चीनी राशि कुत्ता: ये लोग काफी मित्रवत होते हैं

अपनी चीनी राशि के बारे में जानने के लिए आपको बस इतना पता होना चाहिये कि आप किस वर्ष में पैदा हुए हैं। उसी के आधार पर आप अपनी राशि पता कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर हमने नीचे जिन वर्षों का उल्लेख किया है उनमें पैदा हुए लोगों की राशि कुत्ता होती है-
11-चीनी राशि श्वान- जीम कवह
10 फरवरी 1910 से 30 जनवरी 1911 तक।
28 जनवरी 1922 से 16 फरवरी 1923 तक।
14 फरवरी 1934 से 4 फरवरी 1934 तक।
2 फरवरी 1946 से 22 जनवरी 1947 तक।
16 फरवरी 1958 से 8 फरवरी 1959 तक।
6 फरवरी 1970 से 26 जनवरी 1971 तक।
25 जनवरी से 1982 से 12 फरवरी 1983 तक।
10 फरवरी 1994 से 30 जनवरी 1995 तक।
29 जनवरी 2006 से 17 फरवरी 2007 तक।
श्वान राशि का तत्व धातु है तथा इसका पश्चिम दिशा पर विशेष प्रभाव रहता है। इस राशि में जन्म लेने वाले जातक ईमानदार, कर्मठ व स्पष्टवादी प्रकृति के होते है। ये न्याय के पक्षधर होते है, इसलिए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने में तनिक भी संकोच नहीं करते है। इनका भाग्य पक्ष काफी मजबूत होता है, जिसके कारण इन्हे कम मेहनत में ज्यादा सफलता मिलती है।
ये उचित व अनुचित में भेद करके ही कार्य करने में विश्वास रखते है। हलांकि इस राशि वालों का व्यवहार मित्रवत होता है, परन्तु रिश्तेदारी में इनका मेल नहीं खाता है। सामाजिक कार्यो में इन्हे विशेष रूचि नहीं रहती है। इस राशि वाले जातक वैसे तो काफी व्यवहारिक होते है, परन्तु यदि कोई इन्हे जलील या अपमानित कर दें, तो उसे जल्दी क्षमा नहीं करते है।
इनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है एव पूंजी का संचय करने में भी ये काफी चालाक व सक्रिय होते है। ये किसी भी जगह पर कार्य करें परन्तु उसके प्रति स्वामी भक्ति एंव वफादारी अवश्य रखते है। ये अपने कैरियर के प्रति स्थिरता से प्रगति की ओर बढ़ते है। इस राशि वाले जातक कठिन से कठिन मेहनत करने पर भी आराम करना पसन्द नहीं करते है।
इन्हे अनजाने व्यक्तियों से सम्बन्ध स्थापित करने में काफी असहज महसूस होता है। यह इनकी मूल प्रकृति होती है। प्रेम के मामलें ये जातक जिद्दी किस्म के माने जाते है, परन्तु अपने जीवन साथी के प्रति काफी वफादार होते है। श्वान राशि में जन्म लेने वाले जातक लेखक, दार्शनिक, उद्योगपति, लीडर, सम्पादक, वकील तथा प्रखर प्रवक्ता होते है।












Click it and Unblock the Notifications