Ryanair Flight Accident: 30 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट की टूटी खिड़की, बाहर निकलने लगा बुजुर्ग यात्री, Video

Ryanair Flight Window Shatters: ग्रीस से जर्मनी जा रही रायनएयर की एक फ्लाइट में उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब उड़ान के दौरान विमान की एक खिड़की टूट गई। करीब 30 हजार फीट की ऊंचाई पर हुए इस हादसे से केबिन का दबाव अचानक कम हो गया और खिड़की के पास बैठे 61 वर्षीय यात्री का सिर और कंधे बाहर निकल गए। गनीमत रही कि वह सीट बेल्ट लगाए हुए था। उसकी पत्नी ने तुरंत उसके पैर पकड़ लिए, जबकि अन्य यात्रियों ने मिलकर उसे वापस अंदर खींच लिया।

Advertisement

घटना के बाद ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए और विमान को सुरक्षित वापस थेसालोनिकी में उतारा गया। घायल यात्री का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

Revanth Reddy: कौन है रियांश? सीएम रेड्डी ने क्यों तली उसके लिए पूड़ी? वीडियो शेयर करके पूछा खास सवाल

Flight Window Break Video: पत्नी ने पैर पकड़कर बचाई जान

दरअसल, खिड़की के पास 61 वर्षीय यात्री बैठा था इसी दौरान खिड़की टूट गई और दबाव कम होने के कारण उसका सिर और कंधे खिड़की से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि यात्री ने सीट बेल्ट पहन रखी थी, जिससे वह पूरी तरह बाहर नहीं जा सका। उसकी पत्नी ने तुरंत उसके दोनों पैर पकड़ लिए और मदद के लिए आवाज लगाई। इसके बाद आसपास बैठे अन्य यात्रियों ने भी उसे पकड़कर अंदर खींच लिया। एयरलाइन के मुताबिक यात्री को जलने जैसी चोटें आई हैं और उसकी हालत अब स्थिर है।

ये भी पढ़ें: Ali Khamenei Burial: 132 दिनों बाद दफन हुए अली खामेनेई, कौन-कौन था आखिरी वक्त में साथ?- Video

महिला यात्री ने बताया- टायर फटने जैसी आई थी आवाज

वहीं घटना के समय विमान में मौजूद एक महिला यात्री ने स्थानीय रेडियो को बताया कि पहले टायर फटने जैसी तेज आवाज सुनाई दी। इसके तुरंत बाद लोगों की चीखें गूंजने लगीं। शुरुआत में उसे लगा कि शायद किसी ने गलती से इमरजेंसी एग्जिट खोल दिया है। कुछ ही सेकंड में ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए और केबिन में तेज गंध फैल गई। तभी यात्रियों ने देखा कि एक बुजुर्ग का सिर और कंधे टूटी हुई खिड़की से बाहर निकले हुए हैं।

Advertisement

ये भी पढे़ं: 'ठकुराइन हूं, भिखारी नहीं', अंजना सिंह ने लाइव आकर चप्पल दिखाकर खेसारी और फैंस को ललकारा, देखें वायरल VIDEO

इंजन के पुर्जे से खिड़की टूटने का अंदेशा

ग्रीक मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्लेन के इंजन से टूटे किसी पुर्जे का टुकड़ा खिड़की से टकराया, जिस वजह से शीशा टूट गया। हालांकि, एयरलाइन या जांच एजेंसियों ने घटना कैसे हुई अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद पायलट ने विमान को वापस थेसालोनिकी एयरपोर्ट ले जाकर सुरक्षित लैंड कराया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में यात्रियों को जर्मनी भेजने के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

English Summary

ryanair flight window shatters passenger pulled out greece to germany flight accident