पीवी सिंधु ने जापान ओपन के फाइनल में एंट्री कर रचा इतिहास, चीन की खिलाड़ी गेम बीच में छोड़ भागी

PV Sindhu: जापान सुपर ओपन 750 टूर्नामेंट में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने धमाल मचा दिया है। सिंधु ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह हासिल कर ली है। पहली बार सिंघु को फाइनल में एंट्री करने का मौका मिला है। चीन की चेन युफेई को सिंधु ने सीधे सेटों में हराया।

Advertisement

हालांकि चीनी खिलाड़ी ने हेमस्ट्रिंग चोट की वजह से बीच में ही कोर्ट छोड़ दिया। पहला सेट सिंधु ने 21-19 से अपने नाम किया था। दूसरे सेट में वह 15-10 से आगे चल रही थीं। इसी बीच चीनी प्लेयर ने परेशानी महसूस की और अंत में मैच छोड़ने का फैसला लिया।

सिंधु के लिए यह फाइनल अलग मायने रखने वाला है। पहली बार वह टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही हैं लेकिन आगे का सफर इतना आसान नहीं होने वाला है। अब उनका सामना जापान की प्लेयर अकाने यामागुची से होने वाला है।

Advertisement

देखा जाए, तो सिंधु के लिए इवेंट में पिछले दोनों मुकाबले आसान रहे हैं। क्वार्टर फाइनल में वॉक ओवर मिलने के बाद सेमीफाइनल में विपक्षी खिलाड़ी खुद हट गईं। इससे सिंधु का काम आसान हो गया। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह किस रणनीति के तहत कोर्ट में उतरती हैं।