अब बोलें और AI से जवाब पाएं: Google Search में जुड़ा नया कमाल का फीचर! जानें कैसे करता है काम?

Search Live in AI Mode: क्या आप कभी चाहते थे कि Google से इंसान की तरह बात कर सकें? अब यह हकीकत बन चुका है! गूगल ने अपने सर्च में नया AI चैट मोड जोड़ा है, जिसमें आप आवाज में सवाल पूछ सकते हैं और गूगल आपकी आवाज में ही जवाब देगा। इस फीचर का मकसद Google Search को और ज्यादा इंटरऐक्टिव बनाना है, जहां यूजर अब सिर्फ टाइप नहीं, बल्कि AI से वॉइस चैट भी कर सकते हैं -बिल्कुल चैटबॉट की तरह, लेकिन सीधे Google Search में!

गूगल ने Android और iOS ऐप में नया Search Live in AI Mode लॉन्च किया है। हालांकि ये फिलहाल अमेरिका में चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यह फीचर Gemini मॉडल पर आधारित है और सवाल-जवाब के दौरान वेब लिंक्स भी दिखाता है। इसे खासतौर पर वॉयस इंटरैक्शन के लिए कस्टमाइज किया गया है।

Search Live in AI Mode

कैसे करेगा Search Live in AI Mode काम?

आप माइक बटन पर क्लिक करेंगे (गूगल के मुताबिक इस नए फीचर को एक्टिवेट करने के लिए यूजर "स्पार्कल आइकन" या सर्च बार के पास नया बटन टैप कर सकते हैं। यह फुल-स्क्रीन इंटरफेस खोलता है, जिसमें लाइट और डार्क मोड शामिल हैं। यूजर म्यूट/अनम्यूट बटन और ट्रांसक्रिप्ट विकल्प के जरिए बातचीत को कंट्रोल कर सकते हैं।)
सवाल बोलेंगे

Google का AI आपका सवाल समझकर स्मार्ट जवाब देगा -जैसे आप किसी असिस्टेंट से बात कर रहे हों

यह फीचर स्क्रीन लॉक होने या दूसरी ऐप खुलने पर भी चलता रहता है। वॉयस सेटिंग्स में चार मोड (Cassini, Cosmo, Neso, Terra) भी मिलते हैं।

कब और कहां मिलेगा ये फीचर?

फिलहाल ये फीचर कुछ यूजर्स के लिए टेस्टिंग फेज में है, लेकिन उम्मीद है जल्द ही इसे पब्लिक रिलीज कर दिया जाएगा।

क्या है Search Live in AI Mode फीचर का मकसद?

इस नए फीचर ' Search Live in AI Mode' का मकसद उन यूजर्स की मदद करना है, जो मल्टीटास्किंग कर रहे होते हैं या सफर में होते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप ट्रैवल के लिए पैकिंग कर रहे हैं और पूछते हैं, "लिनन की ड्रेस को सिलवटों से कैसे बचाएं?" - तो AI रियल टाइम में आवाज में जवाब देगा।

इसके बाद आप फॉलो-अप सवाल भी पूछ सकते हैं, जैसे "अगर ड्रेस फिर भी मुड़ गई तो क्या करें?" साथ ही स्क्रीन पर जरूरी वेब लिंक भी दिखेंगे ताकि आप गहराई से जानकारी ले सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+