मकर संक्रान्ति से बदलेगी किस्मत!

मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रान्ति पूरे भारत में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है जब इस पर्व को मनाया जाता है । यह त्योहार जनवरी माह के तेरहवें, चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ( जब सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है ) पड़ता है । मकर संक्रान्ति के दिन से सूर्य की उत्तरायण गति प्रारम्भ होती है । इसलिये इसको उत्तरायणी भी कहते हैं।

मकर संक्रान्ति का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा? आईये जानते है क्या कहती है आपकी राशि?

मेष: सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आय सामान्य रहेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्य की रफ्तार सामान्य रहेगी।

वृषभ:
संतान सुख मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। व्यवसाय सामान्य रहेगा।

मिथुन: स्वास्थ्य खराब रहेगा। त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। व्यय में अधिकता रहेगी। मानसिक क्लेश रहेगा।

कर्क: जीवन साथी से विवाद होगा। आय में बाधा होगी। मन शांत रहेगा। धर्म कार्य में सम्मिलित होंगे।

सिंह: समय थोड़ा ठीक नहीं है। हर कार्य संभल कर करें। मन अशांत रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम करवाने का योग बनेगा।

कन्या: भाग्य साथ देगा। मौके का फायदा उठाएं। सभी का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। पेट में कुछ तकलीफ हो सकती है।

तुला: आज अपने कार्य से आप सभी को प्रसन्न करेंगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। माता-पिता सहयोग करेंगे। आय सुधरेगी।

वृश्चिक: आय में वृद्धि होगी। संतान से सुख मिलेगा। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। किसी की मदद करनी पड़ सकती है। दबाव सहन नहीं करेंगे। लाल।

धनु:
मन स्थिर नहीं रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आलस्य का अनुभव होगा।

मकर: धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। समाज में प्रतिष्ठा होगी। कार्यस्थल पर भी मनमाफिक माहौल रहेगा। आय अच्छी रहेगी। सम्मान मिलेगा।

कुंभ: भूमि-भवन खरीदने का मन बनेगा। धन संग्रह होगा। आय सामान्य रहेगी तथा मेहनत कड़ी करनी होगी।

मीन:
भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य साथ देगा। सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को लाभ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+