सिर्फ सुनते नहीं कुछ कहते भी हैं स्‍त्री के कान

Woman
सामुद्रिक शास्‍त्र, भारतीय ज्योतिष का एक प्रमुख अंग है। इसके आधार पर विभिन्‍न अंगों की सरंचना को देख आप व्‍यक्ति के बारे में बता सकते हैं। किसी स्‍त्री के कान देखकर उसके बारे में कैसे आंकलन किया जा सकता है। लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्‍ला महिलाओं के कान के अनुरूप स्त्रियों की प्रकृति के बारे में बतायेंगे।

1. यदि किसी स्‍त्री के कान लम्बे हों तो वह पति के लिए घातक होती है, तथा परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न करती है।

2. छोटे कान वाली स्त्रियां सौभाग्यशाली, पति लाभदायक तथा परिवार के साथ सामन्जस्य बिठाकर चलने वाली होती हैं। यदि ऐसी स्त्रियां नौकरी करेंगी तो वे उच्च पद तक पहुंचती हैं।

3. अधिक छोटे कानों वाली स्त्रियां सौभाग्यशाली तथा अपने पति के सुख-दुख में सहभागिता करके सहयोग करती हैं। परिवार के सभी सदस्यों के साथ परस्पर मेल-जोल बनाये रखती हैं।

4. चौड़े कानों वाली स्त्रियां पूरे परिवार का विखण्डन करने में माहिर होती हैं। तथा वह अपने वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल बनाये रखती हैं।

5. जिन स्त्रियों के कान उठे हुये होते है वह स्त्रियां अखिक बोलने वाली व बुद्धिमान प्रकृति की मानी जाती हैं। वे अपने परिवार को जल्दी विखरने नहीं देती हैं।

6. जिने स्त्रियों के कान का नीचे वाला हिस्सा लम्बा व पतला होता है ऐसी स्त्रियां राज्य की अधिकारी तथा दूसरों शासन करने वाली होती हैं। उनमें तर्क-वितर्क की अद्भुत क्षमता होती है।

7. यदि किसी स्‍त्री की कान लालिमा लिए तथा छोटे हों वह स्त्रियां कानून के क्षेत्र में जैसे अधिवक्ता, न्यायधीश, कानून मंत्री आदि पद से सुशोभित होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+