IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टी20 में वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं खेल रहे?

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी मैदान पर नहीं उतरे। टॉस के समय श्रेयस अय्यर ने उनके बाहर होने के बारे में बताया। सूर्यवंशी के बाहर होने पर एक तरफ का खेमा नाखुश नजर आया लेकिन दूसरी तरफ ऐसे फैंस भी हैं, जिनको ख़ुशी हुई।

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाते हुए टीम में संजू सैमसन को शामिल कर लिया गया। पिछले तीन मैचों में सैमसन टीम से बाहर बैठे रहे और वैभव को मौका मिला था। जब वैभव तीनों बार लगातार फ्लॉप हो गए, तो अब सैमसन की वापसी हो गई।

Advertisement

भारतीय टीम में सूर्यवंशी के साथ और कौन बाहर?

हालांकि संजू सैमसन को भी खराब फॉर्म की वजह से ही बाहर किया गया था। आयरलैंड और इंग्लैंड को मिलाकर वह भी लगातार तीन मैचों में फ्लॉप रहे थे। इसके बाद सूर्यवंशी का डेब्यू कराने की मांग उठी लेकिन वहां भी कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में टीम मैनेजमेंट सैमसन को वापस लेकर आ गया।

Advertisement

अंतिम टी20 में भारतीय टीम से वैभव सूर्यवंशी के अलावा एक और खिलाड़ी भी बाहर किया गया। वॉशिंगटन सुंदर को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उनकी जगह युवा खिलाड़ी सुर्यवंश शेडगे को शामिल किया गया। इस तरह टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए गए।

टॉस में हुई काफी देर

इससे पहले इस मैच के टॉस में भी देरी देखने को मिली, निर्धारित समय से 45 मिनट की देरी से टॉस हुआ क्योंकि टीम इंडिया समय पर ग्राउंड ही नहीं पहुंच पाई। साउथैम्प्टन में भारी ट्रैफिक की वजह से भारतीय टीम फंस गई और 6:35 बजे स्टेडियम पहुंची, तब तक टॉस का समय चला गया था।

Advertisement

भारतीय टीम के पास सीरीज में खोने के लिए अब प्रतिष्ठा है। वर्ल्ड चैम्पियन टीम किसी भी तरह से क्लीन स्वीप टालने का प्रयास करेगी। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इंग्लैंड का प्रयास 4-0 से ट्रॉफी उठाने का रहेगा।