मिथुन राशि वाले होते हैं उदर हृदयी

जन्‍म लेते समय ग्रहों की स्थितियां यह तय कर देती हैं कि व्‍यक्ति का स्‍वभाव आग्रे चलकर कैसा होगा। यानि आपके स्‍वभाव में आपकी राशि की भूमिका काफी अहम होती है। अगर आपके किसी साथी की राशि मिथुन है तो आप आसानी से यह जान सकते हैं कि आपके साथी का स्वभाव कैसा है।

वह आपके स्वभाव के अनुकूल है या प्रतिकूल। आपका जीवन उसके साथ कैसा गुजरेगा। कई बार व्यक्ति का आचरण उसके वास्तविक स्वभाव पर एक आवरण डाल देता है, किन्तु ज्‍योतिष के माध्यम से आपको एक सच्ची तस्तीर देखने को मिल सकती है।

मिथुन राशि से प्रभावित व्यक्ति बहुत सज्जन और उदर हृदयी होते हैं। आप अपनी भाषण कला से लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। जिन व्यक्तियों का जन्म 21 मई से 20 जून के बीच हुआ है या जिनका जन्‍म मिथुन राशि में हुआ है या जिनका चन्द्रमा मिथुन राशि में है या जिनका जन्म लग्न मिथुन राशि का है अन सभी में मिथुन राशि के गुण पाये जाते हैं।

मिथुन राशि वालों के बड़ी संख्या में मित्र और प्रांसक होते हैं। विपरीत लिंगी व्यक्ति आपके प्रति ज्यादा आर्काण रखते हैं। आप सम्प्रोण या लेखन से संबंधित कैरियर का चुनाव कर सकते हैं। आप लोगों से व्यर्थ की शत्रुता रखना नहीं चाहते हैं। आपका स्वभाव आत्म केंद्रित हो सकता है।

मिथुन राशि से प्रभावित पुरूष एक साथ ही अनेक स्त्रियों से मित्रता रख सकते हैं। आप मित्रता में भले ही बहुत गंभीर न रहे किन्तु वैवाहिक संबंध करते समय आप बहुत देखभाल कर ही अन्तिम निर्णय पर पहुंचते हैं।

आप सुंदर और गुणवान लड़की को ही अपना जीवन साथी बनाना चाहेंगे जो आपकी बातों को सुन सके, जो आपकी भावनाओं को समझ सके। आप औसत कद-काठी के होते हैं लेकिन मानसिक और बौद्धिक रूप से आप ज्यादा परिपक्व होते हैं। आप अपने व्यस्त व्यावसायिक या कार्यालय के कार्य के दौरान भी अपनी पत्नी के लिये समय निकालना पसंद करते हैं। कभी-कभी आप अपनी पत्नी से भी अपने व्यावसायिक कार्यों के बारे में परामर्श ले सकते हैं।

मिथुन राशि की लड़कियां किसी व्यक्ति के स्वभाव का आंकलन बहुत अच्छी तरह से कर सकती हैं। ऐसी लड़कियों के दांत एक समान व वेत होते हैं। कनपटी के पास बाल कुछ घुंघराले हो सकते हैं। आप अपनी बातचीत की कला व भावपूर्ण आंखों से किसी भी व्यक्ति को आकार्त कर सकती है।

कभी-कभी आपकी सज्जनता से भरे व्यवहार को लोग गलत अर्थों में ले सकते हैं। आपको हल्के व गहरे रंगों के सामन्जस्य से वस्त्र पहनना बहुत पसंद होता है। आपको ऊंची ऐड़ी के सैन्डल आपको प्रिय हो सकते हैं। आपको शांत व गंभीर पुरूष आकर्षित करते हैं। आप अपने बच्चे के जन्म के बाद अपना अधिकतर समय उसकी देखभाल में व्यतीत करती हैं।

(लेखक भारतीय ज्योतिष तथा कुंडली से जुड़े मामलों के विशेषज्ञ हैं)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+