जानिएं फेंगशुई के पांच तत्‍वों को

Fengshui
भारतीय वास्तुशास्त्र की तरह चीनी वास्तु में भी मुख्य रूप से पांच तत्वों को मान्यता मिली है। चीनी विद्वानों का ऐसा विश्वास है कि समग्र सृष्टि के प्राणी जगत मनुष्य, पर्वत, वनस्पतियां एंव जो कुछ भी इस संसार में दृष्टिगोचर है, वो इन पांच तत्वों में विभाजित है। इन पांच तत्वों से सृष्टि का निर्माण एंव विनाश क्रम संचालित होता है। इन तत्वों से हमारे जीवन के सभी पहलू प्रभावित होते है।

चीनी वास्तुशास्त्र के पांच तत्व निम्न प्रकार से है-

1- अग्नि तत्वः रंग-लाल, नारंगी, दिशा-दक्षिण, आकार- त्रिकोण, ऋतु- गर्मी, अंक- 9, वस्तुयें- मोमबत्ती, धूपदान, लैम्प, प्रकाश आदि।

2- पृथ्वी तत्वः रंग-पीला, भूरा, दिशा- नै़ऋत्यकोण, आकार- वर्ग, ऋतु- गर्मी, अंक- 2, 5, 8, वस्तुयें- मिट्टी के बर्तन, शिल्प एंव चीनी मिट्टी के बर्तन आदि।

3- धातु तत्वः रंग- श्वेत, दिशा- पश्चिम, आकार- गोलाकार, ऋतु- वर्षा, अंक- 6, 7, वस्तुयें- तांबे या धातु से बनी सभी वस्तुयें।

4- जल तत्वः रंग- नीला, आसमानी, आकार- सर्पिल, ऋतु- सर्दी अंक- 1, वस्तुयें- जल से सम्बन्धित वस्तुयें जैसे- फब्बारा, मछली घर, तालाब, कुएं आदि।

5- लकड़ी तत्वः रंग- हरा, दिशा- पूर्व, आकार- आयताकार, ऋतु- वंसत, अंक- 3, 4, वस्तुयें- पौधें एंव लकड़ी से निर्मित सभी वस्तुयें।
उत्पादक चक्र- लकड़ी जलाकर अग्नि उत्पन्न करती है, अग्नि पृथ्वी का निर्माण करती है, पृथ्वी से धातु का निर्माण होता है, धातु से जल का निमार्ण होता है और जल से लकड़ी का निर्माण होता है।

विध्वंसक चक्र- पृथ्वी जल से नष्ट होती है, जल अग्नि को नष्ट करता है, अग्नि धातु को पिघलाकर नष्ट करती है, धातु लकड़ी को काटकर नष्ट करती है और लकड़ी से पृथ्वी को हानि पहुंचती है। इसी प्रकार से भवन में पांच तत्वों का सामंजसय स्थापित करके सुखमय जीवन व्यतीत किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+