गेमिंग में छुपा AI का खतरा, क्या आपका बच्चा सुरक्षित है? पेरेंट्स को उठाने चाहिए ये कदम

AI in Gaming: आज का युग डिजिटल हो गया है। ऐसे में गेम्स भी डिजिटल हो गए हैं और मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि में बच्चों को गेम्स खेलते हुए देखा जाता है। गेम्स में भी अब एआई आ गया है, जो बच्चों के मूव्स के आधार पर गेम्स में अपनी भूमिका निभाता है। यहां के बड़ा सवाल यह है कि क्या AI गेमिंग बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है?

एआई से गेम्स में प्लेयर की पसंद के अनुसार बर्ताव में बदलाव होते हैं। इसके अलावा चैटबोट की मदद से बातचीत भी होती है। लड़ाई और झगड़े वाला गेम होगा, तो वहां दुश्मन भी काफी स्मार्ट होंगे। ऐसे में बच्चों के ऊपर असर तो पड़ना लाजमी है। यहां उन खतरों के बारे में जानना चाहिए, जो AI गेमिंस से हो सकते हैं।

ai

डाटा प्राइवेसी का खतरा

AI गेम्स बच्चों का पर्सनल डेटा, उनकी पसंद, लोकेशन और व्यवहार को ट्रैक करते हैं। ये डेटा सुरक्षित है या नहीं, ये हमेशा स्पष्ट नहीं होता।

मनोरंजन या लत?

AI गेम्स इतने आकर्षक होते हैं कि बच्चे लंबे समय तक उन्हें खेलते रहते हैं। AI का मकसद होता है यूज़र को रोके रखना - इससे स्क्रीन टाइम बहुत बढ़ जाता है।

भावनात्मक असर

AI के ज़रिए बने गेम्स बच्चों के व्यवहार को प्रभावित कर सकते हैं। जैसे अधिक हिंसक कंटेंट, लगातार हार-जीत का असर या AI बॉट्स से भावनात्मक जुड़ाव।

सोशल इंटरैक्शन की कमी

AI गेम्स में जब सबकुछ वर्चुअल हो जाए, तो बच्चों का असली दुनिया से जुड़ाव कम हो सकता है। इससे अकेलापन, चिड़चिड़ापन और आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

एजुकेशनल गेम्स में ये फायदे

  • गणित, विज्ञान और भाषा सीखने के इंटरएक्टिव तरीके
  • स्पेशल जरूरत वाले बच्चों के लिए कस्टमाइज्ड लर्निंग
  • गेम के ज़रिए रचनात्मकता और समस्या सुलझाने की क्षमता विकसित करना

अब पैरेंट्स को क्या करना चाहिएगेमिंग टाइम लिमिट करें

  • एजुकेशनल और उम्र के अनुसार गेम्स का चयन करें
  • AI-आधारित गेम्स में प्राइवेसी सेटिंग्स चेक करें
  • बच्चे के साथ मिलकर खेलें, समझें कि वह क्या और कैसे खेलता है
  • बच्चे से बातचीत में गेम की भूमिका को समझ

AI ने गेमिंग को स्मार्ट और मजेदार बना दिया है, लेकिन बच्चों के लिए यह टेक्नोलॉजी जितनी उपयोगी हो सकती है, उतनी ही खतरनाक भी है, इसलिए सही गाइडेंस अहम है। AI से बने गेम्स का इस्तेमाल समझदारी से करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+