स्‍त्री की जीभ में छिपे होते हैं कई राज़

सामुद्रिक शास्‍त्र की सीरीज को आगे बढ़ाते हुए हम आपको अब ले चलेंगे स्‍त्री की जीभ पर। यहां आप किसी भी स्‍त्री की जीभ देख कर की जाने वाली गणना के आधार पर व्‍यक्ति के बारे में बता सकते हैं। किसी स्‍त्री की जीभ देखकर उसके बारे में कैसे आंकलन कैसे किया जाये, यह बता रहे हैं लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्‍ला।

क्‍यों महत्‍वपूर्ण है जीभ? इसका उत्‍तर आपको सामुद्रिकशास्‍त्र में लिखी इसकी परिभाषा में मिलेगा। जीभी हमें सिर्फ किसी खाद्य पदार्थ का स्‍वाद चखने में मदद नहीं करती, बल्कि हमारी वाणीं को स्‍वर प्रदान करती है। वाणी मधुर है यानी आपका हृदय कोमल, वाणी कर्कष यानी आपका हृदय कठोर। यहीं से किसी भी मनुष्‍य के व्‍यक्तित्‍व की गणना की जा सकती है।

किसी स्‍त्री की जीभ के आकार व रंग से उसका व्‍यक्तित्‍व जानने के लिये आप स्‍लाइडर में देख सकते हैं।

जीभी मोटी हो

जीभी मोटी हो

जिस स्त्री की जीभ मोटी होती है, वह गर्म मिजाज, झगड़ालू व क्रोधी प्रवृति की होती है। ऐसी स्त्रियां अधिकतर अपने घर में प्रशासन चलाने वाली होती है।

जीभ आवश्यकता से अधिक लम्बी

जीभ आवश्यकता से अधिक लम्बी

जिस स्त्री की जीभ आवश्यकता से अधिक लम्बी हो, वह स्त्री बुद्धिमान,पतिप्रिय तथा उत्तम पुत्र को जन्म देने वाली होती है। इन स्त्रियों को मांशपेशियों से सम्बन्धित शिकायत भी बनी रहती है। इनके विचार उत्तम कोटि के होते है।

जीभ पर नागिन का चिन्ह

जीभ पर नागिन का चिन्ह

यदि किसी स्त्री की जीभ लम्बी एंव उस पर नागिन का चिन्ह बना हुआ हो, वह स्त्री अपने पति व श्वसुर के लिए घातक सिद्ध होती है। ऐसी स्त्रियां अपने खर्चे पर नियन्त्रण नहीं कर पाती है।

जीभ को बार-बार होंठो पर घुमाये

जीभ को बार-बार होंठो पर घुमाये

जो स्त्री अपनी जीभ को बार-बार होंठो पर घुमाती हो, वह स्त्री अपने पति पर अधिकार रखने वाली तथा परिवार की सेवा न करने वाली होती है। ऐसी स्त्रियां किसी के अधीनस्थ होकर कोई भी कार्य नहीं कर पाती है। ये अपने स्वतंत्र विचारों के कारण हमेशा अलग-थलग पड़ी रहती है।

जीभ पर सफेदी बनी रहे

जीभ पर सफेदी बनी रहे

जिस स्त्री की जीभ पर हमेशा सफेदी बनी रहती हो, वह स्त्री प्रेम के मामलों अग्रसर रहती है एंव पति से प्रेम करने वाली होती है। ऐसी स्त्रियों को श्वास रोग होने की आशंका रहती है। ये सामाजिक रीति-रिवाजों में काफी सक्रिय रहती है।

जीभ का रंग हमेशा लाल

जीभ का रंग हमेशा लाल

यदि किसी स्त्री की जीभ का रंग हमेशा लाल रहता हो, ऐसी स्त्रियों का स्वाथ्य उत्तम रहता है, परन्तु उन्हे आग से खतरा बना रहता है। अतः सावधानी बरतें।

जीभ सामान्‍यत: छोटी हो

जीभ सामान्‍यत: छोटी हो

यदि किसी स्‍त्री की जीब सामान्‍य से थोड़ी छोटी हो, तो वह स्‍त्री कम बोलती है और दबी-दबी सी रहती है। ऐसी स्त्रियां जल्‍दी किसी का विरोध नहीं कर पातीं।

जीभ आगे से नुकीली हो

जीभ आगे से नुकीली हो

यदि किसी महिला की जीभ आगे से हलकी नुकीली हो, तो वह काफी चतुर और बेबाक होती है। वह महिला किसी के खिलाफ साजिश रचने में माहिर होती है। विरोध भी।

जीभ आगे से गोलाकार हो

जीभ आगे से गोलाकार हो

यदि किसी स्‍त्री की जीभ आगे से गोलाकार है, तो वह कोमल हृदय वाली, कोई छलकपट नहीं रखने वाली महिला होती है।

जीभ बहुत पतली हो

जीभ बहुत पतली हो

जिन महिलाओं की जीभ पतली होती है, वो बोलती बहुत हैं। लेकिन हां उनका हृदय साफ होता है, वह स्‍पष्‍टवादी होती हैं। किसी को जल्‍दी नाराज नहीं करतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+