मूलांक 8 वाले किससे करें शादी?
चूंकि हमने आपको बताया था कि नंबर 8 वाले बड़े ही समझदार होते है और हालात से समझौता भी बहुत जल्द कर लेते हैं। इसलिए इनके साथ शादी करने वालों को आमतौर पर परेशानी नहीं होती है। बस इन्हें प्यार की दरकार होती है जो ये अक्सर अपने साथी से करते हैं लेकिन अगर वो इसमें विफल भी हो जाते हैं तो कभी भी शिकायत नहीं करते हैं।
अक्सर इनकी प्रेम अधूरा ही रह जाता है। अपने से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचने वाले इन लोगों को वो खुशी नहीं मिल पाती जो इन्हें मिलनी चाहिए।
इनके लिए हमसफर मूलांक 1 और मूलांक 7 वाले होने चाहिए। क्योंकि इन लोगों के साथ सामजस्य बिठाने में इन्हें खासा दिक्कत नहीं होती है। कुल मिला कर ये अच्छे जीवन साथी और अच्छे मित्र साबित होते हैं लेकिन इन्हें समझने वाले काफी देर से समझते हैं, जो कि इनका दुर्भाग्य होता है। इन्हें किस्मत सब कुछ देती है लेकिन बहुत देर से।
जीवन रूपी सफर में हम सफर काफी मायने रखता है। अगर सोच-समझकर जीवन साथी चुना जाये तो जीवन की मुश्किलें भी आसान लगने लगती हैं। इसलिए जब भी शादी का फैसला करें तो दिल-दिमाग खोल कर अपने साथी का चुनाव करें।
क्या है आपका मूलांक:













Click it and Unblock the Notifications