अब बकवास कंटेंट की छुट्टी, X पर स्पैम और बॉट्स से निपटेगा AI, सोशल मीडिया पर क्लीनअप शुरू
सोशल मीडिया पर मिसइन्फॉर्मेशन (गलत जानकारी) को रोकने के लिए अब प्लेटफॉर्म्स भी हाईटेक हो रहे हैं। X (ट्विटर) ने एआई नोटराइटर (AI Notewriter) नाम का एक नया AI टूल लॉन्च किया है। ये टूल कम्युनिटी नोट्स सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से स्पैम और भ्रामक पोस्ट्स की सफाई करेगा।
AI Notewriter असल में एक API टूल है, जो डेवलपर्स को ऐसे बॉट्स बनाने की अनुमति देता है जो कम्युनिटी नोट्स (Community Notes) के लिए ड्राफ्ट तैयार कर सकें। ये बॉट्स खुद से कोई फैसला नहीं लेते, बल्कि उनके बनाए गए नोट्स को उसी तरह रिव्यू किया जाता है जैसे इंसानों द्वारा बनाए गए नोट्स को किया जाता है।

शुरुआत में ये बॉट्स 'टेस्ट मोड' में रहते हैं। यानि इनके नोट्स सिर्फ सीमित रिव्यूअर्स को दिखते हैं। जब लगातार क्वालिटी बनी रहती है, तभी ये 'लाइव नोट्स' बनाने की अनुमति पाते हैं।
कम्युनिटी नोट्स क्या हैं और क्यों जरूरी हैं?
कम्युनिटी नोट्स (Community Notes) एक क्राउड-सोर्स्ड फैक्ट-चेकिंग सिस्टम है, जहां यूजर्स मिलकर किसी पोस्ट की संदिग्ध जानकारी पर नोट्स जोड़ते हैं। कोई भी नोट तभी पब्लिक होता है जब उसे अलग-अलग सोच वाले यूजर्स से हेल्पफुल रेटिंग मिलती है।
X का ये सिस्टम ओपन-सोर्स एल्गोरिदम पर चलता है और इसकी ट्रांसपेरेंसी ने इसे दूसरी सोशल मीडिया कंपनियों के लिए रोल मॉडल बना दिया है।
AI का रोल क्या रहेगा?
- स्पीड बढ़ाना: ब्रेकिंग न्यूज या वायरल मिसइन्फॉर्मेशन के समय AI तेजी से सही जानकारी सामने ला सकता है।
- क्वालिटी और कंट्रोल: इंसानी यूजर्स ही आखिरी फैसला लेते हैं कि कौन-सा नोट पब्लिश होगा।
- ट्रांसपेरेंसी: हर AI नोट को टैग किया जाएगा ताकि यूजर्स जान सकें कि वो इंसान ने लिखा है या मशीन ने।
चुनौतियां क्या हैं?
AI में भी बायस (bias), सांस्कृतिक संदर्भों की कमी या गलतफहमी की गुंजाइश रहती है। इसीलिए इस सिस्टम को धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है, ताकि फीडबैक और डेटा के आधार पर इसमें सुधार हो सके।
क्या बदल सकता है ये कदम?
अगर X यह बैलेंस सही तरीके से बना पाता है- यानी AI की स्पीड के साथ इंसानी समझदारी को जोड़कर- तो यह सोशल मीडिया पर गलत जानकारी के खिलाफ लड़ाई का गेमचेंजर साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications