क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सिंह राशि: आकर्षण का एक स्‍वरूप

By राजीव अग्रवाल
Google Oneindia News

जन्‍म लेते समय ग्रहों की स्थितियां यह तय कर देती हैं कि व्‍यक्ति का स्‍वभाव आग्रे चलकर कैसा होगा। यानि आपके स्‍वभाव में आपकी राशि की भूमिका काफी अहम होती है। अगर आपके किसी साथी की राशि सिंह है तो आप आसानी से यह जान सकते हैं कि आपके साथी का स्वभाव कैसा है।

वह आपके स्वभाव के अनुकूल है या प्रतिकूल। आपका जीवन उसके साथ कैसा गुजरेगा। कई बार व्यक्ति का आचरण उसके वास्तविक स्वभाव पर एक आवरण डाल देता है, किन्तु ज्‍योतिष के माध्यम से आपको एक सच्ची तस्तीर देखने को मिल सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों में दूसरों को आक‍िर्षत करने की कला होती है। वो बहुत जल्‍द दूसरों को आकर्षित कर लेते हैं। ये लोग भीड़ में भी अपनी पहचान बनाने में तेज होते हैं। यही नहीं दृढंसंकल्‍प इनकी विशेषता है।

जिनका जन्‍म 22 जुलाई से 21 अगस्त के बीच हुआ हो। सिंह राशि में चन्द्रमा हो या जन्म लग्न सिंह हो तो भी सिंह राशि का प्रभाव पड़ता है। ऐसे जातक सामान्यत: लम्बे होते हैं, सीधे तनकर खड़े होते हैं। आपका व्यवहार मित्रतापूर्ण रहता है।

आपको अपने आप में प्रसन्न व संतुट रहना आता है। आप बातचीत में बहुत कुाल होते हैं। कभी-कभी आपकी विचारधारा बहुत पुरातन पंथी हो जाती है। आपको वाद-विवाद करना और उसमें विजयी होना बहुत अच्छा लगता है। आपकी तार्किक शक्ति प्रबल होती है। आप विरीत लिंगी व्यक्तियों से आसानी से घुलमिल जाते हैं। आप भविय को अच्छा बनाने के प्रयास में हमेशा लगे रहते हैं।

सिंह राशि से प्रभावित लड़कों में विशेष सामर्थ होती है। आप आदर्शवादी होते हैं किन्तु यथार्थवादी जीवन व्यतीत करते हैं। आप स्थिति से अपना फायदा उठाने की कोशिश में रहते हैं।

आपके पास अनेकों लड़कियों से मित्रता के प्रस्ताव आ सकते हैं लेकिन आपको सामान्यत: बातूनी, निडर, बुद्धिमान व नेतृत्व क्षमता वाली लड़कियां आकृष्‍ट करती हैं। आपका व्यवहार प्रेम में बहुत सज्जन व मर्यादित रहता है। आपको सच्चा प्रेम या आर्काण उस लड़की के प्रति होता जो आपको वास्तविक रूप् से आर्दावादी प्रतीत हो। आपका वैवाहिक जीवन शांति व सुखपूर्वक व्यतीत होता है। आप अपने प्रेम की खातिर अपने कर्तव्यों की उपेक्षा नहीं कर सकते हैं।

सिंह राशि से प्रभावित लड़कियों की आंखें गहरे रंग की चमकदार होती हैं। बातचीत के दौरान तेजी से एक तरफ से दूसरी तरफ देखती रहती हैं। आप तेजी से बातचीत कर सकती हैं और आसानी से किसी बात के अर्थ को समझ लेती हैं।

आपकी वेशभूषा हमेशा समय के अनुरूप होती है। आपको लाल, नारंगी और हल्का हरा रंग विशेष पसंद होता है। आपको शांत व गंभीर प्रवृत्ति के व्यक्ति पसंद आते हैं जो आर्काक व्यक्तित्व के स्वामी भी हों। अगर कोई व्यक्ति आपके दोस्ती के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दें तो आप उसको दुमन मानने लगती हैं। अपने घर को साफ व व्यवस्थित रखती हैं।

(लेखक भारतीय ज्योतिष तथा कुंडली से जुड़े मामलों के विशेषज्ञ हैं)

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X