Wimbledon 2026 Jannik Sinner: डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने विम्बलडन 2026 के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है। ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 24 वर्षीय इतालवी खिलाड़ी सिनर ने सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। इस हार के साथ ही 39 वर्षीय जोकोविच का रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया।
मैच में शुरुआत से ही हावी रहे सिनर (Wimbledon 2026 Jannik Sinner)
सिनर अब रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरिव का सामना करेंगे। ज्वेरिव ने दूसरे सेमीफाइनल में ब्रिटिश वाइल्डकार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी को हराकर पहली बार विम्बलडन के फाइनल में प्रवेश किया है। 2 घंटे 23 मिनट तक चले इस मुकाबले में जैनिक सिनर ने जोकोविच को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। अपने आक्रामक बेसलाइन गेम और सटीक सर्विस के दम पर सिनर ने मैच की शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी।
जोकोविच ने वापसी के प्रयास जरूर किए, लेकिन सिनर ने दबाव के क्षणों में अपना धैर्य बनाए रखा और तीनों सेटों में लगातार गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। पहले दौर के मुकाबले में पांच सेटों तक जूझने के बाद सिनर बेहतरीन फॉर्म में हैं। इस टूर्नामेंट में पहले दौर के बाद से उन्होंने अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है, जो उनके शानदार खेल और कोर्ट पर दबदबे को बताता है। रविवार को होने वाला फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। एक तरफ जैनिक सिनर अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे, वहीं दूसरी तरफ शानदार फॉर्म में चल रहे अलेक्जेंडर ज्वेरिव होंगे। ज्वेरिव ने सेमीफाइनल में फेरी को 7-6, 6-2, 6-4 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। इस सीजन में फ्रेंच ओपन का खिताब जीत चुके ज्वेरिव अपने करियर के दूसरे ग्रैंड स्लैम की तलाश में हैं। सिनर के पास इस जीत के साथ टेनिस रैंकिंग में अपनी बादशाहत को और मजबूत करने का मौका है। यदि वह रविवार को ज्वेरिव को हराने में सफल रहते हैं, तो वह लगातार दो बार विम्बलडन ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों की खास फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे।IND vs ENG: चौथे टी20 में भारत की हार के 5 सबसे बड़े गुनहगार, वैभव सूर्यवंशी सहित ये खिलाड़ी रहे फ्लॉप
रविवार को होगा सिनर बनाम ज्वेरिव का फाइनल
IND vs ENG: इंग्लैंड में फिर फ्लॉप रही भारतीय बल्लेबाजी, बन गया 7 साल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, उठे सवाल
IND W vs ENG W: आज के मैच का टॉस कौन जीता? LIVE देखने का मिल गया तरीका, 142 साल में पहली बार हुआ ऐसा