चीनी राशि मूषक: काफी आकर्षक होते हैं ये लोग

अपनी चीनी राशि के बारे में जानने के लिए आपको बस इतना पता होना चाहिये कि आप किस वर्ष में पैदा हुए हैं। उसी के आधार पर आप अपनी राशि पता कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर हमनें नीचे जिन वर्षों का उल्लेख किया है उनमें पैदा हुए लोगों की राशि मूषक यानी चूहा होती है-
31 जनवरी 1900 से 10 फरवरी 1901 तक।
18 फरवरी 1912 से 6 फरवरी 1913 तक।
05 फरवरी 1024 से 25 जनवरी 1925 तक।
24 जनवरी 1936 से 11 फरवरी 1937 तक।
10 फरवरी 1948 से 29 जनवरी 1949 तक।
28 जनवरी 1960 से 15 फरवरी 1961 तक।
15 फरवरी 1972 से 3 फरवरी 1973 तक।
2 फरवरी 1984 से 19 फरवरी 1985 तक।
19 फरवरी 1996 से 7 फरवरी 1997 तक।
7 फरवरी 2008 से 25 जनवरी 2009 तक।
मूषक राशि-जीं तंजम, यह चीनी राशि चक्र का पहला चिन्ह है, जो जल तत्व का द्योतक है तथा इसका उत्तर दिशा पर विशेष प्रभाव रहता है। इस राशि में जन्म लेने वाले व्यक्तियों में गजब का चुम्बकत्व आकर्षण होता है एंव सामाजिक और व्यावहारिक ज्ञान की भी अच्छी समझ होती है।
इस राशि वाले जातक अत्यन्त बौद्धिक प्रकृति के होंते जिसके कारण इन्हे काफी मान-सम्मान भी मिलता है। ये स्वंय परिश्रम न करके दूसरों पर आश्रित होकर अपना जीवन व्यतीत करना चाहता है। ये वर्तमान की वास्तविकता को अधिक भोगना चाहते है तथा भविष्य की चिन्ता नहीं के बराबर करते है। मित्र बनाने की अदभुत कला इनमें विद्यमान होती है जिसके कारण इनके मित्रों की संख्या भी अधिक होती है। ये योजनायें बनाने में कुशल होते है, परन्तु असफलता के भय से उस पर क्रियान्वयन नहीं कर पाते है।
ये छोटे कार्य या कम धन से संतुष्ट नहीं होने वाले होते है। ये बहुत अच्छे लेखक, पत्रकार और साहित्यकार हो सकते है। ये जनसम्पर्क के कार्यो में काफी दक्ष माने जाते है। इस राशि वाले लोग धन का व्यय बहुत सोंच-समझकर करते है जिसके फलस्वरूप लोग इन्हे कंजूस की श्रेणी में रखते है। आप रिश्तेदारी, मित्रता एंव भागीदारी के प्रति वफादार होते है, परन्तु लोग आप से छल-कपट करने में हिचकते नहीं है।
इस राशि के लोगों में साहस की कमी के कारण इनके मन में हमेशा भय बना रहता है। इनका बचपन काफी आनन्ददायक व्यतीत होता है, परन्तु युवावस्था में काफी संघर्ष व परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वृद्धावस्था का जीवन इनका सुखमय व्यतीत होता है।












Click it and Unblock the Notifications