धार्मिक उपवास आपको देता है हेल्थ भी और वेल्थ भी
बैंगलुरू। भारत परंपराओं और संस्कृति का देश है, हर धर्म कुछ ना कुछ कहता है, अगर आप गहराई से अध्ययन करेंगे तो आप पायेंगे सारे धर्मों का सार एक ही, यह तो हम मानव लोग हैं जो कि मजहब और धर्म के नाम झगड़ा करते हैं।
सारे धर्मों का सार एक ही है
अगर हिंदू नवरात्र के दिनों में नौ दिनों का उपवास रखते हैं तो वहीं मुस्लिम रमजान के पाक महीने में 30 दिनों का रोजा रखते हैं, यही नहीं ईसाइयों के भी अपने मानक हैं और अपने ईशु के लिए फास्ट रखते हैं। यह तो हुई कल्चर की बातें लेकिन वैज्ञानिक लिहाज से भी उपवास रखना अच्छा होता है।
हफ्ते में एक दिन का उपवास अच्छा होता है
अब तो डॉक्टर्स भी कहते हैं कि हफ्ते में एक दिन इंसान को व्रत रखना चाहिए, अगर आप पूरे दिन व्रत नहीं रख सकते हैं तो आधे दिन जरूर व्रत रखिये, क्योंकि ऐसा करने से आपकी हेल्थ सही रहेगी।
आईये आपको बताते हैं कि व्रत रखने के फायदे..

रोगों को दूर
एक दिन भूखा रहने से शरीर के अंदर अतिरिक्त वसा का हनन होता है जो कि फिट रहने के लिए बेहद जरूरी है।

रोगों को दूर
उपवास के द्वारा हम तरह-तरह के रोगों को दूर कर सकते हैं, कम खाना कभी-कभी अच्छा होता है, इससे आपके पाचन क्रिया को एक दिन का आराम मिलता है?

हानिकारक तत्व बाहर आते हैं
व्रत के जरिये प्रकृति हमारे शरीर में बनने वाले हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम होता है।

ऐसिडिटी भी दूर होती है
व्रत के जरिये ऐसिडिटी भी दूर होती है, आप एक नियत समय पर खाते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी है।

पानी का सेवन ज्यादा
जब व्रत में व्यक्ति खाना नहीं खाता तो पानी बहुत पीता है जो कि हर लिहाज से अच्छा है।

हेल्थ भी और वेल्थ भी
अगर आप व्रत करेंगे तो जाहिर हैं पुराणों के अनुसार अपने ईष्टदेव को खुश भी करेंगे जो कि आपको वेल्थ भी देगा और व्रत से आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी तो हुआ ना व्रत से वेल्थ भी और हेल्थ भी।

जानिए क्यों पूजा करते समय 'घी' का दीपक जलाते हैं?
जानिए क्यों पूजा करते समय 'घी' का दीपक जलाते हैं?












Click it and Unblock the Notifications