उंगलियों पर बने सीप से जानिये व्‍यक्ति के बारे में

Palmistry
भारतीय ज्योतिष का एक प्रमुख अंग है, सामुद्रिक शास्त्र, जिसके द्वारा व्‍यक्ति के शारीर के विभिन्न अंगो की सरंचना के आधर पर फलकथन कहने की रीति प्रचलित है। इसी सामुद्रिक शास्त्र के द्वारा नारद आदि महर्षियों ने मनुष्यों के जन्म से लेकर मृत्यु पर्यन्त तक की सभी बातों को जान लिया करते थे। इस शास्त्र में मुख्यतः दो विषय होते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र। आज हम बतायेंगे कि अंगुलियों पर सीप के आकार के निशान से व्‍यक्ति के जीवन पर कैसे प्रभाव पड़ते हैं।

1- यदि किसी जातक की अंगुलियों में 1 सीप हो तो, वह व्यक्ति राजा के समान के सुख का भोग करता है। ऐसे लोग अधिकतर राजनीति या प्रशासन से जुड़ होते है। इनका पारिवारिक जीवन सामान्य ही कहा जायेगा।

2- यदि किसी जातक की अंगुलियों में 2 सीप हो तो, ऐसे लोग अपने जीवन में निरन्तर संघर्ष करने के बावजूद भी परेशान रहते है। इनकी आर्थिक स्थिति 42 वर्ष के बाद ही उत्तम होती है।

3- जिस मनुष्य के हाथ की अंगुलियों में 3 सीप हो, ऐसे जातक धन, वैभव व सुख समृद्धि से सम्पन्न होते है। इन लोगों को अपने कैरियर के लिए भटकना नहीं पड़ता है।

4-यदि किसी जातक की अंगुलियों में 4 सीप हो तो, ऐसे लोगों को समाजिक मान-सम्मान मिलता है तथा ये लोग अपनी जीविकोपार्जन के लिए शिक्षक, सलाहकार, क्लर्क या फिर योग शिक्षक का कार्य करते है।

5- जिस जातक के हाथ की अंगुलियों में 5 सीप हो, ऐसे मनुष्यों के जीवन में बीमारी का प्रकोप बने रहने के कारण ये लोग आर्थिक रूप से परेशान रहते है। इनका बड़ा पुत्र कुल का दीपक बनता है।

6-यदि किसी जातक की अंगुलियों में 6 सीप हो तो, ऐसे लोग आर्थिक रूप से सम्पन्न रहते है, परन्तु इनका वैवाहिक जीवन तनाव भरा रहता है। ये लोग प्राइवेट जाॅब में भी सफल हो सकते है।

7-यदि किसी जातक की अंगुलियों में 7 सीप हो तो, इन लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति कई बार आती है। ये लोग सामाजिक कार्यो में अपना धन अत्यधिक व्यय करते है जिसके फॅलस्वरूप इन्हे धन की समस्या बनी रहती है।

8- जिस मनुष्य की अंगुलियों में 8 सीप हो तो, वह लोग अपने कार्यो से शीघ्र ही प्रसिद्ध पा लेते है। ये लोग कभी-कभी अत्यधिक भावुकता के कारण ठगे भी जाते है।

9-यदि किसी जातक की अंगुलियों में 9 सीप हो तो, वह लोग केन्द्र या राज्य से धन कमाते है। जैसे- प्रशासनिक अधिकारी, सांसद, विधायक, मन्त्री या राज्यपाल आदि पद से सुशोभित होते हैं।

10- जिस जातक की अंगुलियों में 10 सीप होती है, वह लोग अपनी जीविकोपार्जन के लिए दूसरों पर आश्रित होते है तथा इनका अधिकतर भाग्योदय विवाह होने के पश्चात ही होता है। ये अपने समय का प्रबन्धन न कर पाने के कारण अधिकतर परेशान रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+