Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए अवश्य पढ़ें ये मंत्र

MANTRA
आज इंसान जिस चीज के लिए सबसे ज्यादा परेशान और चिंतित है वो है पैसा। इसे पाने के लिए व्यक्ति जीतोड़ मेहनत करता है, संघर्ष करता है। लेकिन आपको बता दें पैसा हर किसी की किस्मत में नहीं होता। मित्रों ये हम नहीं कह रहे अगर ज्योतिषशास्त्र के प्राचीन ग्रंथों और किताबों कि माने तो धन अथवा पैसा उसी को मिलता है जिसकी किस्मत में ये लिखा होता है। ज्ञात हो कि इंसान के जीवन में धन का अभाव तन और मन दोनों को भी कमजोर कर देता है। साथ ही ये दरिद्रता के रूप मे इंसान के मान-सम्मान और आत्मविश्वास दोनों पर हावी हो जाता है।

एक बार धन के अभाव से आदमी बच सकता है लेकिन यदि इनपर विचार हावी हो जायें और व्यक्ति ये सोंचने लगे कि अब मै जीवन में कुछ नहीं कर सकता तो ये उसके लिए एक बड़ी ही चिंता का विषय है क्योंकि ऐसा सोचकर व्यक्ति अवसाद ग्रसित हो सकता है। ज्ञात हो कि सबसे ज्यादा बुरी स्थिति विचारों की द्ररिदता से पैदा हो सकती है।

मित्रों अगर आप भी पैसों के लिए परेशान हैं तो अब आपको परेशान होने कि कोई जरुरत नहीं है। आज हम आपकी मुश्किल को आसान करने वाले हैं। आज हम आपको दरिद्रता दूर करने का रामबाण मन्त्र बता रहे हैं। सच्ची श्रद्धा से इस मन्त्र का जाप करने से आपकी परेशानी बहुत हद तक दूर हो सकती है।

लेकिन मित्रों एक बात और आपको बताते चलें केवल मंत्र का जाप आपको अमीर नहीं बना सकता इसके लिए आपको कर्म भी करने होंगे कर्म करिए फिर मंत्र का जाप करिए अवश्य आप कामयाब होंगे।

मंत्र-

ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं दारिद्रय विनाशके जगत्प्रसूत्यै नम:।।

मंत्र का जाप करने कि विधि

इस मंत्र का जप करने के लिए सबसे अहम चीज है शुभ मुहूर्त। कोई अच्छा मुहूर्त देखकर इस मंत्र का जाप करें उसके बाद प्रतिदिन अपनी इच्छानुसार इस मंत्र का जप करें। जप करते समय सामने देवी लक्ष्मी का चित्र तथा शुद्ध घी का दीपक जलते रहना चाहिए। ध्यान रहे इस मंत्र का जप हमेशा कमलगट्टे की माला से ही करना चहिये| गौर करने वाली बात ये है कि 12 लाख मंत्र जप होने के बाद ही यह मंत्र सिद्ध हो पता है। अतः आप ध्यान रखें कि इस मंत्र का जाप आपको 12 लाख बार करना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+