राहुल द्रविड़ बनेंगे इंग्लैंड के टेस्ट कोच? ब्रेंडन मैकलम के इस्तीफे के बाद सामने आया अपडेट

Rahul Dravid: ब्रेंडन मैकलम के इस्तीफे के बाद इंग्लैंड में टेस्ट हेड कोच की पोस्ट खाली हो गई है। ईसीबी को किसी नए चेहरे की तलाश है। मैकलम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को टेस्ट में भी तूफानी बैटिंग करना सिखाया था। अब नए कोच की खबरों में राहुल द्रविड़ का नाम भी आ रहा है।

Advertisement

टेलीग्राफ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार जिन व्यक्तियों को कोच बनाने पर विचार किया जा रहा है, उनमें राहुल द्रविड़ एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आ रहे हैं। उनके अलावा जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी एंडी फ्लावर और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रिचर्ड डॉसन का नाम भी लिस्ट में है।

Advertisement

मैकलम ने क्यों दिया अचानक इस्तीफ़ा

घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार झेलने के बाद मैकलम ने अपना इस्तीफ़ा दे दिया था। मैकलम वनडे और टी20 में टीम के कोच बनाए रहेंगे। द्रविड़ के नाम की चर्चा होने के पीछे भी कुछ कारण हैं। सबसे अहम कारण तो उनका काम है।

टीम इंडिया की सफलता में द्रविड़ का योगदान

Advertisement

भारतीय टीम के साथ रहते हुए द्रविड़ ने टीम की सफलता में अपना अहम योगदान दिया था। द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया था। इसके अलावा टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल तक का सफर भी भारतीय टीम ने किया था। हालांकि वहां टाइटल नहीं मिला था।

पार्ट टाइम जॉब होगी बेहतर

रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि राहुल द्रविड़ फुल टाइम जॉब के लिए काम नहीं करना चाहते हैं लेकिन सिर्फ टेस्ट टीम की कोचिंग से उनके पास घर में टाइम बिताने का अच्छा समय होगा। इंग्लैंड को कम से कम उनकी रूचि के बारे में ध्यान जरूर देना चाहिए।

Advertisement

राहुल द्रविड़ ने दी जूनियर से सीनियर लेवल तक कोचिंग

हालांकि रिपोर्ट को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। राहुल द्रविड़ ने भी कुछ नहीं कहा है, ऐसे में फ़िलहाल कुछ भी कहना सही नहीं होगा। राहुल द्रविड़ के पास कोचिंग का अनुभव काफी है, यह हर कोई जानता है लेकिन उनकी इच्छा क्या है, इस पर स्थिति साफ़ नहीं है। आईपीएल से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट और अंडर 19 तक राहुल द्रविड़ ने कोचिंग का जिम्मा संभाला है।