FIFA 2026: फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबले रविवार को खेला जाएगा। स्पेन और न्यू जर्सी के बीच मुकाबला होना है, खिताबी जीत दर्ज करने वाली टीम के मजे होंगे। हालांकि मैच को लेकर संकट के बदल भी दिख रहे हैं। कनाडा की तरफ से जंगल में आग के भयंकर धुएं से वातावरण खराब हुआ है।
मुकाबले को देखने के लिए 80000 दर्शकों के आने के आसार हैं। अब सवाल यह है कि क्या मुकाबले को रद्द कर किसी अन्य डेट पर आयोजित कराया जाएगा। इसका उत्तर यही है कि फ़िलहाल तो ऐसा कुछ होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। वर्ल्ड कप जैसे फाइनल को इस तरह नहीं टाला जा सकता है।
वेदर अधिकारी को किया गया तैनात फीफा ने एक वेदर अधिकारी को सीधे स्टेडियम में ही तैनात कर दिया है। वह मौसम को लेकर पल-पल के अपडेट्स देगा। इसके आधार पर ही कोई फैसला लिया जा सकेगा। नेशनल वेदर सर्विस का यह अधिकारी मैदान पर मौसम की स्थिति की कड़ी निगरानी करेगा। बारिश के बाद बढ़ेगी परेशानी बारिश को लेकर भी एक खबर आई है। शनिवार को बारिश आएगी। उम्मीद थी कि उससे स्थिति ठीक हो जाएगी लेकिन उसके पीछे धुएं का एक और गुब्बार आने की भविष्यवाणी की गई है। इससे चिंता थोड़ी बढ़ सकती है। मैच के दिन इससे हवा खराब होने की संभावना बढ़ गई है। किस बात का है डर एक और सवाल यह भी है कि 90 मिनट के मैच में क्या हो जाएगा। इसका जवाब है कि लगातार भागने से प्लेयर्स को सांस लेते हुए अच्छी हवा चाहिए। खराब हवा से फेंफडों में सूजन जैसी स्थिति हो सकती है। अस्थमा की दिक्कतें भी हो सकती है। जीतने वाली टीम को बड़ी इनामी राशि वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को एक बड़ी धन राशि इनाम के तौर पर मिलने वाली है। 481 करोड़ भारतीय रुपये मिलने वाले हैं। अब अर्जेंटीना और स्पेन के बीच में टक्कर है। अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार टाइटल अपने नाम करने के लिए मैदान पर उतरेगी।