Anti valentine week 2022: स्लैप डे से लेकर ब्रेक-अप डे तक, देखें एंटी-वेलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट
Anti valentine week 2022: स्लैप डे से लेकर ब्रेक-अप डे तक, देखें एंटी-वेलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, 14 फरवरी: वैलेंटाइन्स डे जो हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। वैलेंटाइन्स डे केवल आपके जीवनसाथी या पार्टनर को कुछ उपहार देने का कारण नहीं है, बल्कि अपनी भावनाओं को सबसे मनमोहक तरीके से व्यक्त करने का एक अवसर है। लेकिन ठीक इस प्यार के दिन खत्म होने के बाद एंटी-वेलेंटाइन वीक 15 फरवरी से शुरू हो जाता है। एंटी-वेलेंटाइन वीक उनके लिए है, जो सिंगल है या अपने पुराने रिश्ते से बाहर निकलना चाहते हैं। या रोमांस के बीते पूरे वीक से खुद को डिटॉक्स करना चाहते हैं, उन्हें एंटी-वेलेंटाइन वीक की जरूरत होती है। 15 फरवरी से एंटी-वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, पहला दिन स्लैप डे होगा। जिन लोगों ने आपको ठेस पहुंचाई है या अतीत में आपका भरोसा तोड़ा है, उन्हें चकमा देने का दिन एक बेहतरीन मौका है।

देखें एंटी-वेलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट
- 15 फरवरी को स्लैप डे मनाया जाता है।
- 16 फरवरी को किक डे मनाया जाता है।
-17 फरवरी को परफ्यूम डे होता है।
-18 फरवरी को फ्लर्टिंग डे मनाया जाता है।
-19 फरवरी को कन्फेश्न डे होता है।
-20 फरवरी को मिसिंग डे होता है।
-21 फरवरी को ब्रेकअप डे होता है।
हालांकि बुरे हफ्ते जैसा कोई दिन नहीं होता है। पूरे वैलेंटाइन वीक की अवधारणा जीवन से सभी नकारात्मकता को दूर करने की है। जो कोई भी रिश्ते और प्यार की अवधारणा से घृणा करता है।
हालांकि ज्यादातर लोग वैलेंटाइन वीक के बारे में ही जानते हैं जो 7 फरवरी को रोज डे से शुरू होता है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ खत्म होता है। लेकिन कुछ सालों से एंटी वैलेंटाइन वीक भी लोग उत्साह के साथ मनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications