दिखायेंगे परन्तु सूअर राशि के लोग अपनी ओर से निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। कुल मिलाकर सम्बन्ध ठीक-ठीक चलेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+