जानिए क्या होता है स्त्री को सपने में देखने से

ये तो बात हो गयी पुरुषों की अगर हम बात स्त्रियों की करें तो यदि कोई विवाहित स्त्री स्वप्न में ये देखे की वो किसी छोटे बच्चे का स्वेटर बुन रही है तो उसके द्वारा देखा गया ये स्वप्न बताता है की जल्द ही उसे संतान का सुख मिलने वाला है।
कुछ इसी तर्ज पर यदि एक विवाहित स्त्री को अपने सपने में हरे भरे खेत खलियान दिखते है तो भी उसको संतान का सुख मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ यदि स्त्री अपने सपने में कोई हष्ट पुष्ट सुन्दर शिशु के दर्शन करती है तो उसको समझ लेना चाहिये की उसकी होने वाली संतान भी इसी प्रकार की होगी और उसे एक सुन्दर संतान का सुख मिलेगा।
साथ ही आपको एक रोचक जानकारी और भी देते चलें यदि कोई निसंतान व्यक्ति सपने में ये देख ले की वो किसी शीशे के सामने खड़ा है और अपने को निहार रहा है तो बहुत जल्द उसका दोष दूर होगा और उसे पुत्ररत्न की प्राप्ति होगी। इसी तरह यदि व्यक्ति अपने सपने में सफ़ेद महल या सफेद छत देखे तो उसे समझ लेना चाहिए की जल्द ही उसके पास वैभव व ऐश्वर्य आने वाला है।
तो ध्यान रखिये हर स्वप्न निराधार नहीं होता है उसका मकसद आपको आपके भविष्य से चेताना है तो अगर अगली बार आपको अपने सपने में कुछ ऐसे संकेत मिलें तो समझिये कुछ शुभ होने वाला है आपके साथ।
PREVIOUS में पढ़ें सपनों का महत्व | सांप दिखना यानी प्रबल हैं यौन इच्छाएं- क्लिक करें NEXT












Click it and Unblock the Notifications