Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

धनु राशि: खुला मिजाज व साहसी

Sagittarians are very open minded
हर व्‍यक्ति का स्‍वभाव अलग होता है। व्‍यक्ति का स्‍वभाव उसके जन्‍म के समय ही तय जो जाता है। वो ऐसे कि उसकी राशि का खासा प्रभाव उसके व्‍यवहार पर पड़ता है। ऐसे में यदि अपको किसी की राशि मालूम है, तो उसके व्‍यवहार के बारे में जान सकते हैं।

यदि आप अपने होने वाले जीवन साथी, या होने वाली जीवन संगिनी के बारे में जानना चाहते हैं, तो उसका हल भी हमारे पास है।

यहां हम बात करेंगे धनु राशि के व्‍यक्तियों की। धनु राशि के लोग काफी खुले विचारों के होते हैं। जीवन के अर्थ को अच्‍छी तरह समझने वाले ये लोग दूसरों के बारे में जानने की कोशिश में हमेशा रहते हैं। इन्‍हें रोमांच काफी पसंद होता है।

जिनका जन्‍म 22 नवम्बर से 20 दिसम्बर के बीच हुआ हो, उनकी राशि धनु होती है। धनु राशि से प्रभावित व्यक्ति निडर व आत्म विवास से परिपूर्ण होते हैं। ऐसे व्यक्ति हमेशा जीवन में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करना चाहते हैं। चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हों।

आप अत्याधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। लेकिन अति स्पटवादी होने के कारण कभी-कभी दूसरों की भावनाओं को कट पहुंचा सकते हैं। आपके लिये आपके दृटिकोण से परखा हुआ सत्य ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इसलिये आपके मित्रों की संख्या कम हो सकती है।

आप सामान्यत: धार्मिक विचारधारा के नहीं होते हैं लेकिन किसी परम व्‍यक्ति के अस्तित्व के बारे में सकारात्मक विचार रखते हैं। धनु राशि से प्रभावित लड़के मध्यम कद काठी के होते हैं। आपके बाल भूरे व आंखें बड़ी-बड़ी होती हैं। आपमें धैर्य की कमी होती है।

आपको अच्छी तरह से मेकअप करने वाली लड़कियां पसंद आती हैं। जो आर्काक रंग रूप भी रखती हों। आपको भूरा और पीला रंग प्रिय होता है। आप लड़कियों के बारे में अधिक समय व्यर्थ नहीं करते हैं। आप जल्दी ही किसी से भी मित्रता कर सकते हैं।

आप अपनी पढ़ाई और कैरियर के कारण अपने जीवन साथी और विवाहित जीवन की उपेक्षा कर सकते हैं। आप अपनी पत्नी को शिकायत का मौका नहीं देते हैं। आपके लिये घरेलू जीवन का महत्व बहुत अधिक रहता है। धनु राशि से प्रभावित लड़कियां लम्बे कदमों से चलने वाली होती हैं। आप आसानी से किसी के साथ दोस्ती नहीं करती हैं।

आप एक अच्छी श्रोता साबित होती हैं अगर आपकी रूचि हो तो। खुले और ईमानदारी पूर्ण व्यवहार के व्यक्ति आपको पसंद

आते हैं। आपको गृहणी बनने की अपेक्षा एक सफल कैरियर वूमैन बनने की अभिलाशा अधिक रहती है। आप केवल अच्छी तरह से सफल लड़कों से वैवाहिक सम्बन्ध के बारे में सोच सकती हैं। आपके जीवन में भौतिक सुखों की अपनी अलग महत्ता रहती है। सामान्यत: आप सुखी और सम्पन्न जीवन व्यतीत करती हैं।

(लेखक भारतीय ज्योतिष तथा कुंडली से जुड़े मामलों के विशेषज्ञ हैं)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+