Gemini Nano Banana vs Chatgpt Ghibli, कौन सा ट्रेंड है आगे? किससे जेनरेट कराए गए सबसे ज्यादा इमेज?
Google Gemini Nano Banana vs Chatgpt Ghibli: इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जादू चरम पर है। पहले चैटजीपीटी (Chatgpt) ने अपने घिबली-स्टाइल आर्ट (Ghibli Style Art) से दुनियाभर के यूज़र्स को आकर्षित किया और फिर अब गूगल जेमिनी ने नैनो बनाना फीचर लॉन्च करके इस क्रेज को और भी बढ़ा दिया। अब सोशल मीडिया पर हर तरफ AI जनरेटेड तस्वीरों की बाढ़ है।
कहीं लोग अपने पालतू जानवरों को घिबली फिल्मों जैसी झलक दे रहे हैं तो कहीं महिलाएं रेट्रो साड़ी लुक और 3D फिगर अवतार में अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इन दोनों ट्रेंड्स ने रिकॉर्ड तोड़ इमेज जेनरेशन और यूज़र्स की भागीदारी दर्ज की है, जिससे यह अब तक के सबसे बड़े एआई आर्ट ट्रेंड्स बन गए हैं।

Chatgpt का घिबली आर्ट ट्रेंड
- Chatgpt के gpt-4ओ इमेज फीचर ने लोगों को स्टूडियो घिबली फिल्मों जैसी कलाकारी का अनुभव दिया।
- यूज़र्स ने अपनी तस्वीरें, पालतू जानवर और रोज़मर्रा की वस्तुएं घिबली-स्टाइल पोर्ट्रेट्स में बदलनी शुरू कीं।
- सिर्फ सात दिनों में 70 करोड़ से ज्यादा इमेज बनाई गईं।
- इस दौरान चैटजीपीटी ने 15 करोड़ साप्ताहिक एक्टिव यूज़र्स का नया रिकॉर्ड बनाया।
भारत इस ट्रेंड में सबसे आगे निकला, जबकि बांग्लादेश ने "घिबली आर्ट" सर्च में पहला स्थान हासिल किया। दक्षिण कोरिया में भी इस ट्रेंड से यूज़र्स की संख्या अचानक बढ़ गई।
ये भी पढ़ें: Google Gemini ट्रेंड में लड़के क्यों रहेंगे पीछे! इन 5 आसान Nano Banana प्रॉम्प्ट से आप भी बनाइए रेट्रो इमेज
कॉपीराइट पर उठे सवाल
स्टूडियो घिबली की कला शैली कॉपीराइट से जुड़ी मानी जाती है। इसी कारण कई बार "Studio Ghibli" शब्द लिखने पर प्रॉम्प्ट ब्लॉक हो जाते हैं। ओपनएआई को अपनी पॉलिसी में बदलाव करने पड़े ताकि बढ़ती मांग को संभाला जा सके।
गूगल जेमिनी का नैनो बनाना क्रेज
जून 2025 में गूगल ने जेमिनी 2.5 फ्लैश इमेज मॉडल लॉन्च किया। इसका सबसे चर्चित फीचर बना "नैनो बनाना" - जहां किसी भी फोटो को खिलौने जैसे 3डी फिगर में बदला जा सकता है।
- इस फीचर से मिनिएचर टॉय, पैकेजिंग मॉकअप और रेट्रो लुक वाले इमेज बड़ी आसानी से बन रहे हैं।
- लॉन्च के बाद कुछ ही समय में जेमिनी ऐप 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हुई।
- अब तक 20 करोड़ से ज्यादा इमेज नैनो बनाना फीचर से तैयार हो चुकी हैं।
साड़ी-सूट में AI पोर्ट्रेट्स का जलवा
नैनो बनाना ट्रेंड महिलाओं में तेजी से लोकप्रिय हुआ है। अलग-अलग प्रॉम्प्ट्स के जरिए साड़ी, सूट और वेस्टर्न ड्रेस में एस्थेटिक पोज़ वाली तस्वीरें बनाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों की बाढ़ सी आ गई है, जिन्हें खासकर लड़कियां और महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं।
राजनीति में भी छाया ट्रेंड
भारत इस ट्रेंड में भी सबसे आगे है। यहां आम लोगों से लेकर नेताओं और मंत्रियों तक ने अपने नैनो बनाना अवतार सोशल मीडिया पर शेयर किए। रेट्रो साड़ी लुक और टॉय-फिगर पैकेजिंग इस ट्रेंड की सबसे लोकप्रिय स्टाइल्स बन चुकी हैं।
क्यों हुए दोनों ट्रेंड्स हिट
- इस्तेमाल करना आसान, तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं।
- क्रिएटिव और शेयर करने लायक रिज़ल्ट्स।
- सोशल मीडिया पर वायरलिटी ने इनकी रफ्तार और बढ़ाई।
ये भी पढ़ें: Gemini Nano Banana Prompt: नैनो बनाना ट्रेंड के पीछे पगलाए लोग! किन प्रांप्ट से बन रहे बेहतरीन पोर्ट्रेट?












Click it and Unblock the Notifications