रिलीज होने से पहले ही बेस्टसेलर बनी चेतन भगत की 'हाफ गर्लफ्रैंड'
जी हां, चेतन भगत ने अपनी छठी नोवेल 'हाफ गर्लफ्रैंड' की एनाउंसमेंट कर दी है। 2011 में आई 'रिवोल्यूशन 2020' के तीन साल बाद युवाओं के चहेते चेतन भगत फिर से एक नई प्रेम कहानी के साथ आए हैं। लेकिन इस बार इनकी कहानी में हीरो कोई दिल्ली के गबरू जवान नहीं, बल्कि बिहार का लड़का है।
यह कहानी है कि एक सीधे साधे माधव नाम के बिहारी लड़के और एक मॉर्डन लड़की रिया की। माधव को जहां अंग्रेजी बोलना भी ठीक से नहीं आता, वहीं रिया काफी एक्सपर्ट है। माधव को रिया से प्यार हो जाता है, लेकिन रिया को नहीं। वह सिर्फ दोस्ती चाहती है। लेकिन अंततः वह माधव की हाफ गर्लफ्रैंड बनने को तैयार हो जाती है। लेकिन इसके बाद किस तरह इनकी प्रेम कहानी आगे बढ़ती है, इसके लिए आपको किताब रिलीज तक का इंतजार करना पड़ेगा।
उम्मीद है कि अक्टूबर तक यह किताब आपके हाथों में होगी। फिलहाल सोशल साइट्स पर इस किताब की झलक देखने वाले की तादाद बढ़ती जा रही है। ट्विटर पर ट्रेंड में चल रही 'हॉफ गर्लफ्रैंड' रिलीज के पहले ही हिट हो चुकी है। चेतन भगत ने ट्विटर पर इस किताब के पोस्टर के अलावा एक छोटी सी वीडियो टीजर भी डाली है।
तो आइए देखते हैं, बेस्टसेलर किताबों के लेखक चेतन भगत के 'हाफ गर्लफ्रैंड' की झलक।